9. राशियों की तुलना 8th

 

9. राशियों की तुलना


स्मरणीय तथ्य

लाभ = विक्रय मूल्य − क्रय मूल्य

हानि = क्रय मूल्य − विक्रय मूल्य


लाभ एवं हानि प्रतिशत

% लाभ = (लाभ × 100) / क्रय मूल्य

% हानि = (हानि × 100) / क्रय मूल्य


क्रय मूल्य (CP)

क्रय मूल्य = (100 × विक्रय मूल्य) / (100 + % लाभ)

क्रय मूल्य = (100 × विक्रय मूल्य) / (100 − % हानि)


विक्रय मूल्य (SP)

विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य × (100 + % लाभ) / 100

विक्रय मूल्य = क्रय मूल्य × (100 − % हानि) / 100


बट्टा (Discount)

बट्टा = अंकित मूल्य − विक्रय मूल्य

बट्टा दर (% बट्टा) = (बट्टा × 100) / अंकित मूल्य


अंकित मूल्य (MP)

अंकित मूल्य = (100 × विक्रय मूल्य) / (100 − बट्टा दर)


विक्रय मूल्य (Discount के बाद)

विक्रय मूल्य = अंकित मूल्य × (100 − बट्टा दर) / 100


बिक्री कर

बिक्री मूल्य = अंकित मूल्य + बिक्री कर


साधारण ब्याज (Simple Interest)

साधारण ब्याज = (मूलधन × दर × समय) / 100


अवमूल्यन (Depreciation)

A = P × (1 − r/100)ⁿ


चक्रवृद्धि ब्याज (Compound Interest)

जब ब्याज वार्षिक हो

कुल राशि (A) = P × (1 + R/100)ⁿ

(जहाँ P = मूलधन, R = ब्याज की दर, n = समय)


जब ब्याज अर्धवार्षिक संयोजित हो

कुल राशि (A) = P × (1 + R/200)²ⁿ

(जहाँ 2n = अर्धवर्षों की संख्या)


जब समय पूर्णांक में न हो

A = P × (1 + r/100)ⁿ × (1 + (r × a/b)/100)


चक्रवृद्धि ब्याज = मिश्रधन − मूलधन


सही विकल्प का चयन करें

1. x की चौथाई का 5% का मान क्या होगा ?

(a) x/y × 100
(b) (xy)/400
(c) y/x × 400
(d) 400/(xy)

उत्तर — (b)



2. x के आधे का y% का मान क्या होगा ?

(a) x100y
(b) xy / 200
(c) ×200
(d) 200xy

उत्तर – (b)


3. वह संख्या क्या होगी जिसका 5%, 16 है ?

(a) 80
(b) 160
(c) 300
(d) 320

उत्तर – (d)


4. यदि x का 5%, 20 है तो x का मान होगा –

(a) 100
(b) 40
(c) 400
(d) 4000

उत्तर – (c)


5. x का 40% = 200 तो x का मान होगा –

(a) 240
(b) 800
(c) 500
(d) 5

उत्तर – (c)


6. 40 का कितना प्रतिशत 16 है ?

(a) 20%
(b) 40%
(c) 60%
(d) 80%

उत्तर – (b)


7. 25 मिनट का 30 सेकेंड से अनुपात कितना होगा ?

(a) 1 : 50
(b) 50 : 1
(c) 25 : 30
(d) 5 : 6

उत्तर – (b)


8. 60 सेकेंड एवं 1 घंटा का अनुपात है –

(a) 1 : 4
(b) 1 : 60
(c) 60 : 1
(d) 1 : 50

उत्तर – (b)


9. 75 पैसे का ₹2 से अनुपात कितना होगा ?

(a) 3 : 8
(b) 2 : 3
(c) 3 : 2
(d) 7 : 5

उत्तर – (a)


**10. 50 आमों के समूह में 60% आम बिल्कुल पके हैं।

बिना पके हुए आमों की संख्या है –**

(a) 30
(b) 20
(c) 40
(d) 10

उत्तर – (b)


**11. 50 आमों के समूह में 60% आम बिल्कुल पके हैं।

पके हुए आमों की संख्या है –**

(a) 30
(b) 20
(c) 40
(d) 10

उत्तर – (a)


**12. 40 विद्यार्थियों में 80% गणित में अच्छे हैं।

कितने विद्यार्थी गणित में अच्छे नहीं हैं ?**

(a) 8
(b) 20
(c) 32
(d) 16

उत्तर – (a)


**13. 200 किलोग्राम टमाटर में से 20% टमाटर सड़ गया।

कितना टमाटर बचा ?**

(a) 220 किलोग्राम
(b) 180 किलोग्राम
(c) 160 किलोग्राम
(d) 170 किलोग्राम

उत्तर – (c)


**14. 250 किलोग्राम आलू में से 10% आलू सड़ गया।

कितना आलू बचा ?**

(a) 240 किलोग्राम
(b) 225 किलोग्राम
(c) 200 किलोग्राम
(d) 275 किलोग्राम

उत्तर – (b)


**15. मोहन अपने कुल वेतन का 80% खर्च करने के बाद ₹180 बचाता है।

प्रारम्भ में उसके पास कितने रुपये थे ?**

(a) ₹180
(b) ₹360
(c) ₹800
(d) ₹900

उत्तर – (d)


**16. ₹60 प्रति लीटर पेट्रोल के मूल्य में 5% की वृद्धि हुई।

नया मूल्य क्या है ?**

(a) ₹63
(b) ₹36
(c) ₹65
(d) ₹57

उत्तर – (a)


**17. ₹80 प्रति लीटर पेट्रोल में 5% की वृद्धि हुई।

नया मूल्य क्या होगा ?**

(a) ₹74
(b) ₹85
(c) ₹84
(d) ₹89

उत्तर – (c)


**18. ₹500 में मिलने वाली शर्ट के दाम में 30% की कमी हो गई।

अब शर्ट का दाम कितना होगा ?**

(a) ₹650
(b) ₹470
(c) ₹530
(d) ₹350

उत्तर – (d)


19. बट्टा प्रतिशत की गणना की जाती है –

(a) विक्रय मूल्य
(b) क्रय मूल्य
(c) अंकित मूल्य
(d) अतिरिक्त व्यय

उत्तर – (c)


**20. एक स्कूटी का अंकित मूल्य ₹80,000 है।

20% GST के बाद विक्रय मूल्य होगा –**

(a) 98,000
(b) 99,000
(c) ₹90,000
(d) ₹96,000

उत्तर – (d)


**21. ₹350 अंकित मूल्य वाली कुर्सी ₹300 में उपलब्ध है।

बट्टे की राशि क्या है ?**

(a) 20
(b) 30
(c) 40
(d) 50

उत्तर – (d)


**22. एक प्रेशर कुकर का अंकित मूल्य ₹450 है और ₹360 में उपलब्ध है।

बट्टे की राशि होगी –**

(a) 90
(b) 80
(c) 70
(d) 110

उत्तर – (a)


**23. एक प्रेशर कुकर का अंकित मूल्य ₹450 है और ₹360 में उपलब्ध है।

बट्टे की दर है –**

(a) 30%
(b) 20%
(c) 10%
(d) 40%

उत्तर – (b)


**24. एक घड़ी का अंकित मूल्य ₹2,500 है।

10% बट्टा देने पर विक्रय मूल्य होगा –**

(a) 2,500
(b) 2,250
(c) 250
(d) 2,150

उत्तर – (b)


**25. एक घड़ी का अंकित मूल्य ₹2,500 है।

10% बट्टा देने पर बट्टे की राशि क्या है ?**

(a) ₹25
(b) ₹250
(c) 225
(d) 2,250

उत्तर – (b)


**26. एक पलंग 10% बट्टे पर ₹450 में उपलब्ध है।

अंकित मूल्य होगा –**

(a) 200
(b) ₹500
(c) ₹250
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर – (b)


**27. एक घड़ी का विक्रय मूल्य ₹360 है।

10% बट्टा दिया गया है। अंकित मूल्य होगा –**

(a) ₹400
(b) 396
(c) 324
(d) 436

उत्तर – (a)


**28. एक रेडियो का विक्रय मूल्य ₹380 है।

5% बट्टा दिया गया है। अंकित मूल्य होगा –**

(a) ₹400
(b) 396
(c) 324
(d) 438

उत्तर – (a)


**29. एक पंखा का अंकित मूल्य ₹450 है।

10% बट्टा है। विक्रय मूल्य होगा –**

(a) 405
(b) 495
(c) 465
(d) 475

उत्तर – (a)


**30. एक पंखा का अंकित मूल्य ₹240 है।

10% बट्टा है। विक्रय मूल्य होगा –**

(a) 216
(b) 206
(c) 236
(d) 226

उत्तर – (a)


**31. एक फ्रॉक का मूल्य ₹440 है।

20% बट्टा दिया गया। बट्टे की राशि होगी –**

(a) 22
(b) 44
(c) ₹88
(d) 880

उत्तर – (c)


**32. एक TV का अंकित मूल्य ₹4,500 है।

30% बट्टा है। विक्रय मूल्य होगा –**

(a) 1,350
(b) 5,850
(c) ₹3,150
(d) 4,530

उत्तर – (c)


33. विक्रय मूल्य बराबर है –

(a) लागत मूल्य + हानि
(b) लागत मूल्य + हानि%
(c) क्रय मूल्य लाभ%
(d) क्रय मूल्य + लाभ

उत्तर – (d)


34. ₹200 की वस्तु ₹300 में बेचने पर लाभ होगा –

(a) 150%
(b) 50%
(c) 75%
(d) 100%

उत्तर – (b)


**35. एक बैटरी ₹1800 में खरीदी गई तथा ₹1600 में बेची गई।

हानि प्रतिशत होगा –**

(a) 11 1/9 %
(b) 9 1/11 %
(c) 12 1/11 %
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर – (a)


**36. एक वस्तु ₹8000 में खरीदी गई तथा 10% लाभ पर बेची गई।

लाभ बताइए –**

(a) ₹800
(b) ₹700
(c) ₹600
(d) ₹500

उत्तर – (a)


**37. ज्योत्सना ने एक वस्तु 4% GST सहित ₹208 में खरीदी।

कर से पहले वस्तु का मूल्य होगा –**

(a) 100
(b) ₹200
(c) ₹300
(d) ₹400

उत्तर – (b)


**38. एक चाँदी के सिक्के का मूल्य ₹350 है।

12% बिक्री कर है। देय राशि होगी –**

(a) 390
(b) 392
(c) 293
(d) 290

उत्तर – (b)


**39. एक कैंची का खरीद मूल्य ₹40 है।

5% बिक्री कर जोड़ने पर विक्रय मूल्य होगा –**

(a) ₹42
(b) ₹43
(c) ₹44
(d) ₹45

उत्तर – (a)


**40. अकबर ने 10% वार्षिक दर से ₹1900 उधार लिए।

1 1/2 वर्ष बाद ब्याज होगा –**

(a) ₹285
(b) ₹300
(c) ₹290
(d) ₹400

उत्तर – (a)


**41. ₹1200 पर 6 1/2% वार्षिक दर से

1 वर्ष का साधारण ब्याज होगा –**

(a) 72
(b) 74
(c) 76
(d) 78

उत्तर – (d)


**42. ₹400 पर 12 1/2% वार्षिक दर से

2 वर्ष का साधारण ब्याज होगा –**

(a) ₹100
(b) ₹104
(c) ₹200
(d) ₹204

उत्तर – (a)


**43. ₹500 पर 5% वार्षिक दर से

2 वर्ष का साधारण ब्याज होगा –**

(a) ₹20
(b) ₹40
(c) ₹50
(d) ₹60

उत्तर – (c)



Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna