10th science important

सौरभ सर क्लासेस ( सफलता का सही जगह) प्रश्न–उत्तर (सेट–1) < प्रश्न–उत्तर नोट्स
1. कारण बताइए :
आभूषण बनाने के लिए प्लेटिनम, सोना और चाँदी का उपयोग किया जाता है।
उत्तर : चूँकि इन धातुओं का संक्षारण नहीं होता है और ये कम क्रियाशील धातु हैं, इसलिए इनकी चमक लम्बे समय तक बनी रहती है।
2. कार्बन दो रूपों X और Y में मौजूद है।
X सबसे कठोर प्राकृतिक पदार्थ है, जबकि Y विद्युत का सुचालक है। X और Y की पहचान कीजिए।
उत्तर : X – हीरा, Y – ग्रेफाइट
3. मानव मस्तिष्क का कौन-सा अंग है :
(i) मस्तिष्क का मुख्य चिंतन भाग
(ii) शरीर के संतुलन और मुद्रा को बनाए रखने के लिए जिम्मेदार
उत्तर :
अग्रमस्तिष्क (Cerebrum) – सोचने, याददाश्त और निर्णय लेने का मुख्य भाग।
अनुमस्तिष्क (Cerebellum) – शरीर के संतुलन और मांसपेशियों की गति को नियंत्रित करता है।
4. निम्नलिखित गैसों के अभिलाक्षणिक परीक्षण लिखिए :
(a) CO2 – चूने के जल को दुधिया कर देती है।
(b) SO2 – इसकी गंध सड़े अंडे की तरह होती है।
5. इसमें उपस्थित कार्यात्मक समूह लिखिए :
(A) प्रोपेनोन – कीटोन
(B) प्रोपेनल – ऐल्डिहाइड
(C) प्रोपेनॉल – ऐल्कोहॉल
(D) प्रोपेनोइक अम्ल – कार्बोक्सिलिक अम्ल
6. सफेदी करने के लिए पदार्थ X का उपयोग :
(i) X – चूना, सूत्र CaO
(ii) अभिक्रिया : CaO + H2O → Ca(OH)2 + उष्मा
7. चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ एक-दूसरे को क्यों नहीं काटतीं?
यदि वे प्रतिच्छेद करें तो एक बिंदु पर चुंबकीय क्षेत्र की दो दिशाएँ हो जाएँगी, जो संभव नहीं है। इसलिए चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ कभी प्रतिच्छेद नहीं करतीं।
8. pH मान आधारित प्रश्न :
X का pH = 6, Y का pH = 8
X में H+ आयन की सांद्रता अधिक होगी।
X अम्लीय और Y क्षारीय विलयन है।
9. अपघटक क्या हैं?
जीवाणु और कवक जैसे मृतजीवी सूक्ष्मजीव अपघटक कहलाते हैं। ये जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल अकार्बनिक पदार्थों में बदलकर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखते हैं।
10. मिश्रधातु और संलय :
दो या दो से अधिक धातुओं या धातु-अधातु के समांग मिश्रण को मिश्रधातु कहते हैं।
जब मिश्रधातु में पारा होता है तो उसे अमलगम (संलय) कहते हैं।
पीतल – ताँबा + जिंक
काँसा – ताँबा + टिन
प्रश्न–उत्तर (सेट–2)
11. (a) कार्बन सबसे अधिक संख्या में यौगिक क्यों बनाता है?
कार्बन चार संयोजकता वाला तत्व है। इसमें श्रृंखलन गुण होता है। यह एकल, द्वि और त्रि बंध बना सकता है। इसके यौगिक समावयवता दिखाते हैं। इसलिए कार्बन सबसे अधिक संख्या में यौगिक बनाता है।
11. (b) संतृप्त और असंतृप्त यौगिक क्यों कहलाते हैं?
जिन यौगिकों में केवल एकल बंध होते हैं, वे संतृप्त यौगिक कहलाते हैं। जिन यौगिकों में द्वि या त्रि बंध होते हैं, वे असंतृप्त यौगिक कहलाते हैं।
11. (c) इनमें से कौन अधिक अभिक्रियाशील है?
असंतृप्त यौगिक अधिक अभिक्रियाशील होते हैं क्योंकि द्वि और त्रि बंध आसानी से टूट जाते हैं।
11. (d) यौगिकों के नाम लिखिए :
(i) CH3–CH2–Br : ब्रोमो एथेन
(ii) दिया गया यौगिक सूत्र अधूरा / गलत है।
12. (a) एक ही पोषी स्तर के सभी जीव समाप्त हो जाएँ तो क्या होगा?
आहार श्रृंखला का क्रम टूट जाएगा। ऊर्जा का प्रवाह रुक जाएगा। पारिस्थितिक संतुलन बिगड़ जाएगा। कुछ जीवों की संख्या बढ़ जाएगी और कुछ विलुप्त हो सकते हैं।
12. (b) ओज़ोन परत की क्षति चिंता का विषय क्यों है?
ओज़ोन परत की क्षति से हानिकारक पराबैंगनी किरणें पृथ्वी तक पहुँचती हैं, जो जीवों के लिए हानिकारक हैं।
12. (b) ओज़ोन परत की क्षति रोकने के उपाय :
  • CFCs का उपयोग बंद करना
  • पर्यावरण-अनुकूल गैसों का प्रयोग
  • एरोसोल स्प्रे से बचना
  • पुराने फ्रिज और AC का सुरक्षित निपटान
  • जन-जागरूकता बढ़ाना
13. मानव हृदय में दोहरा परिसंचरण :
मनुष्य में रक्त दो बार हृदय से होकर गुजरता है। अशुद्ध रक्त फेफड़ों में जाकर शुद्ध होता है। ऑक्सीजनयुक्त रक्त पुनः हृदय में आकर शरीर के सभी भागों में पहुँचाया जाता है। इससे शरीर को अधिक ऊर्जा मिलती है।
14. (a) फ्यूज तार उपकरणों की सुरक्षा कैसे करता है?
धारा अधिक होने पर फ्यूज तार गलकर टूट जाता है। इससे परिपथ कट जाता है और उपकरण सुरक्षित रहते हैं।
14. (b) विद्युत बल्ब का प्रतिरोध :
V = 220V, I = 10A
R = V / I = 220 / 10 = 22 Ω
15. F₁ पीढ़ी में बौना पौधा क्यों नहीं दिखाई देता?
लंबेपन का गुण प्रभावी होता है। F₁ पीढ़ी में सभी पौधे Tt होते हैं। प्रभावी गुण प्रकट होता है, इसलिए सभी पौधे लंबे होते हैं।
16. रक्त का प्रकार और मार्ग :
फुफ्फुसीय धमनी – ऑक्सीजनरहित रक्त, दाएँ निलय से फेफड़ों तक।
महाशिरा – ऑक्सीजनरहित रक्त, शरीर से दाएँ आलिंद तक।
18. खनिज और अयस्क में अंतर :
खनिज प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। अयस्क वे खनिज हैं जिनसे धातु आसानी से प्राप्त की जा सकती है। सभी अयस्क खनिज होते हैं लेकिन सभी खनिज अयस्क नहीं होते।
19. प्रतिवर्ती क्रिया और प्रतिवर्ती चाप :
प्रतिवर्ती क्रिया अनैच्छिक प्रतिक्रिया है। प्रतिवर्ती चाप वह मार्ग है जिससे होकर तंत्रिका आवेग गुजरता है।
20. निकट दृष्टि दोष (मायोपिया) :
कारण: आँख का लंबा होना या लेंस का अधिक उभरा होना।
उपचार: विकर्णी (Concave) लेंस वाले चश्मे से।
प्रश्न–उत्तर (सेट–3)
21. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं?
भोजन में उपस्थित कार्बोहाइड्रेट टूटकर ग्लूकोज बनाता है। ग्लूकोज ऑक्सीजन से मिलकर ऊर्जा देता है। श्वसन क्रिया में ऊर्जा निकलती है, इसलिए इसे ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहते हैं।
22. अम्ल एवं क्षारक में अंतर
अम्ल क्षारक
स्वाद खट्टा होता है स्वाद खारा होता है
नीले लिटमस को लाल करता है लाल लिटमस को नीला करता है
मेथिल ऑरेंज को लाल करता है मेथिल ऑरेंज को पीला करता है
जल में घुलकर H⁺ आयन देता है जल में घुलकर OH⁻ आयन देता है
क्षारक को उदासीन करता है अम्ल को उदासीन करता है
pH मान 7 से कम pH मान 7 से अधिक
23. प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की भूमिका
मस्तिष्क शरीर का मुख्य समन्वय केन्द्र है। प्रतिवर्ती क्रियाएँ अनैच्छिक होती हैं, इसलिए सामान्यतः सोचने वाला भाग भाग नहीं लेता। अनैच्छिक क्रियाओं का नियंत्रण पश्चमस्तिष्क करता है। कुछ प्रतिवर्ती क्रियाएँ सीधे मस्तिष्क द्वारा नियंत्रित होती हैं।
उदाहरण: तीव्र प्रकाश में आँख की पुतली का संकुचन।
24. द्विखंडन और बहुविखंडन में अंतर
द्विखंडन बहुविखंडन
एक जनन से दो संतति एक जनन से अनेक संतति
उदाहरण: अमीबा उदाहरण: मलेरिया परजीवी
25. बीजाणुजनन की क्रिया और लाभ
बीजाणुजनन अलैंगिक जनन की विधि है। इसमें जीव बीजाणु बनाता है जो अनुकूल परिस्थितियों में नए जीव बनाते हैं।
लाभ: जनसंख्या तेजी से बढ़ती है और प्रजाति का अस्तित्व बना रहता है।
26. ओजोन क्या है? इसका प्रभाव
ओजोन ऑक्सीजन का समस्थानिक है जिसका अणुसूत्र O₃ है। यह सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों को अवशोषित कर पृथ्वी को सुरक्षित रखता है।
27. ग्रह तारों की तरह टिमटिमाते क्यों नहीं?
ग्रह पृथ्वी के अधिक निकट होते हैं। ग्रहों से आने वाले प्रकाश का औसत परिवर्तन शून्य होता है। इसलिए ग्रह टिमटिमाते नहीं हैं।
28. फ्यूज क्या है और इसे कैसे जोड़ा जाता है?
फ्यूज कम गलनांक वाले पतले तार से बना होता है। अधिक धारा पर यह गलकर परिपथ तोड़ देता है। इसे गर्म (लाइव) तार के साथ श्रेणीक्रम में जोड़ा जाता है।
29. निकट दृष्टि दोष (मायोपिया)
कारण: नेत्र गोलक का लंबा होना या लेंस का अधिक मोटा होना।
उपचार: अवतल (Concave) लेंस द्वारा।
30. सीधे चालक में चुम्बकीय क्षेत्र का प्रयोग
प्रयोग में धारा प्रवाहित करने पर लोहे का बुरादा चालक के चारों ओर वृत्ताकार रूप में जमता है। इससे सिद्ध होता है कि धारा प्रवाहित करने पर चालक के चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र बनता है।
प्रश्न–उत्तर (सेट–4)
31. आकाश का रंग नीला क्यों दिखाई देता है?
आकाश का नीला रंग प्रकाश के प्रकीर्णन के कारण दिखाई देता है। प्रकाश के तरंगदैर्ध्य और प्रकीर्णन में व्युत्क्रमानुपाती संबंध होता है। जिस रंग का तरंगदैर्ध्य कम होता है, उसका प्रकीर्णन अधिक होता है। नीले रंग का तरंगदैर्ध्य कम होता है, इसलिए इसका प्रकीर्णन अधिक होता है। इसी कारण आकाश नीला दिखाई देता है।
32. विद्युत परिपथों तथा साधित्रों में उपयोग होने वाले दो सुरक्षा उपाय
1. भूसंपर्क (अर्थिंग) तार का प्रयोग
2. फ्यूज का प्रयोग
33. तनुकरण किसे कहते हैं?
जल में अम्ल या क्षारक मिलाने पर उनके आयनों की सान्द्रता प्रति इकाई आयतन में कम हो जाती है। इस प्रक्रिया को तनुकरण कहते हैं। ऐसे अम्ल को तनु अम्ल तथा ऐसे क्षारक को तनु क्षारक कहते हैं।
34. विरंजक चूर्ण के दो उपयोग
  • रंगों को विरंजित करने में
  • कीटाणुनाशक के रूप में
  • रासायनिक उद्योग में उपचायक के रूप में
35. पादपों में रासायनिक समन्वय कैसे होता है?
पादपों में रासायनिक समन्वय हार्मोन के द्वारा होता है। ये हार्मोन पौधों की वृद्धि, विकास और पर्यावरण के साथ समन्वय में सहायता करते हैं। रासायनिक उद्दीपन के कारण होने वाले संचलन को रसायनानुवर्तन कहते हैं। उदाहरण: पराग नलिका का बीजांड की ओर बढ़ना।
36. आकाश का रंग नीला दिखाई देने का क्रमबद्ध कारण
1. सूर्य का श्वेत प्रकाश विभिन्न रंगों से मिलकर बना होता है।
2. वायुमंडल में प्रकाश का प्रकीर्णन होता है।
3. कम तरंगदैर्ध्य वाला प्रकाश अधिक प्रकीर्णित होता है।
4. नीले रंग का तरंगदैर्ध्य कम होता है।
5. इसलिए आकाश नीला दिखाई देता है।
37. विद्युत परिपथों में सुरक्षा उपाय
(a) भूसंपर्क (अर्थिंग) तार का प्रयोग
(b) फ्यूज का प्रयोग
38. पारितंत्र में ऊर्जा का प्रवाह अचक्रीय क्यों होता है?
सूर्य की ऊर्जा प्रकाश संश्लेषण द्वारा भोजन में संचित होती है। यह ऊर्जा आहार-श्रृंखला के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुँचती है। सर्वोच्च उपभोक्ता की मृत्यु के बाद ऊर्जा वातावरण में चली जाती है। इसलिए ऊर्जा का प्रवाह अचक्रीय होता है।
39. जरा-दूरदर्शिता दोष क्या है? इसका उपचार
आयु बढ़ने पर आँख की सिलियरी पेशियाँ कमजोर हो जाती हैं और लेंस का लचीलापन कम हो जाता है। इससे आँख की समंजन क्षमता घट जाती है। इस दोष को जरा-दूरदर्शिता कहते हैं। उपचार: उत्तल (Convex) लेंस वाले चश्मे द्वारा।
40. बेकिंग सोडा का उपयोग सोडा-एम्ल अग्निशामक में क्यों?
बेकिंग सोडा अम्ल से अभिक्रिया करके कार्बन डाइऑक्साइड गैस उत्पन्न करता है। यह गैस आग को ढककर ऑक्सीजन की आपूर्ति रोक देती है। अभिक्रिया:
NaHCO3 + H2SO4 → Na2SO4 + H2O + CO2
प्रश्न 41–50

प्रश्न 41. लिंग निर्धारण किसे कहते हैं? मानव में बच्चे का लिंग निर्धारण कैसे होता है?

लिंग निर्धारण वह प्रक्रिया है जिसमें शिशु के जन्म से पहले यह तय होता है कि वह लड़का होगा या लड़की।

मानव में गुणसूत्र:
पिता – XY (1 X, 1 Y)
माता – XX (2 X)

यदि पिता से X गुणसूत्र मिला → बच्चा लड़की (XX)
यदि पिता से Y गुणसूत्र मिला → बच्चा लड़का (XY)

इससे स्पष्ट है कि बच्चे का लिंग पिता से प्राप्त गुणसूत्र पर निर्भर करता है।

प्रश्न 42. परागण क्रिया निषेचन से किस प्रकार भिन्न है?

परागण निषेचन
परागकणों का वर्तिकाग्र तक पहुँचना नर और मादा युग्मकों का मिलन
जनन की प्रारंभिक अवस्था जनन की द्वितीय अवस्था

प्रश्न 43. पोषी स्तर क्या है? एक आहार-श्रृंखला का उदाहरण दीजिए।

आहार-श्रृंखला के प्रत्येक चरण को पोषी स्तर कहते हैं।

घास के मैदान की आहार-श्रृंखला:
घास → टिड्डा → मेंढक → साँप → बाज → अपघटक

घास – उत्पादक
टिड्डा – प्राथमिक उपभोक्ता
मेंढक – द्वितीयक उपभोक्ता
साँप – तृतीयक उपभोक्ता
बाज – सर्वोच्च उपभोक्ता
अपघटक – मृत जीवों का अपघटन

प्रश्न 44. विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव दर्शाने का प्रयोग लिखिए।

उद्देश्य: यह दिखाना कि विद्युत धारा के चारों ओर चुंबकीय क्षेत्र बनता है।

सामग्री: बैटरी, तांबे का तार, कंपास।

विधि:
बैटरी और तार से परिपथ बनाइए।
तार के पास कंपास रखिए।
धारा प्रवाहित करते ही कंपास की सूई मुड़ जाएगी।

निष्कर्ष: विद्युत धारा का चुंबकीय प्रभाव होता है।

प्रश्न 45. ऊष्मा संबंधी जूल का नियम लिखिए।

जब किसी चालक में विद्युत धारा प्रवाहित होती है तो ऊष्मा उत्पन्न होती है।
उत्पन्न ऊष्मा धारा, प्रतिरोध और समय पर निर्भर करती है।

सूत्र: Q = I²Rt

प्रश्न 46. सल्फर को गर्म करने पर निकलने वाली गैस से संबंधित प्रश्न।

(a) निकलने वाली गैस – SO₂
(b) अभिक्रिया – S + O₂ → SO₂
(c) सूखे लिटमस पर कोई प्रभाव नहीं।
(d) गीले नीले लिटमस को लाल कर देती है।

प्रश्न 47. साबुन एवं अपमार्जक में अंतर लिखिए।

साबुन अपमार्जक
वसा अम्लों के सोडियम लवण सल्फोनिक अम्ल के लवण
कम घुलनशील अधिक घुलनशील
पर्यावरण के लिए सुरक्षित जल प्रदूषण करते हैं

प्रश्न 48. आनुवंशिकता में DNA की भूमिका लिखिए।

DNA आनुवंशिक पदार्थ है।
यह गुणों की जानकारी संग्रहित करता है।
Replication द्वारा संतानों में जाता है।
DNA से प्रोटीन बनते हैं जो शरीर के कार्य नियंत्रित करते हैं।

प्रश्न 49. जरा-दूरदर्शिता दोष क्या है?

आयु बढ़ने पर आँख की समंजन क्षमता घट जाती है।
पास और दूर दोनों वस्तुएँ स्पष्ट नहीं दिखतीं।
इसे जरा-दूरदर्शिता कहते हैं।

उपचार: द्विफोकसी लेंस वाले चश्मे से।

प्रश्न 50. आमाशय में अम्ल की भूमिका लिखिए।

हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन को अम्लीय बनाता है।
यह पाचक एंज़ाइम को सक्रिय करता है।
रोगाणुओं को नष्ट करता है।
प्रश्न 51–60

प्रश्न 51. अंतिम पंक्ति में बैठे विद्यार्थी को श्यामपट्ट पढ़ने में कठिनाई होती है।

विद्यार्थी को दूर की वस्तुएँ स्पष्ट नहीं दिखती हैं।
अतः वह निकट दृष्टिदोष (मायोपिया) से पीड़ित है।

उपचार: इस दोष को अवतल लेंस के चश्मे द्वारा ठीक किया जाता है।

प्रश्न 52. एड्रीनलीन रक्त में स्रावित होने पर शरीर में क्या प्रतिक्रिया होती है?

एड्रीनलीन हार्मोन एड्रीनल ग्रंथि से स्रावित होता है।

प्रभाव:
हृदय की गति बढ़ जाती है।
श्वसन दर बढ़ जाती है।
पेशियों को अधिक ऊर्जा व ऑक्सीजन मिलती है।

परिणामस्वरूप शरीर संकटपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए तैयार हो जाता है।

प्रश्न 53. जैव आवर्धन क्या है?

अनिम्नीकरणीय रासायनिक पदार्थ पौधों द्वारा अवशोषित होकर आहार श्रृंखला में ऊपर बढ़ते जाते हैं।

सर्वोच्च उपभोक्ता में इन रसायनों का स्तर सबसे अधिक होता है।

इसी प्रक्रिया को जैव आवर्धन कहते हैं।

प्रश्न 54. चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ क्या हैं? उनके गुण लिखिए।

चुम्बक के चारों ओर स्थित वे काल्पनिक रेखाएँ जिनमें चुम्बकीय बल का प्रभाव होता है, चुम्बकीय क्षेत्र रेखाएँ कहलाती हैं।

गुण:
(i) बाहर उत्तर ध्रुव से दक्षिण ध्रुव की ओर जाती हैं।
(ii) अंदर दक्षिण से उत्तर ध्रुव की ओर जाती हैं।
(iii) ये बंद वक्र होती हैं।
(iv) ध्रुवों के पास सघन होती हैं।
(v) कभी एक-दूसरे को नहीं काटतीं।

क्यों नहीं काटतीं: क्योंकि कटान बिंदु पर क्षेत्र की दो दिशाएँ हो जाएँगी, जो असंभव है।

प्रश्न 55. (a) ऐलुमिनियम बर्तन में क्यों प्रयोग होता है?

अच्छा उष्मा चालक है।
मजबूत और सस्ता है।
इस पर ऑक्साइड की सुरक्षात्मक परत बन जाती है।

(b) प्लैटिनम, सोना और चाँदी आभूषण में क्यों?
ये अल्प अभिक्रियाशील होती हैं।
इनमें जंग नहीं लगती।
इनकी चमक लंबे समय तक बनी रहती है।

प्रश्न 56. निम्न यौगिकों के नाम लिखिए।

(i) एथेनैल (CH₃CHO)
(ii) ब्यूटेनोन
(iii) मेथेनॉल (CH₃OH)
(iv) प्रोपेनॉइक अम्ल (C₂H₅COOH)
(v) एथेनॉइक अम्ल

प्रश्न 57. उपचयन एवं अपचयन को रीडॉक्स अभिक्रिया क्यों कहते हैं?

उपचयन और अपचयन सदैव साथ-साथ होते हैं।
एक के बिना दूसरा संभव नहीं।
इसलिए इन्हें रीडॉक्स अभिक्रिया कहते हैं।

उदाहरण:
CuO + H₂ → Cu + H₂O

प्रश्न 58. अम्लों के प्राकृतिक स्रोत लिखिए।

टार्टरिक अम्ल — इमली
साइट्रिक अम्ल — संतरा
ऑक्सैलिक अम्ल — टमाटर

प्रश्न 59. एड्रिनेलिन हार्मोन शरीर में कैसे कार्य करता है?

यह एड्रीनल ग्रंथि से स्रावित होकर रक्त में मिल जाता है।
हृदय गति तेज करता है।
ऑक्सीजन आपूर्ति बढ़ाता है।
श्वसन दर बढ़ाता है।

शरीर को संकट से निपटने के लिए तैयार करता है।

प्रश्न 60. संक्षारण एवं विकृतगंधिता क्या है?

(a) संक्षारण: धातुओं का वायु या नमी से अभिक्रिया कर खराब होना।
उदाहरण: लोहे में जंग।

(b) विकृतगंधिता: तेल व वसा वाले पदार्थों में दुर्गंध उत्पन्न होना।
उदाहरण: खराब तेल की बदबू।
प्रश्न 61–70
प्रश्न 61. मैक्सवेल का दक्षिण हस्त अंगुष्ठ नियम लिखिए।
यदि किसी धारावाही चालक को दाहिने हाथ में इस प्रकार पकड़ा जाए कि अंगूठा धारा की दिशा में हो, तो मुड़ी हुई उँगलियाँ चुंबकीय क्षेत्र रेखाओं की दिशा बताती हैं।

अंगूठा → धारा की दिशा
उँगलियाँ → चुंबकीय क्षेत्र की दिशा
प्रश्न 62. खतरे के संकेत के लिए लाल रंग का चयन क्यों किया जाता है?
लाल रंग का प्रकाश कुहरा, धुआँ और धूल में सबसे कम प्रकीर्णित होता है।
इसलिए यह दूर से स्पष्ट दिखाई देता है।
इसी कारण खतरे के संकेत के लिए लाल रंग चुना जाता है।
प्रश्न 63. हमारे आमाशय में हाइड्रोक्लोरिक अम्ल का क्या कार्य है?
हाइड्रोक्लोरिक अम्ल भोजन को अम्लीय माध्यम प्रदान करता है।
इससे पाचक एन्जाइम सही प्रकार से कार्य करते हैं।
यह भोजन के साथ आए हानिकारक रोगाणुओं को नष्ट करता है।
प्रश्न 64. पादप हार्मोन क्या हैं? दो पादप हार्मोनों के नाम लिखिए।
पौधों में नियंत्रण और समन्वय करने वाले रासायनिक पदार्थ पादप हार्मोन कहलाते हैं।

1. ऑक्सिन (Auxin):
पौधे की लंबाई बढ़ाता है।
जड़ और तने की वृद्धि में सहायक।
प्रकाश और गुरुत्व की दिशा में वृद्धि में सहायता।
प्रश्न 65. जिबरेलिन (Gibberellin) के कार्य लिखिए।
बीज अंकुरण को प्रोत्साहित करता है।
पौधे की लंबाई और ऊँचाई बढ़ाता है।
फल और फूल के विकास में सहायता करता है।
प्रश्न 66. आयनिक यौगिकों के गुण लिखिए।
ये ठोस और कठोर होते हैं।
इनके गलनांक और क्वथनांक अधिक होते हैं।
जल में घुलनशील होते हैं।
जलीय विलयन विद्युत का सुचालक होता है।
प्रश्न 67. निम्न अभिक्रियाओं के संतुलित समीकरण लिखिए।
(a) C₂H₅OH + 3O₂ → 2CO₂ + 3H₂O
(b) CH₄ + Cl₂ → CH₃Cl + HCl
(c) 2C₂H₅OH + 2Na → 2C₂H₅ONa + H₂
(d) CH₄ + 2O₂ → CO₂ + 2H₂O
(e) CH₃COOH + C₂H₅OH → CH₃COOC₂H₅ + H₂O
प्रश्न 68. पोषण की परिभाषा दें तथा अमीबा भोजन कैसे प्राप्त करता है?
पोषण वह प्रक्रिया है जिसमें जीव भोजन ग्रहण कर ऊर्जा प्राप्त करते हैं।

अमीबा कूट-पाद द्वारा भोजन को घेरकर ग्रहण करता है।
इस विधि को फैगोसाइटोसिस कहते हैं।
प्रश्न 69. उपार्जित लक्षण क्या हैं? क्या ये वंशानुगत होते हैं?
उपार्जित लक्षण वे होते हैं जो जीवनकाल में प्राप्त होते हैं।
ये पर्यावरण के कारण उत्पन्न होते हैं।
ये वंशानुगत नहीं होते।
उदाहरण: चूहे की पूँछ काटने पर अगली पीढ़ी बिना पूँछ की नहीं होती।
प्रश्न 70. नेत्र की समंजन क्षमता क्या है?
नेत्र लेंस की फोकस दूरी को बदलने की क्षमता को समंजन क्षमता कहते हैं।

मांसपेशियाँ शिथिल → दूर की वस्तु स्पष्ट
मांसपेशियाँ सिकुड़ती → पास की वस्तु स्पष्ट
प्रश्न 71–74
71. जीन लक्षणों को किस प्रकार नियंत्रित करते हैं?
जीन में किसी प्रोटीन संश्लेषण के लिए सूचना होती है। प्रोटीन के संश्लेषण से नई कोशिकाएँ और शरीर का निर्माण होता है।
अगर संतति के जीन में लंबी आकृति, काले बाल या काले आँखों की सूचना है, तो हार्मोन उसी अनुसार प्रोटीन बनाएंगे। संतति लंबी और काले बाल/आँख वाली होगी।
अगर जीन में बौनेपन, भूरी आँख और बाल की सूचना है, तो संतति बौना और भूरी आँख/बाल वाली होगी।
72. प्रतिरोध किसे कहते हैं? प्रतिरोध का S.I. मात्रक लिखिए। किसी चालक का प्रतिरोध किन-किन बातों पर निर्भर करता है, वर्णन कीजिए।
प्रतिरोध: वह कारक जो चालक तार में प्रवाहित धारा का विरोध करता है।
S.I. मात्रक: ओम (Ω)
चालक का प्रतिरोध इस बातों पर निर्भर करता है:
• चालक की लंबाई: लंबाई बढ़ने से प्रतिरोध बढ़ता है।
• चालक की मोटाई: मोटाई बढ़ने से प्रतिरोध घटता है, मोटाई घटने पर प्रतिरोध बढ़ता है।
• चालक की प्रकृति: अलग-अलग पदार्थ का प्रतिरोध अलग होता है।
• तापमान: ताप बढ़ने से प्रतिरोध बढ़ता है।
अपवाद: जर्मन सिल्वर, मैगनीन इत्यादि।
73. (1) विद्युत चुम्बक क्या है? एक परिनालिका चुम्बक की भाँति कैसे व्यवहार करती है? (2) फ्लेमिंग का वाम-हस्त नियम लिखें।
(1) विद्युत चुम्बक:
यह एक युक्ति है जो विद्युत धारा के चुम्बकीय प्रभाव पर कार्य करती है। इसमें लोहे के क्रोड पर तांबे की कुंडली होती है। धारा प्रवाहित रहने पर यह चुंबक की तरह व्यवहार करता है।
परिनालिका चुम्बक का व्यवहार: परिनालिका का एक सिरा उत्तर ध्रुव और दूसरा दक्षिण ध्रुव जैसा होता है। इससे उत्पन्न चुंबकीय क्षेत्र रेखाएँ किसी छड़ चुंबक की तरह समान रहती हैं।

(2) फ्लेमिंग का वाम-हस्त नियम:
यदि बाएँ हाथ के अंगूठा, तर्जनी और मध्यमा को लम्बवत फैलाया जाए:
• मध्यमा: धारा की दिशा
• तर्जनी: चुंबकीय क्षेत्र की दिशा
• अंगूठा: बल की दिशा
74. पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है?
पादप में प्ररोह का प्रकाश की ओर मुड़ना प्रकाशानुवर्तन कहलाता है।
प्ररोह (तना) का प्रकाश की ओर मुड़ना ऑक्सीन हार्मोन के कारण होता है।

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna