10th board important questions answers
कक्षा 10 – विज्ञान (Science) प्रश्न और उत्तर
मानव हृदय और परिसंचरण
1. मानव हृदय में चार चेंबर होने के लाभ क्या हैं?
उत्तर:
- ऑक्सीजन युक्त और ऑक्सीजन रहित रक्त अलग रहते हैं।
- शरीर और फेफड़ों के लिए अलग-अलग पंपिंग होती है।
- रक्त परिसंचरण अधिक कुशल होता है।
- ऊर्जा की बचत होती है (हृदय कम मेहनत से अधिक रक्त पंप करता)।
2. दोहरा परिसंचरण क्या है?
उत्तर: मनुष्य में रक्त हृदय से होकर दो बार गुजरता है। इसे दोहरा परिसंचरण कहते हैं।
3. कुपिकाओं का गैसों के अधिकतम विनिमय में महत्व क्या है?
उत्तर:
- कुपिकाएँ गुब्बारे जैसी होती हैं, जिससे सतह क्षेत्रफल बढ़ता है।
- उनकी दीवारें पतली होती हैं, जिससे गैसों का आदान-प्रदान तेज होता है।
- इनके आसपास रक्त वाहिकाएँ होती हैं, जिससे अधिक ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड का विनिमय होता है।
4. स्वयंपोषी और निष्पोषी पौधों में अंतर बताइए।
| विशेषता | स्वयंपोषी पौधे | निष्पोषी पौधे |
|---|---|---|
| क्लोरोफिल | हाँ | नहीं |
| प्रकाश संश्लेषण | हाँ | नहीं |
| ऊर्जा | अधिक मुक्त | कम मुक्त |
| उदाहरण | हरे पौधे | मनुष्य, मेंढक |
5. रक्त और लसिका में अंतर बताइए।
| विशेषता | रक्त (रुश्चिर) | लसिका (लसिका नली) |
|---|---|---|
| रंग | लाल (हीमोग्लोबिन के कारण) | रंगहीन |
| बहाव | हृदय से अंगों तक और वापस | केवल एक ही दिशा में बहती है |
| कार्य | ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुँचाना | शरीर से अतिरिक्त द्रव और अपशिष्ट पदार्थ लौटाना |
कक्षा 10 – सामाजिक विज्ञान (Social Science) प्रश्न और उत्तर
राजनीतिक दल और लोकतंत्र
1. राजनीतिक दल क्या है?
उत्तर: एक समूह जो चुनाव के माध्यम से सत्ता प्राप्त करना चाहता है।
2. राजनीतिक दल के मुख्य घटक कौन हैं?
उत्तर: नेता, सदस्य, समर्थक
3. राजनीतिक दल के मुख्य गुण क्या हैं?
उत्तर:
- संगठित समूह होना
- चुनाव जीतना उद्देश्य होना
- राष्ट्रीय हित को प्राथमिकता देना
4. राजनीतिक दल के मुख्य कार्य क्या हैं?
उत्तर:
- सत्ता प्राप्त करने के लिए चुनाव लड़ना
- अपने काम और नीतियाँ मतदाताओं के सामने रखना
- कानून निर्माण में भूमिका निभाना
- विपक्ष के रूप में सरकार की आलोचना करना
5. लोकतंत्र में राजनीतिक दल क्यों आवश्यक हैं?
उत्तर: चुनाव लड़कर सरकार बनाने और जनता की समस्याएँ सरकार तक पहुँचाने के लिए।
6. चुनाव आयोग के कार्य क्या हैं?
उत्तर:
- चुनाव क्षेत्र का निर्धारण करना
- मतदाता सूची तैयार करना
- चुनाव चिन्हों का आवंटन करना
- निष्पक्ष चुनाव करवाना
- सरकार को परामर्श देना
7. राष्ट्रीय राजनीतिक दल कौन-कौन से हैं?
उत्तर:
- भारतीय जनता पार्टी (BJP)
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC)
- आम आदमी पार्टी (AAP)
- बहुजन समाज पार्टी (BSP)
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
- नेशनल पीपुल्स पार्टी (NPP)
8. राजनीतिक दल में सुधार की आवश्यकता क्यों है?
उत्तर:
- आंतरिक लोकतंत्र में सुधार – सभी सदस्यों को निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी मिले।
- वंशवाद के प्रभाव को कम करना – पद केवल परिवार या विरासत के आधार पर न मिले।
- धनबल पर नियंत्रण – चुनाव में पैसों के अत्यधिक प्रभाव को रोकना।
- महिलाओं में प्रतिनिधित्व बढ़ाना – दल और सरकार में महिलाओं को अधिक भागीदारी देना।

Comments
Post a Comment