जैव प्रक्रम 10th
जैव प्रक्रम (श्वसन) नोट्स 📘 जैव प्रक्रम (श्वसन) कक्षा 9 – 🔹 श्वसन क्या है? श्वसन का मतलब है खाने से ऊर्जा बनाना। हम जो खाते हैं, उसमें ग्लूकोज़ होता है। शरीर उस ग्लूकोज़ को तोड़ता है और ऊर्जा बनाता है। इस पूरी प्रक्रिया का नाम श्वसन है। 🔹 🔹 🔹 ग्लूकोज़ का टूटना (श्वसन के चरण) सबसे पहले ग्लूकोज़ टूटता है। ग्लूकोज़ में छः कार्बन होते हैं। यह टूटकर पायरुवेट में बदल जाता है। पायरुवेट में तीन कार्बन होते हैं। यह प्रक्रम कोशिकाद्रव्य में होता है। इससे थोड़ी सी ऊर्जा निकलती है। अब पायरुवेट आगे दो तरह से टूट सकता है – ऑक्सीजन के साथ या बिना ऑक्सीजन के। 🔹 दो तरह के श्वसन वायवीय श्वसन वह होता है जो ऑक्सीजन की उपस्थिति में होता है। यह माइटोकॉन्ड्रिया में होता है। इससे कार्बन डाइऑक्साइड, जल और भरपूर ऊर्जा बनती है। अवायवीय श्वसन वह होता है जो बिना ऑक्सीजन के होता है। यह कोशिकाद्रव्य में होता है। इससे कम ऊर्जा बनती है। 🔹 अवायवीय श्वसन के उदाहरण यीस्ट में अवायवीय श्वसन होता है। इसमें पायरुवेट टूटकर इथेनॉल (शराब), कार्बन डाइऑक्साइड और थोड़ी ऊर्जा बना...