8th math rasiyo ki tulna
Chapter 9 : राशियों की तुलना
(सभी सूत्र)
🔹 लाभ और हानि
लाभ = विक्रय मूल्य − क्रय मूल्य
हानि = क्रय मूल्य − विक्रय मूल्य
लाभ प्रतिशत (%) = (लाभ × 100) / क्रय मूल्य
हानि प्रतिशत (%) = (हानि × 100) / क्रय मूल्य
🔹 विक्रय मूल्य (Selling Price)
विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य + लाभ
विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य − हानि
विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य × (100 + लाभ %) / 100
विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य × (100 − हानि %) / 100
🔹 क्रय मूल्य (Cost Price)
क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य − लाभ
क्रय मूल्य = विक्रय मूल्य + हानि
क्रय मूल्य = (100 × विक्रय मूल्य) / (100 + लाभ %)
क्रय मूल्य = (100 × विक्रय मूल्य) / (100 − हानि %)
🔹 अंकित मूल्य और बट्टा
बट्टा = अंकित मूल्य − विक्रय मूल्य
बट्टा प्रतिशत = (बट्टा × 100) / अंकित मूल्य
विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100 − बट्टा %) / 100
अंकित मूल्य = (100 × विक्रय मूल्य) / (100 − बट्टा %)
🔹 बिक्री कर
बिक्री कर = (कर दर × अंकित मूल्य) / 100
देय राशि = अंकित मूल्य + बिक्री कर
🔹 साधारण ब्याज (Simple Interest)
साधारण ब्याज (SI) = (P × R × T) / 100
जहाँ P = मूलधन, R = ब्याज की दर (%), T = समय (वर्ष)
कुल राशि = मूलधन + साधारण ब्याज
🔹 चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest)
वार्षिक : कुल राशि (A) = P × (1 + R/100)n
चक्रवृद्धि ब्याज = A − P
अर्धवार्षिक : कुल राशि (A) = P × (1 + R/200)2n
यदि समय पूर्णांक में न हो :
A = P × (1 + R/100)n × (1 + (R × a/b)/100)
A = P × (1 + R/100)n × (1 + (R × a/b)/100)
🔹 अवमूल्यन (Depreciation)
A = P × (1 − R/100)n
Chapter 9 : राशियों की तुलना
38.
एक चाँदी के सिक्के का मूल्य ₹350 है। 12% बिक्री कर है। देय राशि होगी –
उत्तर – (b)
39.
एक कैंची का खरीद मूल्य ₹40 है। 5% बिक्री कर जोड़ने पर विक्रय मूल्य होगा –
उत्तर – (a)
40.
अकबर ने 10% वार्षिक दर से ₹1900 उधार लिए। 1½ वर्ष बाद ब्याज होगा –
उत्तर – (a)
41.
₹1200 पर 6½% वार्षिक दर से 1 वर्ष का साधारण ब्याज होगा –
उत्तर – (d)
42.
₹400 पर 12½% वार्षिक दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज होगा –
उत्तर – (a)
43.
₹500 पर 5% वार्षिक दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज होगा –
उत्तर – (c)
Extra Questions – प्रतिशत, बट्टा, लाभ-हानि, चक्रवृद्धि ब्याज
🔹 प्रतिशत (Percentage)
1. 50 आमों के समूह में 60% आम बिल्कुल पके हैं। बिना पके हुए आमों की संख्या ज्ञात करें।
उत्तर – 20 आम
2. मोहन अपने कुल वेतन का 80% खर्च करने के बाद ₹180 बचाता है। प्रारम्भ में उसके पास कितने रुपये थे?
उत्तर – ₹900
🔹 वृद्धि तथा ह्रास (Increase & Decrease)
3. ₹60 प्रति लीटर पेट्रोल के क्रय मूल्य में 5% की वृद्धि हुई। नया मूल्य क्या होगा?
उत्तर – ₹63 प्रति लीटर
4. ₹500 में मिलने वाले जींस के मूल्य में 30% की कमी की गई।
(i) मूल्य में कितना ह्रास हुआ?
(ii) नया मूल्य क्या है?
(i) मूल्य में कितना ह्रास हुआ?
(ii) नया मूल्य क्या है?
उत्तर – (i) ₹150, (ii) ₹350
5. सबिता की मासिक आय ₹6500 थी। आय में 5% की वृद्धि हुई।
(i) आय में कितनी वृद्धि हुई?
(ii) वृद्धि के बाद आय क्या है?
(i) आय में कितनी वृद्धि हुई?
(ii) वृद्धि के बाद आय क्या है?
उत्तर – (i) ₹325, (ii) ₹6825
6. एक शहर की जनसंख्या 10000 है। यदि 2% वार्षिक ह्रास हो, तो एक वर्ष बाद जनसंख्या क्या होगी?
उत्तर – 9800
7. श्रमिकों की मजदूरी में 5% वृद्धि हुई। यदि बढ़ी हुई मजदूरी ₹210 है, तो प्रारम्भिक मजदूरी क्या थी?
उत्तर – ₹200
🔹 बट्टा (Discount)
8. एक घड़ी का अंकित मूल्य ₹2500 है। 10% बट्टा दिया जाता है।
(a) बट्टे की राशि
(b) विक्रय मूल्य ज्ञात करें।
(a) बट्टे की राशि
(b) विक्रय मूल्य ज्ञात करें।
उत्तर – (a) ₹250, (b) ₹2250
9. एक प्रेशर कुकर का अंकित मूल्य ₹450 है तथा विक्रय मूल्य ₹360 है।
(a) बट्टे की राशि
(b) बट्टे की दर ज्ञात करें।
(a) बट्टे की राशि
(b) बट्टे की दर ज्ञात करें।
उत्तर – (a) ₹90, (b) 20%
10. विक्रय मूल्य ज्ञात करें यदि –
(a) TV का अंकित मूल्य ₹4500 तथा बट्टा 30% है।
(b) पंखा का अंकित मूल्य ₹450 तथा बट्टा 10% है।
(a) TV का अंकित मूल्य ₹4500 तथा बट्टा 30% है।
(b) पंखा का अंकित मूल्य ₹450 तथा बट्टा 10% है।
उत्तर – (a) ₹3150, (b) ₹405
11. अंकित मूल्य ज्ञात करें यदि –
(a) रेडियो का विक्रय मूल्य ₹380 तथा बट्टा 5% है।
(b) घड़ी का विक्रय मूल्य ₹360 तथा बट्टा 10% है।
(a) रेडियो का विक्रय मूल्य ₹380 तथा बट्टा 5% है।
(b) घड़ी का विक्रय मूल्य ₹360 तथा बट्टा 10% है।
उत्तर – (a) ₹400, (b) ₹400
🔹 क्रय मूल्य, विक्रय मूल्य एवं लाभ–हानि
12. मनजीत ने एक लोहे का सन्दूक ₹5580 में खरीदा तथा ₹770 परिवहन पर खर्च किए। ₹6440 में बेच दिया। लाभ प्रतिशत ज्ञात करें।
उत्तर – 1.42% लाभ
13. एक दुकानदार 240 अंडे ₹60 प्रति दर्जन की दर से खरीदता है। 10 अंडे खराब हो गए। शेष अंडे ₹72 प्रति दर्जन की दर से बेचता है। लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात करें।
उत्तर – 15% लाभ
14. हरखु ने दो बैल ₹1800 तथा ₹1500 में खरीदे। पहले को 20% हानि पर और दूसरे को 10% लाभ पर बेचा।
(i) प्रत्येक बैल का विक्रय मूल्य
(ii) कुल लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात करें।
(i) प्रत्येक बैल का विक्रय मूल्य
(ii) कुल लाभ या हानि प्रतिशत ज्ञात करें।
उत्तर – (i) ₹1440 और ₹1650, (ii) 6 4/11% हानि
15. यदि एक आयरन ₹360 में बेचने पर 10% हानि होती है, तो ₹450 में बेचने पर लाभ प्रतिशत क्या होगा?
उत्तर – 25% लाभ
🔹 चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest)
16. ₹500 पर 1 वर्ष के लिए 4% वार्षिक दर से चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात करें, यदि ब्याज छमाही संयोजित होता है।
उत्तर – ₹20.20
17. निम्नांकित प्रश्नों में कुल राशि (मिश्रधन) तथा चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात करें –
(a) ₹2400 पर 2 वर्ष के लिए 20% वार्षिक दर से (वार्षिक संयोजन)
(b) ₹8000 पर 3 वर्ष के लिए 5% वार्षिक दर से (वार्षिक संयोजन)
(a) ₹2400 पर 2 वर्ष के लिए 20% वार्षिक दर से (वार्षिक संयोजन)
(b) ₹8000 पर 3 वर्ष के लिए 5% वार्षिक दर से (वार्षिक संयोजन)
उत्तर – (a) मिश्रधन ₹3456, चक्रवृद्धि ब्याज ₹1056
(b) मिश्रधन ₹9261, चक्रवृद्धि ब्याज ₹1261
(b) मिश्रधन ₹9261, चक्रवृद्धि ब्याज ₹1261
18. राम ने ₹40000 उधार लिया। 7% वार्षिक दर से 2 वर्ष बाद चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात करें (वार्षिक संयोजन)।
उत्तर – ₹5796
19. एक स्कूटर ₹40000 में खरीदा गया। 5% वार्षिक दर से 2 वर्ष बाद उसका मूल्य ज्ञात करें (अवमूल्यन)।
उत्तर – ₹36100
20. यदि ₹1000 का मिश्रधन 2 वर्ष में ₹1102.50 हो जाए, तो वार्षिक संयोजन पर ब्याज दर ज्ञात करें।
उत्तर – 5%
21. ₹500 पर 2 वर्ष के लिए 5% वार्षिक दर से साधारण ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज का अंतर ज्ञात करें।
उत्तर – ₹1.25
Comments
Post a Comment