संसाधन एवं विकास क्लास 10th
भूगोल (समकालीन भारत – 2)
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर
प्रश्न 1: पंजाब में भूमि निम्नीकरण का मुख्य कारण क्या है?
(a) गहन खेती
(b) वनोन्मूलन
(c) अधिक सिंचाई
(d) अति पशुचारण
उत्तर: (c) अधिक सिंचाई
प्रश्न 2: निम्नांकित में से किस प्रांत में सीढ़ीदार (सोपानी) खेती की जाती है?
(a) पंजाब
(b) हरियाणा
(c) उत्तर प्रदेश के मैदान
(d) उत्तराखंड
उत्तर: (d) उत्तराखंड
प्रश्न 3: किस राज्य में काली मृदा पाई जाती है?
(a) जम्मू और कश्मीर
(b) गुजरात
(c) राजस्थान
(d) झारखण्ड
उत्तर: (b) गुजरात
प्रश्न 4: नवीकरणीय योग्य संसाधन है-
(a) वन
(b) जल
(c) पवन ऊर्जा
(d) इनमें सभी
उत्तर: (d) इनमें सभी
प्रश्न 5: निम्न में कौन राष्ट्रीय संसाधन है?
(a) बाग
(b) जल संसाधन
(c) शमशान
(d) चारण भूमि
उत्तर: (b) जल संसाधन
प्रश्न 6: निम्नांकित में से कौन-सा प्राकृतिक संसाधन नहीं है?
(a) जल
(b) खनिज
(c) भूमि
(d) भवन
उत्तर: (d) भवन
प्रश्न 7: इनमें से कौन-सा एक नवीकरणीय संसाधन है?
(a) ज्वारीय ऊर्जा
(b) गैस
(c) कोयला
(d) खनिज तेल
उत्तर: (a) ज्वारीय ऊर्जा
प्रश्न 8: नवीकरणीय संसाधन का एक उदाहरण है-
(a) सौर ऊर्जा
(b) बॉक्साइड
(c) कोयला
(d) पेट्रोलियम
उत्तर: (a) सौर ऊर्जा
प्रश्न 9: लौह अयस्क किस प्रकार का संसाधन है?
(a) नवीकरणीय
(b) जैव
(c) प्रवाह
(d) अनवीकरणीय
उत्तर: (d) अनवीकरणीय
प्रश्न 10: ज्वारीय ऊर्जा किस प्रकार का संसाधन है?
(a) पुनःपूर्ति योग्य
(b) मानवकृत
(c) अजैव
(d) अचक्रीय
उत्तर: (a) पुनःपूर्ति योग्य
प्रश्न 11: पूर्वी तट के नदी डेल्टाओं में किस प्रकार की मृदा पाई जाती है?
(a) जलोढ़ मृदा
(b) काली मृदा
(c) लाल मृदा
(d) लैटेराइट मृदा
उत्तर: (a) जलोढ़ मृदा
प्रश्न 12: नवीकरणीय संसाधन नहीं है-
(a) जीवाश्म ईंधन
(b) सौर ऊर्जा
(c) पवन ऊर्जा
(d) जल
उत्तर: (a) जीवाश्म ईंधन
प्रश्न 13: निम्नांकित में से कौन-सा जैव संसाधन है?
(a) भूमि
(b) जल
(c) मानव
(d) चट्टानें
उत्तर: (c) मानव
प्रश्न 14: कपास उत्पादन के लिए कौन-सी मृदा उपयुक्त है?
(a) जलोढ़ मृदा
(b) काली मृदा
(c) लाल मृदा
(d) लेटराइट मृदा
उत्तर: (b) काली मृदा
प्रश्न 15: निम्न में से कौन-सी मृदा आमतौर पर रेतीली और लवणीय होती है?
(a) मरुस्थली मृदा
(b) लेटेराइट मृदा
(c) वन मृदा
(d) लाल और पीली मृदा
उत्तर: (a) मरुस्थली मृदा
प्रश्न 16: निम्नांकित में से किस तरीके द्वारा मृदा संरक्षण नहीं होता?
(a) समोच्च जुताई
(b) पट्टी कृषि
(c) रक्षक मेखला बनाना
(d) बाल पर ऊपर से नीचे की ओर हल चलाना
उत्तर: (d) बाल पर ऊपर से नीचे की ओर हल चलाना
प्रश्न 17: जून 1992 में ब्राजील के किस शहर में प्रथम अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन का आयोजन हुआ था?
(a) कुर्टिबा-पराना
(b) कैम्पोस जॉर्डन-साओ पाउलो
(c) रियो डी जेनेरियो
(d) सल्वाडोर
उत्तर: (c) रियो डी जेनेरियो
प्रश्न 18: भारत में भूमि का कितना प्रतिशत भाग मैदान के रूप में है?
(a) 33%
(b) 43%
(c) 23%
(d) 53%
उत्तर: (b) 43%
प्रश्न 19: निम्नांकित में से कौन-सा जैविक संसाधन है?
(a) चट्टान
(b) लौह अयस्क
(c) सोना
(d) पशु
उत्तर: (d) पशु
प्रश्न 20: सड़कें और नहरें किस प्रकार की संसाधन हैं?
(a) राष्ट्रीय संसाधन
(b) व्यक्तिगत संसाधन
(c) विकसित संसाधन
(d) सामुदायिक स्वामित्व संसाधन
उत्तर: (a) राष्ट्रीय संसाधन
प्रश्न 21: किस राज्य में काली मृदा मुख्य रूप से नहीं पाई जाती?
(a) महाराष्ट्र
(b) गुजरात
(c) मध्य प्रदेश
(d) राजस्थान
उत्तर: (d) राजस्थान
प्रश्न 22: पर्यावरण में उपलब्ध वस्तु जो हमारी आवश्यकताओं को पूरा करे और आर्थिक-सांस्कृतिक रूप से मान्य हो, उसे क्या कहते हैं?
(a) विकास
(b) संसाधन
(c) पर्यावरण
(d) नियोजन
उत्तर: (b) संसाधन
प्रश्न 23: भूमि निम्नीकरण में निम्न में से किसकी भूमिका नहीं है?
(a) वनों को काटना
(b) अति पशुचारण
(c) खनन
(d) मधुमक्खी पालन
उत्तर: (d) मधुमक्खी पालन
प्रश्न 24: आपके घर में एक दूध देने वाली गाय है, आप इसे किस तरह का संसाधन मानते हैं?
(a) जैव
(b) अजैव
(c) राष्ट्रीय
(d) सामुदायिक
उत्तर: (a) जैव
प्रश्न 25: जिस भूमि पर खेती की जाती है उसे क्या कहते हैं?
(a) कृषि योग्य भूमि
(b) बंजर भूमि
(c) चारागाह
(d) वन भूमि
उत्तर: (a) कृषि योग्य भूमि
प्रश्न 26: इनमें से कौन-सा नवीकरणीय संसाधन नहीं है?
(a) जल संसाधन
(b) पवन
(c) सौर ऊर्जा
(d) कोयला
उत्तर: (d) कोयला
प्रश्न 27: कितने किलोमीटर के बाद किसी देश का महासागरीय संसाधन पर अधिकार नहीं है?
(a) 100 किमी
(b) 150 किमी
(c) 200 किमी
(d) 180 किमी
उत्तर: (c) 200 किमी
प्रश्न 28: भारत के कुल क्षेत्रफल में कितने प्रतिशत क्षेत्र पठारी भाग है?
(a) 43%
(b) 27%
(c) 30%
(d) 40%
उत्तर: (b) 27%
प्रश्न 29: मृदा अपरदन का कौन-सा कारण नहीं है?
(a) जल
(b) वायु
(c) हिम
(d) वन
उत्तर: (c) हिम
प्रश्न 30: भारत के किस राज्य में जल संसाधन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं?
(a) अरुणाचल प्रदेश
(b) राजस्थान
(c) आंध्र प्रदेश
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर: (a) अरुणाचल प्रदेश
प्रश्न 31: संसाधन प्रकृति की देन है। मानव द्वारा इसके अंधाधुंध उपयोग से किस प्रकार की समस्याएँ पैदा हुई हैं?
(a) संसाधनों का दास होना
(b) संसाधन समाज के कुछ लोगों के हाथों में आ गए
(c) वैश्विक पारिस्थितिकी संकट
(d) इनमें सभी
उत्तर: (d) इनमें सभी
प्रश्न 32: विश्व स्तर पर उभरते पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक आर्थिक विकास की समस्याओं का हल ढूँढ़ने के लिए ब्राजील के किस शहर में जून 1992 को सम्मेलन आयोजित किया गया था?
(a) मिनस गेरैस
(b) रियो डी जेनेरियो
(c) कूरिटिवा पराना
(d) रेसिफ-पर्नामबुको
उत्तर: (b) रियो डी जेनेरियो
प्रश्न 33: भारत में भूमि का कितना प्रतिशत भाग पर्वत के रूप में है?
(a) 10%
(b) 20%
(c) 30%
(d) 40%
उत्तर: (c) 30%
प्रश्न 34: निम्नांकित में से कौन-सा संसाधन अचक्रीय है?
(a) लौह अयस्क
(b) कोयला
(c) ताँबा
(d) सोना
उत्तर: (b) कोयला
प्रश्न 35: निम्न में से कौन-से राज्यों में अति-पशुचारण के कारण भूमि निम्नीकरण के लिए जिम्मेदार हैं?
(a) झारखण्ड और उड़ीसा
(b) मध्य प्रदेश और राजस्थान
(c) पंजाब और हरियाणा
(d) केरल और महाराष्ट्र
उत्तर: (b) मध्य प्रदेश और राजस्थान
प्रश्न 36: पवन द्वारा मैदान अथवा ढालू क्षेत्र से मृदा को उड़ा ले जाने की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
(a) पवन अपरदन
(b) चादर अपरदन
(c) मृदा अपरदन
(d) परतदार अपरदन
उत्तर: (a) पवन अपरदन
प्रश्न 37: बहता हुआ जल मृत्तिकायुक्त मृदाओं को काटते हुए गहरी वाहिकाएँ बनाता है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर: अवनालिक अपरदन
प्रश्न 38: अवनालिका अपरदन कहीं अधिकतर पाया जाता है?
उत्तर: चंबल बेसिन
प्रश्न 39: कौन-सी मृदा थाय और कॉफी उगाने के लिए उपयुक्त है?
उत्तर: लेटराइट मृदा
प्रश्न 40: कौन-सी मृदा स्वेदार आग्नेय चट्टानों पर कम वर्षा वाले भागों में विकसित होती है?
उत्तर: लाल मिट्टी
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: परंपरागत ऊर्जा के दो स्रोत लिखें।
उत्तर: (क) कोयला, (ख) पेट्रोलियम
प्रश्न 2: भारत का संपूर्ण उत्तरी मैदान किस प्रकार की मृदा से बना है?
उत्तर: जलोढ़ मृदा
प्रश्न 3: संसाधनों के अंधाधुंध शोषण से किस प्रकार का वैश्विक पारिस्थितिकी संकट पैदा हो गया है?
उत्तर: इसमें सभी – भूमण्डलीय तापन, ओजोन परत अवक्षय, पर्यावरण प्रदूषण
प्रश्न 4: जल और उर्वरकों के अधिक और अविवेकपूर्ण प्रयोग से कौन-कौन सी समस्याएँ पैदा हुई हैं?
उत्तर: जलाक्रांतता, लवणता, सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी
प्रश्न 5: समाप्यत्ता के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: नवीकरणीय और अनवीकरणीय
प्रश्न 6: उत्पत्ति के आधार पर संसाधन कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर: जैव और अजैव
प्रश्न 7: आयु के आधार पर जलोढ़ मृदाएँ कितने प्रकार की होती हैं?
उत्तर:
(क) पुराना जलोढ़ (बांगर)
(ख) नया जलोढ़ (खादर)
प्रश्न 8: लाल मिट्टी की रचना कैसे होती है?
उत्तर: ग्रेनाइट और नीस जैसी चट्टानों के विघटन से होती है। लोहे के यौगिकों की अधिकता के कारण इसका रंग लाल होता है।
6. संसाधन किसे कहते हैं?
उत्तर: आर्थिक विकास के लिए मानव जिन साधनों का उपयोग करता है, उन्हें संसाधन कहते हैं। जैसे मिट्टी, वन, कल-कारखाने।
7. प्राकृतिक संसाधन क्या है?
उत्तर: प्रकृति द्वारा दिए गए वे सभी साधन जिनका मनुष्य उपयोग करता है, उन्हें प्राकृतिक संसाधन कहते हैं। जैसे वन, भूमि, पर्वत, पठार आदि।
8. मानव निर्मित संसाधनों के चार उदाहरण
उत्तर:
- बाँध
- उद्योग
- मशीन
- मकान
9. मृदा किस प्रकार बनती है?
उत्तर: मृदा का निर्माण विभिन्न कारणों से होता है-
- सदियों में लाए गए अवसाद (sediments) से
- ज्वालामुखी उद्गार से
- जैविक कारणों से (जन्तु और पौधों की क्रियाओं द्वारा)
10. मृदा का अपरदन किस प्रकार होता है?
उत्तर: मृदा अपरदन मुख्य रूप से प्रवाहित जल और पवन द्वारा होता है। अधिक वर्षा वाले क्षेत्र और पर्वतीय भागों में यह अधिक होता है।
11. काली मिट्टी की दो विशेषताएँ
उत्तर:
- इसमें नमी सोखने की क्षमता अधिक होती है।
- इसमें कैल्सियम कार्बोनेट, पोटाश, मैग्नीशियम कार्बोनेट और चूना प्रमुख पोषक तत्व होते हैं।
12. लेटेराइट मिट्टी की दो विशेषताएँ
उत्तर:
- इसमें चूना और मैग्नीशियम की मात्रा कम होती है।
- इसमें नाइट्रोजन की कमी और फॉस्फोरिक एसिड की मात्रा अधिक होती है।
13. प्रथम अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी सम्मेलन कब और कहाँ हुआ था?
उत्तर: जून 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरो शहर में।
14. रियो डी जेनेरो पृथ्वी सम्मेलन 1992 का उद्देश्य
उत्तर: विश्व में पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक-आर्थिक विकास की समस्याओं का समाधान ढूँढना।
15. उत्खात भूमि क्या है?
उत्तर: बहते हुए जल द्वारा मिट्टी की ऊपरी परत कटकर गहरी नालियाँ बनने से जो भूमि कृषि योग्य नहीं रहती, उसे उत्खात भूमि कहते हैं।
15. तीन राज्य जहाँ काली मिट्टी पाई जाती है और मुख्य फसल
उत्तर:
- गुजरात
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
मुख्य फसल: कपास
17. मिट्टी संरक्षण के उपाय
उत्तर:
- बलान कृषि को प्रोत्साहित करना
- सघन वृक्षारोपण करना
- अति पशुचारण को नियंत्रित करना
- पानी के बहाव को रोकना
18. मानव के लिए संसाधन क्यों आवश्यक हैं?
उत्तर: संसाधन मानव की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे भोजन, वस्त्र, आवास आदि की पूर्ति करते हैं। संसाधन जीवन को सरल और सुखद बनाते हैं। किसी देश की प्रगति का सूचक भी होते हैं।
लघु/दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. भारत में भूमि उपयोग प्रारूप (1960-61 से वन क्षेत्र में वृद्धि न होने का कारण)
- भारत का कुल क्षेत्रफल: 32.8 लाख वर्ग कि॰मी॰
- कृषि: 51% (पस्ती भूमि शामिल करने पर 54%)
- वन: 22% (आवश्यक 33% के मुकाबले कम)
- चारागाह: 4%
- बंजर भूमि: 6.2%
- शेष भूमि: नगर, सड़क, जल, बस्तियाँ आदि
कारण वन क्षेत्र में वृद्धि न होने के:
- जनसंख्या वृद्धि के कारण भूमि का अधिक उपयोग
- वनों की अंधाधुंध कटाई और नए पेड़ कम लगना
- उद्योग, खनन, बहुद्देशीय परियोजनाओं के कारण वन ह्रास
- नगरों, बस्तियों, सड़कें और रेलमागों का विस्तार
2. पूर्वी तट के नदी डेल्टाओं की मृदा और विशेषताएँ
- मृदा: जलोढ़ मृदा
- विशेषताएँ:
- नदियों द्वारा लाए गए अवसाद से बनी
- सभी फसलों के लिए उपयुक्त और उर्वर
- देश के बड़े क्षेत्र में फैली हुई
3. संसाधनों का अधिक उपयोग प्रौद्योगिकी और आर्थिक विकास के कारण
- तकनीकी विकास से संसाधनों का भारी दोहन संभव हुआ
- प्रौद्योगिकी के बिना संसाधनों का विकास नहीं संभव
- अधिक संसाधन दोहन से आर्थिक विकास बढ़ा
- औपनिवेशिक काल में साम्राज्यवादी देशों ने संसाधनों का दोहन किया
4. संसाधनों के संरक्षण की आवश्यकता
- यदि संसाधनों का उपयोग यूँ ही जारी रहा, तो आर्थिक विकास रुक सकता है और मानव सभ्यता खतरे में
- कारण:
- कृषि भूमि पर मकान निर्माण
- भूमिगत जल स्तर का गिरना
- वनों की अंधाधुंध कटाई से प्रदूषण
- खनिज और ऊर्जा संसाधनों का अत्यधिक उपयोग
5. मृदा संरक्षण की आवश्यकता
- मृदा हमारे भरण-पोषण का प्रमुख साधन
- वनस्पति और जीव जगत मृदा पर निर्भर
- मृदा समस्याओं से उपजाऊ क्षमता कम
- रासायनिक उर्वरकों और अधिक सिंचाई से मृदा नुकसान
6. पहाड़ी क्षेत्रों में मृदा अपरदन रोकने के कदम
- वन रोपण और ढालों पर पेड़ लगाना
- सीढ़ीनुमा खेत बनाना
- बाँध बनाकर जल प्रवाह को नियंत्रित करना
- अपरदन फैलाव को पहचानकर रोकना
- अति पशुचारण रोकना
7. संसाधन नियोजन और सोपान
- संसाधन नियोजन: संसाधनों का योजनाबद्ध और न्यायसंगत उपयोग
- आवश्यकता:
- संसाधन सीमित
- वितरण असमान
सोपान:
- संसाधनों की पहचान और तालिका बनाना
- तकनीकी, कौशल और संस्थागत ढांचा तैयार करना
- विकास योजनाओं में समन्वय
8. भूमि निम्नीकरण (भूमि क्षरण) और कारण
- परिभाषा: भूमि की उपजाऊ शक्ति में लगातार कमी
- कारण:
- भूमि अपरदन (जल, पवन, हिमनद)
- भूमि प्रदूषण (औद्योगिक जल, कचरा)
- दोषपूर्ण कृषि पद्धति (एक ही फसल बार-बार)
- अति पशुचारण और वनों की कटाई
- उद्योगों से धूल का जमाव
9. मृदा अपरदन रोकने के उपाय
- पर्वतीय क्षेत्रों में सीढ़ीनुमा खेती
- मरुस्थलीय क्षेत्रों में वृक्षारोपण
- वर्षा वाले क्षेत्रों में पौधारोपण
- फसल चक्रीकरण
- उद्योगों में धूल रोकने वाले यंत्र
- प्रदूषित जल के लिए पृथककारी छन्ना
10. जलोढ़ मृदा की मुख्य विशेषताएँ
- बहुत उपजाऊ
- पोटाश, फॉस्फोरस और चूना युक्त
- गन्ना, चावल, गेहूँ, दलहन के लिए उपयुक्त
- सूखे क्षेत्रों में सही सिंचाई से पैदावार बढ़ती
11. भारत में मृदा का वर्गीकरण
- जलोढ़ मृदा: उत्तरी और तटीय मैदान, छत्तीसगढ़ बेसिन, बांगर और खादर प्रकार
- काली मृदा: महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु; कपास के लिए उपयुक्त
- लाल और पीली मृदा: तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखण्ड; पठारों पर शैलों के प्रभाव से बनी
- लेटेराइट मृदा: दक्कन, कर्नाटक, केरल, ओडिशा, असम, मेघालय; वनरोपण के लिए उपयुक्त
- पर्वतीय/वनीय मृदा: पहाड़ी क्षेत्रों में जैविक अंशों से बनी
- मरुस्थलीय मृदा: शुष्क/अर्द्धशुष्क क्षेत्रों में, रेतयुक्त, उपजाऊ नहीं
12. खादर और बांगर मिट्टी में अंतर
| विशेषता | खादर | बांगर |
|---|---|---|
| परिभाषा | गंगा के मैदान में नई जलोढ़ | गंगा के मैदान में पुरानी जलोढ़ |
| बाढ़ | बाढ़ के समय नदी पानी फैल जाता है और नई परत जमती है | बाढ़ का पानी नहीं पहुँचता |
| उपजाऊपन | अधिक उपजाऊ | कम उपजाऊ |
| स्थिति | बाढ़ के मैदान का हिस्सा | बाढ़ के मैदान से ऊँचा भूखंड |
Comments
Post a Comment