बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न — सौरभ सर , Station Road Parsabad

 

बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न सौरभ सर , Station Road Parsabad

 

प्रश्न 1: संतुलित रासायनिक समीकरण से क्या अभिप्राय है?
उत्तर: जिस रासायनिक समीकरण में अभिकारकों और उत्पादों में सभी तत्वों के परमाणुओं की संख्या समान होती है, उसे संतुलित रासायनिक समीकरण कहते हैं।
उदाहरण: 2H₂ + O₂ → 2H₂O

(i) हाइड्रोजन + नाइट्रोजन अमोनिया
3H₂ + N₂ → 2NH₃

(ii) सोडियम + जल सोडियम हाइड्रॉक्साइड + हाइड्रोजन
2Na + 2H₂O → 2NaOH + H₂

(iii) मिथेन + ऑक्सीजन कार्बन डाइऑक्साइड + जल
CH₄ + 2O₂ → CO₂ + 2H₂O

(iv) बेरियम क्लोराइड + ऐलुमीनियम सल्फेट बेरियम सल्फेट + ऐलुमीनियम क्लोराइड
3BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃ → 3BaSO₄ + 2AlCl₃


K + H₂O → KOH + H₂
2K + 2H₂O → 2KOH + H₂

BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃ → BaSO₄ + AlCl₃
3BaCl₂ + Al₂(SO₄)₃ → 3BaSO₄ + 2AlCl₃

Al + CuCl₂ → AlCl₃ + Cu
2Al + 3CuCl₂ → 2AlCl₃ + 3Cu

H₂ + N₂ → NH₃
3H₂ + N₂ → 2NH₃

Na + H₂O → NaOH + H₂
2Na + 2H₂O → 2NaOH + H₂

CH₄ + O₂ → CO₂ + H₂O
CH₄ + 2O₂ → CO₂ + 2H₂O

HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + H₂O
2HNO₃ + Ca(OH)₂ → Ca(NO₃)₂ + 2H₂O

NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + H₂O
2NaOH + H₂SO₄ → Na₂SO₄ + 2H₂O

MnO₂ + HCl → MnCl₂ + H₂O + Cl₂
MnO₂ + 4HCl → MnCl₂ + 2H₂O + Cl₂

सपनों को सच करने का हुनर आना चाहिए, मेहनत के साथ जीने का सफ़र आना चाहिए, कामयाबी खुद चलकर आएगी एक दिन, बस पढ़ने की लगन और सब्र होना चाहिए।

 

Na + O₂ → Na₂O
4Na + O₂ → 2Na₂O

NH₃ + O₂ → N₂ + H₂O
4NH₃ + 3O₂ → 2N₂ + 6H₂O

SO₂ + H₂S → H₂O + S
SO₂ + 2H₂S → 2H₂O + 3S

Zn + AgNO₃ → Zn(NO₃)₂ + Ag
Zn + 2AgNO₃ → Zn(NO₃)₂ + 2Ag

H₂ + Cl₂ → HCl
H₂ + Cl₂ → 2HCl

Pb(NO₃)₂ → PbO + NO₂ + O₂
2Pb(NO₃)₂ → 2PbO + 4NO₂ + O₂

Fe + H₂O → Fe₃O₄ + H₂
3Fe + 4H₂O → Fe₃O₄ + 4H₂

BaCl₂ + K₂SO₄ → BaSO₄ + KCl
BaCl₂ + K₂SO₄ → BaSO₄ + 2KCl


Q1. CaO + H₂O → Ca(OH)₂
Ans: संयोजन

Q2. 2H₂ + O₂ → 2H₂O
Ans: संयोजन

Q3. CaCO₃ → CaO + CO₂
Ans: वियोजन

Q4. शरीर में भोजन का पचना
Ans: वियोजन

Q5. दीवारों में चमक आने का कारण
Ans: CaCO₃ का बनना

Q6. वह अभिक्रिया जिसमें उष्मा उत्पन्न होती है
Ans: उष्माक्षेपी

बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न सौरभ सर , Station Road Parsabad

 

Q7. श्वसन
Ans: उष्माक्षेपी

Q8. CH₄ + 2O₂ → CO₂ + H₂O + ऊर्जा
Ans: उष्माक्षेपी

Q9. सब्जियों का सड़कर कम्पोस्ट बनना
Ans: उष्माक्षेपी

Q10. शरीर में भोजन का पचना
Ans: वियोजन

Q11. वियोजन अभिक्रिया किसके विपरीत है?
Ans: संयोजन

Q12. सिल्वर क्लोराइड का रंग
Ans: श्वेत

Q13. प्रकाशीय वियोजन का उदाहरण
Ans: AgCl → Ag + Cl₂

Q14. लोहे की कील डालने पर नीला घोल धूसर होना
Ans: विस्थापन

Q15. CuSO₄ + Fe → FeSO₄ + Cu
Ans: विस्थापन

Q16. Fe₂O₃ + 2Al → Al₂O₃ + 2Fe
Ans: विस्थापन

Q17. Zn + CuSO₄ → Cu + ZnSO₄
Ans: विस्थापन

Q18. BaCl₂ + Na₂SO₄ → BaSO₄ + 2NaCl
Ans: द्विविस्थापन


प्रश्न: विस्थापन अभिक्रिया क्या है?
उत्तर: वह अभिक्रिया जिसमें अधिक सक्रिय तत्व किसी यौगिक के कम सक्रिय तत्व को हटाकर उसकी जगह ले लेता है, उसे विस्थापन अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण:
CuSO₄ + Mg → MgSO₄ + Cu


प्रश्न: अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: वह अभिक्रिया जिसमें उत्पाद के रूप में एक ठोस, अविलेय पदार्थ (अवक्षेप) बनता है, अवक्षेपण अभिक्रिया कहलाती है।
उदाहरण:
Na₂SO₄ + BaCl₂ → BaSO₄ ↓ + 2NaCl
यहाँ BaSO₄ एक सफ़ेद अवक्षेप है।


प्रश्न: उदासीनीकरण अभिक्रिया क्या है?
उत्तर: जब अम्ल और क्षार आपस में प्रतिक्रिया करके नमक और जल बनाते हैं, तो इसे उदासीनीकरण अभिक्रिया कहते हैं।
उदाहरण:
HCl + NaOH → NaCl + H₂O
HNO₃ + KOH → KNO₃ + H₂O


प्रश्न: श्वसन को उष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं?
उत्तर: क्योंकि इसमें भोजन से बनी ग्लूकोज़ ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया करके ऊर्जा देती है, और ऊर्जा का निकलना उष्माक्षेपी अभिक्रिया की पहचान है।


प्रश्न: उपचयन (ऑक्सीकरण) और अपचयन (अवकरण) क्या होते हैं? उदाहरण सहित।
उत्तर:
उपचयन (ऑक्सीकरण): किसी तत्व के साथ ऑक्सीजन का जुड़ना।
उदाहरण: 2Cu + O₂ → 2CuO

अपचयन (अवकरण): किसी तत्व से ऑक्सीजन का हटना।
उदाहरण: CuO + H₂ → Cu + H₂O


बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न सौरभ सर , Station Road Parsabad

 

प्रश्न 1: दैनिक जीवन में उपचयन (ऑक्सीकरण) के प्रभाव बताइए।
उत्तर:

संक्षारण (जंग लगना)

विकृतगंधिता (तेलवसा वाले खाद्य पदार्थों का खराब होना)


प्रश्न 2: लोहे की वस्तुओं पर पेन्ट क्यों लगाया जाता है?
उत्तर: ताकि लोहे पर जंग लगे। पेन्ट लोहे को हवा और नमी से बचाता है जिससे उपचयन नहीं होता।


प्रश्न 3: संक्षारण और विकृतगंधिता क्या होती हैं?
उत्तर:
संक्षारण: जब धातु नमी और हवा से प्रतिक्रिया करके खराब हो जाती है।
उदाहरण: लोहे में जंग लगना।

विकृतगंधिता: जब तेलवसा वाली चीज़ें खराब होकर बदबू देने लगती हैं।
उदाहरण: गर्मी में रखी सब्ज़ी जल्दी खट्टी हो जाना।

 

 

Q1. कौन-सा पदार्थ लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है?
Ans. क्षार

Q2. सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का सूत्र है:
Ans. NaHCO₃

Q3. चूना-पत्थर (Limestone) का सूत्र है:
Ans. CaCO₃

Q4. धातु के ऑक्साइड की प्रकृति होती है:
Ans. क्षारीय

Q5. अम्ल एवं क्षारक के बीच की अभिक्रिया कहलाती है:
Ans. उदासीनीकरण

Q6. क्षार जलीय विलयन में उत्पन्न करता है:
Ans. OH⁻

Q7. जल में घुलने वाला क्षारक कहलाता है:
Ans. क्षार

Q8. प्रबल क्षारक है:
Ans. NaOH

Q9. दुर्बल क्षारक है:
Ans. Ca(OH)₂

Q10. pH स्केल का परास होता है:
Ans. 0–14

Q11. पदार्थ A,B,C,D का pH क्रमशः 2,7,10,14 है इनमें अम्ल कौन है?
Ans. A

Q12. पदार्थ A,B,C,D का pH क्रमशः 2,4,7,14 है इनमें क्षारक कौन है?
Ans. D

Q13. अम्लीय विलयन का pH मान होता है:
Ans. 7 से कम

Q14. कोई विलयन नीले लिटमस को लाल कर देता है इसका pH संभवतः:
Ans. 5

Q15. एक विलयन लाल लिटमस पत्र को नीला कर देता है उसका pH होगा:
Ans. 10

Q16. कोई विलयन अंडे के खोल से अभिक्रिया कर गैस पैदा करता है जो चूने के पानी को दूधिया कर देती है यह विलयन है:
Ans. HCl

Q17. शरीर की अम्लता दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है:
Ans. बेकिंग सोडा का विलयन

Q18. अम्लीय वर्षा तब होती है जब वर्षा जल का pH हो जाता है:
Ans. 5.6 से कम

बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न सौरभ सर , Station Road Parsabad

 

Q19. सिरका में पाया जाने वाला अम्ल:
Ans. एसीटिक अम्ल

Q20. संतरे में पाया जाने वाला अम्ल:
Ans. साइट्रिक अम्ल

Q21. इमली में पाया जाने वाला अम्ल:
Ans. टार्टरिक अम्ल

Q22. टमाटर में पाया जाने वाला अम्ल:
Ans. ऑक्सैलिक अम्ल

Q23. टार्टरिक अम्ल का प्राकृतिक स्रोत:
Ans. इमली

Q24. वह पदार्थ जो क्लोरीन से अभिक्रिया कर विरंजक चूर्ण बनाता है:
Ans. बुझा हुआ चूना (Ca(OH)₂)

Q25. विरंजक चूर्ण (Bleaching Powder) का सूत्र है:
Ans. CaOCl₂

Q26. बुझा हुआ चूना का सूत्र है:
Ans. Ca(OH)₂

Q27. CaOCl₂ का प्रचलित नाम है:
Ans. विरंजक चूर्ण

Q28. बेकिंग सोडा का सूत्र है:
Ans. NaHCO₃

Q29. धोने का सोडा (Washing Soda) का सूत्र है:
Ans. Na₂CO₃•10H₂O

Q30. प्लास्टर ऑफ पेरिस का सूत्र है:
Ans. CaSO₄•½H₂O

🧠 अतिरिक्त प्राकृतिक अम्ल के स्रोत
(a) लैक्टिक अम्ल दूध
(b) मेथेनॉइक (फॉर्मिक) अम्ल चींटी का डंक
(c) टार्टरिक अम्ल इमली
साइट्रिक अम्ल संतरे में पाया जाता है।
ऑक्जैलिक अम्ल टमाटर में पाया जाता है


प्रश्न : पीतल एवं ताँबे के बर्तनों में दही एवं खट्टे पदार्थ क्यों नहीं रखने चाहिए?
उत्तर : दही और खट्टे पदार्थों में अम्ल होता है। अम्ल धातु से अभिक्रिया करके लवण और हाइड्रोजन गैस बनाता है। इससे बर्तन खराब (संक्षारित) हो जाता है और भोजन भी दूषित हो सकता है। इसलिए खट्टे पदार्थ इन बर्तनों में नहीं रखने चाहिए।

प्रश्न : जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं होता है?
उत्तर : अम्ल तब ही अम्लीय व्यवहार करता है जब वह जल में घुलकर H⁺ आयन बनाता है। बिना जल के H⁺ आयन नहीं बनते, इसलिए अम्ल अम्लीय गुण नहीं दिखाता।


प्रश्न : शुष्क HCl गैस नीले लिटमस को लाल क्यों नहीं करती जबकि HCl अम्ल करता है?
उत्तर : क्योंकि शुष्क HCl में जल नहीं होता, इसलिए वह H⁺ आयन नहीं देता। लेकिन HCl जब पानी में घुलता है तो H⁺ आयन बनाता है, जो नीले लिटमस को लाल कर देता है।


प्रश्न : अम्ल का जलीय विलयन विद्युत का चालन क्यों करता है?
उत्तर: क्योंकि अम्ल पानी में घुलकर आयन (H⁺ और अन्य आयन) बनाता है, जो विद्युत धारा को प्रवाहित करते हैं। इसलिए अम्ल का विलयन विद्युत का चालक होता है।


प्रश्न : आसुत जल विद्युत का चालक क्यों नहीं होता जबकि वर्षा जल होता है?
उत्तर : आसुत जल में कोई घुला हुआ पदार्थ या आयन नहीं होता, इसलिए वह विद्युत का चालक नहीं होता। वर्षा जल वायु से गैसें (CO₂, SO₂ आदि) घोल लेता है, जिससे इसमें आयन बनते हैं और इस कारण वह विद्युत का चालक बन जाता है।


बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न सौरभ सर , Station Road Parsabad

 

प्रश्न : अम्ल के विलयन को तनुकृत करने पर H₃O⁺ आयन की सांद्रता कैसे प्रभावित होती है?
उत्तर : तनुकृत करने पर H₃O⁺ आयन की सांद्रता कम हो जाती है। यानी विलयन कम अम्लीय हो जाता है।


प्रश्न : अम्ल को तनुकृत करते समय अम्ल को जल में मिलाना चाहिए, कि जल को अम्ल में क्यों?
उत्तर : क्योंकि अम्ल में जल मिलाने पर ज्यादा ऊष्मा उत्पन्न होती है। इससे छींटे पड़ सकते हैं और खतरा होता है। जल में थोड़ा-थोड़ा अम्ल मिलाने पर ऊष्मा सुरक्षित तरीके से फैल जाती है।


प्रश्न : क्या क्षारकीय विलयन में H⁺ आयन होते हैं? अगर हों, तो यह क्षारीय क्यों हैं?
उत्तर : हाँ, होते हैं क्योंकि कुछ H⁺ आयन पानी से आते हैं। लेकिन OH⁻ आयन की मात्रा H⁺ से ज्यादा होती है इसलिए विलयन क्षारीय होता है।


प्रश्न : एक ग्वाला ताजे दूध में बेकिंग सोडा मिलाता है क्यों?
उत्तर :
(i) बेकिंग सोडा क्षारीय होता है, इससे दूध थोड़ा क्षारीय हो जाता है।
(ii) दूध क्षारीय होने से जल्दी खट्टा (अम्लीय) नहीं होता इसलिए दही बनने में ज्यादा समय लगता है।


प्रश्न : दूध के दही बन जाने पर pH का मान 6 से कम क्यों हो जाता है?
उत्तर : दही बनते समय दूध में लैक्टिक अम्ल बनता है। अम्लता बढ़ने से pH का मान 6 से कम हो जाता है।


प्रश्न : निम्न का सामान्य नाम लिखिए :
(1) CaOCl₂ — विरंजक चूर्ण
(2) NaCl — साधारण नमक
(3) CaSO₄•H₂O — प्लास्टर ऑफ पेरिस


प्रश्न : रासायनिक सूत्र लिखें :
(1) धोवन सोडा — Na₂CO₃•10H₂O
(2) जिप्सम — CaSO₄•2H₂O
(3) विरंजक चूर्ण — CaOCl₂
(4) प्लास्टर ऑफ पेरिस — CaSO₄•½ H₂O
(5) मीठा सोडा (बेकिंग सोडा) — NaHCO₃
(6) साधारण नमक — NaCl


प्रश्न : प्लास्टर ऑफ पेरिस के महत्त्वपूर्ण उपयोग क्या हैं?
उत्तर :
(1) टूटी हुई हड्डियों पर प्लास्टर चढ़ाने में
(2) दीवारों, दरवाजों, छेदों आदि को भरने में
(3) मूर्तियों, खिलौनों और सजावटी वस्तुएँ बनाने में

 

Q1. हीलियम क्या है?
Ans. (2) अधातु

Q2. सबसे कठोर तत्त्व है?
Ans. (2) हीरा

Q3. कमरे के ताप पर द्रव धातु है
Ans. (3) Hg (पारा)

Q4. ऊष्मा का सबसे अच्छा चालक धातु है
Ans. (3) Cu (ताँबा)

Q5. अधातु जो गैसीय अवस्था में पाया जाता है
Ans. (4) N (नाइट्रोजन)

Q6. अक्रिय (निष्क्रिय) तत्त्व है
Ans. (3) He (हीलियम)

बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न सौरभ सर , Station Road Parsabad

 

Q7. धातु जो स्वतंत्र अवस्था में पाया जाता है
Ans. (4) Au (सोना)

Q8. धातु अम्ल से अभिक्रिया कर जो गैस बनाती है
Ans. (2) H₂ (हाइड्रोजन)

Q9. सबसे अधिक आघातवर्ध्य (ductile) धातु होता है:
Ans. (3) सोना

Q10. ऊष्मा के कुचालक धातु हैं:
Ans. (1) लेड एवं पारा

Q11. द्रव धातु का नाम है:
Ans. (4) पारा

Q12. द्रव अधातु का नाम है:
Ans. (2) ब्रोमीन

Q13. शरीर के तापक्रम पर पिघलने वाली धातु है:
Ans. (3) गैलियम

Q14. कार्बन का अपरूप जो विद्युत का सुचालक है:
Ans. (2) ग्रेफाइट

Q15. चाकू से काटा जा सकने वाला धातु है:
Ans. (4) इनमें सभी
(लिथियम, सोडियम, पोटैशियम सभी काटे जा सकते हैं)

Q16. अधिकांश धातु ऑक्साइड होते हैं
Ans. (2) क्षारीय

Q17. अधातु है
Ans. (4) इनमें सभी
(कार्बन, सिलिकॉन, गंधक सभी अधातु हैं)

Q18. सिनाबार किस धातु का अयस्क है
Ans. (3) Hg (पारा)

Q19. अभिक्रिया ZnCO₃ → ZnO + CO₂ क्या कहलाती है:
Ans. (1) निस्तापन (decomposition)

Q20. पारा और एक अन्य धातु के मिश्रधातु को कहते हैं
Ans. (2) अमलगम

Q21. पीतल मिश्रधातु है
Ans. (2) Cu + Zn

Q22. काँसा मिश्रधातु है
Ans. (1) Cu + Sn

Q23. पीतल है
Ans. (3) मिश्रधातु

Q24. निम्न में कौन-सी धातु आसानी से संक्षारित नहीं होती है
Ans. (4) Au (सोना)

Q25. सीसा एवं टिन के मिश्रधातु को कहते हैं
Ans. (3) सोल्डर

धातु और अधातु अंतर (भौतिक गुणों के आधार पर)

धातु

अधातु

कठोर, अघातवर्ध्य और तन्य

भंगुर, अघातवर्ध्य और तन्य नहीं

चमकदार होती हैं

चमकदार नहीं (अपवाद: आयोडीन)

उच्च गलनांक और क्वथनांक

निम्न गलनांक और क्वथनांक

ऊष्मा और विद्युत की सुचालक (अपवाद: सीसा)

कुचालक

धातु और अधातु अंतर (रासायनिक गुणों के आधार पर)

धातु

अधातु

धनात्मक आयन बनाती हैं (Na⁺, Ca²⁺, Mg²⁺)

ऋणात्मक आयन बनाती हैं (O²⁻, Cl⁻) (अपवाद: H)

ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर क्षारीय ऑक्साइड बनाती हैं → 2Ca + O₂ → 2CaO

ऑक्सीजन से अभिक्रिया कर अम्लीय ऑक्साइड बनाती हैं → S + O₂ → SO₂

अम्ल से अभिक्रिया कर H₂ गैस बनाती हैं → Zn + 2HCl → ZnCl₂ + H₂

अम्ल से अभिक्रिया नहीं करती और H₂ गैस नहीं बनाती

बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न सौरभ सर , Station Road Parsabad

 

प्रश्न: आघातवर्ध्य एवं तन्य का अर्थ बताइए।
उत्तर:

आघातवर्ध्य: ऐसी धातु जिसे पीटकर चादर बनाया जा सकता है।

तन्य: ऐसी धातु जिसे खींचकर पतला तार बनाया जा सकता है।
उदाहरण: सोना और चाँदी अत्यधिक आघातवर्ध्य एवं तन्य धातुएँ हैं।

प्रश्न: उभयधर्मी ऑक्साइड क्या होते हैं?
उत्तर:
वे ऑक्साइड जो अम्लीय और क्षारीय दोनों की तरह व्यवहार करते हैं, उन्हें उभयधर्मी ऑक्साइड कहते हैं।
उदाहरण:

ऐल्युमिनियम ऑक्साइड (Al₂O₃)
Al₂O₃ + 6HCl → 2AlCl₃ + 3H₂O
Al₂O₃ + 2NaOH → 2NaAlO₂ + H₂O

जिंक ऑक्साइड (ZnO)
ZnO + 2HCl → ZnCl₂ + H₂O
ZnO + 2NaOH → Na₂ZnO₂ + H₂O

प्रश्न: सोडियम को किरोसिन तेल में क्यों रखा जाता है?
उत्तर: सोडियम हवा और नमी के साथ बहुत तेज अभिक्रिया करता है, जिससे Na₂O बनता है। किरोसिन तेल में रखने से यह हवा से संपर्क नहीं कर पाता और सुरक्षित रहता है।


 धातुओं का निष्कर्षण

पारा (Hg) का निष्कर्षण

अयस्क: सिनाबार (HgS)
विधि: भर्जन (Roasting)
समीकरण:
2HgS + 3O₂ → 2HgO + 2SO₂
2HgO → 2Hg + O₂


जस्ता (Zn) का निष्कर्षण

अयस्क:

सल्फाइड: जिंक ब्लेंड (ZnS) → भर्जन
2ZnS + 3O₂ → 2ZnO + 2SO₂

कार्बोनेट: कैलेमाइन (ZnCO₃) → निस्तापन
ZnCO₃ → ZnO + CO₂

ZnO से धातु प्राप्त:
ZnO + C → Zn + CO

जिंक + आयरन(II) सल्फेट अभिक्रिया:
Zn + FeSO₄ → ZnSO₄ + Fe


ताँबा (Cu) का निष्कर्षण

अयस्क: कॉपर ग्लांस (Cu₂S)
समीकरण:
2Cu₂S + 3O₂ → 2Cu₂O + 2SO₂
2Cu₂O + Cu₂S → 6Cu + SO₂

 

5 विद्युत अपघटन (Electrorefining)

अशुद्ध धातु एनोड

शुद्ध धातु कैथोड

घुलनशील धातु लवण इलेक्ट्रोलाइट


6 संक्षारण (Corrosion)

परिभाषा: हवा और नमी के प्रभाव से धातु का क्षरण।
उदाहरण: लोहे पर जंग, ताँबे का नीला पड़ना।

रोकने के उपाय:

जस्ता-लेपन (गैल्वनाइजिंग)

धातु पर रंग या पेंट लगाना


प्रश्न: प्लैटिनम, सोना एवं चाँदी का उपयोग आभूषण बनाने में क्यों किया जाता है?
उत्तर:

ये कम अभिक्रियाशील धातुएँ हैं।

बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न सौरभ सर , Station Road Parsabad

 

संक्षारण नहीं होता।

सुंदर चमक लंबे समय तक रहती है।


प्रश्न: मिश्रधातु क्या है?
उत्तर: दो या दो से अधिक धातुओं का समांगी मिश्रण मिश्रधातु कहलाता है। धातुओं को गलाकर मिलाया जाता है और ठंडा कर लिया जाता है।


प्रश्न: अमलगम क्या है?
उत्तर: वह मिश्रधातु जिसमें एक धातु पारा हो, उसे अमलगम कहते हैं।


प्रश्न: गर्म जल का टैंक ताँबे का क्यों बनाया जाता है, इस्पात का नहीं?
उत्तर:

ताँबा जल से अभिक्रिया नहीं करता।

इस्पात जल से अभिक्रिया कर H₂ गैस बनाता है और संक्षारित हो जाता है।


प्रश्न: खाद्य डिब्बों पर टिन का लेप क्यों किया जाता है?
उत्तर:

टिन कम अभिक्रियाशील धातु है।

खाने को खराब नहीं होने देता।

संक्षारण से सुरक्षित रखता है।


प्रश्न: सोडियम, पोटैशियम और लिथियम तेल में क्यों रखे जाते हैं?
उत्तर:

ये हवा और नमी से तुरंत अभिक्रिया करते हैं।

तेल में रखने पर अभिक्रिया नहीं कर पाते और सुरक्षित रहते हैं।

प्रश्न: कार्बन की संयोजकता कितनी होती है?
उत्तर: चार

प्रश्न: केवल कार्बन और हाइड्रोजन से बने यौगिक को क्या कहते हैं?
उत्तर: हाइड्रोकार्बन

प्रश्न: कौन असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है?
उत्तर: C₂H₄

प्रश्न: कौन संतृप्त हाइड्रोकार्बन है?
उत्तर: प्रोपेन

प्रश्न: सरलतम हाइड्रोकार्बन कौन सा है?
उत्तर: मेथेन

प्रश्न: एथेन का आण्विक सूत्र क्या है?
उत्तर: C₂H₆

प्रश्न: C₂H₄ का नाम क्या है?
उत्तर: एथीन

प्रश्न: पाँच कार्बन परमाणु वाले संतृप्त हाइड्रोकार्बन का नाम क्या है?
उत्तर: पेन्टेन

प्रश्न: ऐल्केन का सामान्य सूत्र क्या है?
उत्तर: CnH2n+2

प्रश्न: ऐल्कीन का सामान्य सूत्र क्या है?
उत्तर: CnH2n

प्रश्न: ऐल्काइन का सामान्य सूत्र क्या है?
उत्तर: CnH2n-2

प्रश्न: -OH प्रकार्यात्मक समूह का नाम क्या है?
उत्तर: ऐल्कोहॉल

प्रश्न: -CHO प्रकार्यात्मक समूह का नाम क्या है?
उत्तर: ऐल्डिहाइड

प्रश्न: =CO प्रकार्यात्मक समूह का नाम क्या है?
उत्तर: कीटोन

प्रश्न: -COOH प्रकार्यात्मक समूह का नाम क्या है?
उत्तर: कार्बोक्सिलिक अम्ल

प्रश्न: एथेन में कितने सहसंयोजक आबंध हैं?
उत्तर: 7

बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न सौरभ सर , Station Road Parsabad

 

प्रश्न: कौन सा एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन है?
उत्तर: बेंजिन

प्रश्न: बेंजिन का अणुसूत्र क्या है?
उत्तर: C₆H₆

प्रश्न: C₂H₅OH का प्रकार्यात्मक समूह क्या है?
उत्तर: ऐल्कोहॉल

प्रश्न: कार्बन में किस प्रकार का आबंधन होता है?
उत्तर: सहसंयोजी आबंधन

प्रश्न: कार्बन की संयोजकता कितनी होती है?
उत्तर: 4

प्रश्न: कार्बन के अत्यधिक यौगिकों के निर्माण का कारण क्या है?
उत्तर:
कार्बन यौगिकों में श्रृंखलन गुण होता है।
कार्बन आपस में तथा अन्य तत्वों के साथ द्वि तथा त्रि-आबंध बना सकता है।
कार्बन में चतुःसंयोजकता होती है।
कार्बन यौगिक समावयवता दर्शाते हैं।

प्रश्न: संतृप्त एवं असंतृप्त हाइड्रोकार्बन में अंतर लिखिए।
उत्तर:
संतृप्त हाइड्रोकार्बन:
कार्बन परमाणु एकल बंधन द्वारा संतुष्ट रहते हैं।
कम क्रियाशील होते हैं।
सामान्य सूत्र: CnH2n+2
इन्हें एल्केन कहते हैं।
प्रथम सदस्य: मेथेन (CH4)

असंतृप्त हाइड्रोकार्बन:
कार्बन परमाणुओं के बीच द्वि या त्रि-बंध रहता है।
अधिक क्रियाशील होते हैं।
द्विबंध वाले: CnH2n
त्रिबंध वाले: CnH2n-2
इन्हें ऐल्कीन और ऐल्काइन कहते हैं।
प्रथम सदस्य: एथीन (C2H4), एथाइन (C2H2)

प्रश्न: एल्काइन क्या है? सामान्य सूत्र, सबसे सरल एल्काइन, इलेक्ट्रॉनिक संरचना और उपयोग बताइए।
उत्तर:
एल्काइन वे हाइड्रोकार्बन हैं जिनमें कार्बन परमाणुओं के बीच त्रि-बंध होता है।
सामान्य सूत्र: CnH2n-2
सबसे सरल एल्काइन: एथाइन (C2H2)
इलेक्ट्रॉनिक संरचना: H–C≡C–H
उपयोग: ऑक्सी-एसीटाइलीन ज्वाला द्वारा धातुओं की वेल्डिंग।

प्रश्न: समजातीय श्रेणी क्या है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
एक श्रेणी जिसमें सभी यौगिकों में समान प्रकार्यात्मक समूह होता है और क्रमागत सदस्यों में CH2 का अन्तर होता है।
उदाहरण:
एल्केन: CH4, C2H6, C3H8, C4H10

प्रश्न: समावयवता क्या है? उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
ऐसे यौगिक जिनका अणुसूत्र समान लेकिन संरचना भिन्न होती है।
उदाहरण: ब्यूटेन, पेन्टेन

प्रश्न: पेंटेन के समावयव और उनका संरचनात्मक सूत्र लिखिए।
उत्तर:
पेंटेन (C5H12) के समावयव:
नॉर्मल पेंटेन    • आइसो पेंटेन    • नीयो पेंटेन

प्रश्न: प्रमुख प्रकार्यात्मक समूह बताइए।
उत्तर:
कार्बोक्सिलिक (–COOH)   • कीटोन (–CO)
एल्डिहाइड (–CHO)         • एथेनॉल (C2H5OH)

प्रश्न: एथेनॉल को आप किस प्रकार से परिवर्तित कर सकते हैं?
उत्तर:     एथेनॉइक अम्ल में
CH3CH2OH + [O] → CH3COOH + H2O

एथीन में
CH3CH2OH → CH2=CH2 + H2O

प्रश्न: एथेनॉइक अम्ल के तीन उपयोग लिखिए।
उत्तर:
सिरका और खाद्य पदार्थों में परिरक्षक
साबुन और एस्टर निर्माण
औषधि और प्लास्टिक उद्योग

प्रश्न: निम्नलिखित समीकरणों को पूरा कीजिए।
उत्तरCH4 + 2O2 → CO2 + 2H2O
C2H5OH + 3O2 → 2CO2 + 3H2O
2C2H5OH + 2Na → 2C2H5ONa + H2
CH3COOH + NaOH → CH3COONa + H2O
CH3COOH + NaHCO3 → CH3COONa + H2O + CO2
2CH3COOH + Na2CO3 → 2CH3COONa + H2O + CO2

बोर्ड एग्जाम 2026 के लिए विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण प्रश्न सौरभ सर , Station Road Parsabad

 

प्रश्न: साबुन धुलाई का कार्य कैसे करता है?
उत्तर: साबुन के अणु मिसेल बनाते हैं, जो गंदगी/तेल को घेरकर पानी में घुला देते हैं।

प्रश्न: मिसेल क्या है?
उत्तर: पानी में साबुन के अणुओं द्वारा बना गोलाकार समूह।

प्रश्न: साबुन और अपमार्जक में अंतर।
उत्तर:
साबुन: वसा अम्लों के सोडियम लवण कम घुलनशील जैव अपघटनीय
अपमार्जक: सल्फोनिक अम्ल के सोडियम लवण अधिक घुलनशील पर्यावरण को नुकसान

प्रश्न: निम्न यौगिकों के नाम बताइए।
उत्तर:
एथेन से व्युत्पन्न ऐल्डिहाइड एथेनैल (C2H5CHO)
ब्यूटेन से व्युत्पन्न कीटोन ब्यूटेनोन (C2H5COCH3)
मेथेन से व्युत्पन्न ऐल्कोहॉल मेथेनॉल (CH3OH)
प्रोपेन से व्युत्पन्न कार्बोक्सिलिक अम्ल प्रोपेनॉइक अम्ल (C2H5COOH)
एथेनॉल के ऑक्सीकरण से एथेनॉइक अम्ल (CH3COOH)

प्रश्न: निम्न कार्बनिक यौगिकों के IUPAC नाम लिखिए।
उत्तर:
C2H5OH — एथेनॉल
C2H5CHO — प्रोपेनैल    CH3COCH3 — प्रोपेनोन     HCOOH — मेथेनॉइक अम्ल
CH3COOH — एथेनॉइक अम्ल    C3H7Cl — क्लोरोप्रोपेन   C3H4 — प्रोपाइन

 

 

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna