यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय 2026
कल्पनादर्श (यूटोपिया) क्या है?
उत्तर – एक ऐसे समाज की कल्पना जो इतना आदर्श है कि उसका साकार होना लगभग असंभव होता है।
1815 की वियना संधि के उद्देश्य क्या थे?
उत्तर – युद्धों को रोकने के लिए एक संविधान का निर्माण, पराजित राष्ट्रों द्वारा विजयी राष्ट्रों को क्षतिपूर्ति, फ्रांस तथा अन्य राजतंत्रों को फिर से बहाल करना तथा दास प्रथा की समाप्ति।
ऑटोमन साम्राज्य से क्या तात्पर्य है?
उत्तर – ऑटोमन साम्राज्य अर्थात् उस्मानी सल्तनत 1299 में पश्चिमोत्तर अनातोलिया में स्थापित एक तुर्क राज्य था। इसके अंतर्गत पश्चिम एशिया और यूरोप के कुछ देश आते थे। संस्थापक उस्मान प्रथम थे। महमद द्वितीय द्वारा 1493 में कुस्तुतुनिया जीतने के बाद यह एक साम्राज्य बन गया। प्रथम विश्वयुद्ध 1919 में पराजित होने पर इसका विभाजन कर लिया गया।
'नारीवाद' से क्या अभिप्राय है?
उत्तर – नारीवाद एक ऐसा दर्शन है जो स्त्री-पुरुष की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक समानता के सिद्धांत पर आधारित है। इसका उदय 18वीं सदी में जर्मनी में हुआ जहाँ महिलाओं को लंबे समय तक राजनीतिक अधिकारों से वंचित रखा गया।
उदारवाद से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – उदारवाद लातीन शब्द ‘Liber’ से आया है जिसका अर्थ है 'आजाद'। इसका अर्थ है व्यक्ति की स्वतंत्रता, कानून के समक्ष सभी की बराबरी, निरंकुश शासक और पादरी वर्ग के विशेषाधिकारों का अंत, और संविधान तथा संसदीय प्रतिनिधि सरकार की स्थापना।
'यंग इटली' क्या था? इसकी स्थापना किसने की?
उत्तर – 'यंग इटली' एक गुप्त क्रांतिकारी संगठन था। इसकी स्थापना 1830 के दशक में ज्युसेपी मेत्सिनी ने एकीकृत इटली के विचारों को प्रसारित करने के लिए की थी।
'रूपक' से क्या तात्पर्य है?
उत्तर – जब किसी अमूर्त विचार (जैसे स्वतंत्रता, मुक्ति, ईर्ष्या, लालच आदि) को किसी व्यक्ति या चीज द्वारा व्यक्त किया जाता है, तो उसे रूपक कहा जाता है।
नृजातीय से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – एक साझा नस्ली, जनजातीय या सांस्कृतिक उद्गम अथवा पृष्ठभूमि जिसे कोई समुदाय अपनी पहचान मानता है।
वियना काँग्रेस कब और किसके द्वारा आयोजित की गई थी?
उत्तर – वियना काँग्रेस 1815 ई० में ऑस्ट्रिया के चांसलर ड्यूक मैटेरनिख द्वारा आयोजित की गई थी।
बिस्मार्क कौन था? उसने कौन-सी नीति अपनाई?
उत्तर – बिस्मार्क जर्मनी का एक महान नेता था। जर्मनी के एकीकरण के लिए उसने ‘रक्त और लौह’ नीति अपनाई।
वियना संधि की मुख्य विशेषताएँ
(i) नेपोलियाई युद्धों के दौरान हुए बदलावों को खत्म करना।
(ii) बूर्बो वंश को सत्ता में पुनः बहाल करना।
रक्त और लौह की नीति से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – प्रशा की संसद की अवहेलना करते हुए जर्मनी के एकीकरण के लिए बिस्मार्क ने सेना और शक्ति पर भरोसा करते हुए ‘रक्त और लौह’ नीति अपनाई। इसके परिणामस्वरूप जर्मनी का एकीकरण हुआ।
जर्मेनिया से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – जर्मेनिया एक नारी-रूपक थी जिसे जर्मनी में राष्ट्र का प्रतीक माना जाता था। उसे बलूत वृक्ष के पत्तों का मुकुट पहनाया जाता था जो जर्मन वीरता का प्रतीक था।
मारीआन से आप क्या समझते हैं?
उत्तर – मारीआन एक नारी-रूपक है जिसे फ्रांस में स्वतंत्रता और गणराज्य का प्रतीक माना गया। उसकी प्रतिमाएँ सार्वजनिक चौराहों पर लगाई गईं ताकि लोगों को राष्ट्रीय प्रतीक की याद आती रहे।
लघु/दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. इटली एकीकरण की प्रक्रिया का संक्षिप्त में वर्णन करें।
उत्तर – इटली अनेक वंशानुगत राज्यों तथा बहु-राष्ट्रीय हैब्सबर्ग साम्राज्य में बिखरा हुआ था।
(क) युद्ध के जरिये इतालवी राज्यों को जोड़ने की जिम्मेदारी सार्डिनिया-पीडमॉण्ट के शासक विक्टर इमेनुएल द्वितीय पर थी।
(ख) मंत्री प्रमुख कावूर ने आंदोलन का नेतृत्व किया और फ्रांस की मदद से 1859 में ऑस्ट्रियाई बलों को हराया।
(ग) ज्युसेपे गैरीबॉल्डी के नेतृत्व में सशस्त्र स्वयंसेवकों ने दक्षिण इटली और दो सिसिलियों पर कब्जा किया।
(घ) 1861 में विक्टर इमेनुएल द्वितीय को एकीकृत इटली का राजा घोषित किया गया।
2. उदारवादियों की 1848 की क्रांति का क्या अर्थ था?
उत्तर – इसका मतलब था स्वतंत्र राष्ट्र राज्य की स्थापना जहाँ स्वतंत्रता और समान कानून हो।
राजनीतिक विचार – संविधान, प्रेस की स्वतंत्रता, संगठन बनाने की आजादी, निरंकुश शासन और पादरी वर्ग के विशेषाधिकारों का अंत।
सामाजिक विचार – सभी नागरिकों को समानता, महिलाओं को कुछ अधिकार देना।
आर्थिक विचार – बाजार की स्वतंत्रता, पूंजी और वस्तुओं के आवागमन पर राज्य नियंत्रण का अंत।
3. मारीआन और जर्मेनिया कौन थे? उनका महत्व क्या था?
उत्तर – ये दोनों नारी-रूपक थे। मारीआन फ्रांस में स्वतंत्रता और गणराज्य का प्रतीक, जर्मेनिया जर्मनी में राष्ट्र का प्रतीक। इनसे लोगों में राष्ट्रीय पहचान और एकता का भाव बढ़ता था।
4. नेपोलियन ने अपने शासन वाले क्षेत्रों में प्रशासन कैसे सुधार किया? (तीन प्रमुख बिन्दु)
उत्तर –
(क) जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त किए, कानून के सामने सभी को समान बनाया।
(ख) संपत्ति के अधिकार सुरक्षित किए।
(ग) प्रशासनिक विभाजन सरल बनाए, सामंती व्यवस्था समाप्त की, किसानों को भू-राजस्व और जागीरदारी शुल्क से मुक्ति दी।
5. नेपोलियन की संहिता की प्रमुख विशेषताएँ
(क) कानून के समक्ष सभी की समानता।
(ख) संपत्ति अधिकार की सुरक्षा।
(ग) प्रशासनिक और सामंती सुधार, किसानों को राहत।
(घ) श्रेणी संघों के नियंत्रण समाप्त।
(ड) यातायात और संचार में सुधार।
(च) मानक माप-तौल और राष्ट्रीय मुद्रा।
(छ) पूँजी और वस्तुओं के आवागमन में सहूलियत।
6. यूनान के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रवाद
उत्तर – 15वीं सदी में यूनान ऑटोमन साम्राज्य का हिस्सा था। यूरोपीय राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर 1821 में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष शुरू हुआ। साहित्यकारों ने यूनान की महिमा बढ़ाई। लॉर्ड बॉयरन ने धन इकट्ठा किया और युद्ध में भाग लिया। 1832 में कुस्तुनतुनिया की संगि ने यूनान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी।
7. राष्ट्रवादी संघर्षों में महिलाओं की भूमिका
उत्तर – महिलाओं ने राजनीतिक संगठन बनाए, अखबार शुरू किए और बैठकों में भाग लिया। इससे महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों का मार्ग प्रशस्त हुआ।
8. फ्रांसीसी लोगों में सामूहिक पहचान पैदा करने के उपाय
उत्तर –
(क) पितृभूमि और नागरिक जैसे विचार अपनाए।
(ख) नया तिरंगा झंडा अपनाया।
(ग) नेशनल असेंबली बनाई।
(घ) राष्ट्र के नाम पर नई स्तुतियाँ, शपथें और शहीदों का गुणगान।
(ङ) केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की।
(च) आयात-निर्यात शुल्क समाप्त और माप-तौल एकसमान।
9. बाल्कन प्रदेशों में राष्ट्रवादी तनाव के कारण
उत्तर –
(क) अनेक जातीय समूह निवास।
(ख) ऑटोमन साम्राज्य का पतन।
(ग) उदारवादी एवं राष्ट्रवादी विचारों से प्रभावित।
(घ) राज्य आपस में ईर्ष्या और क्षेत्रीय विस्तार।
(ङ) अन्य शक्तियों का प्रभाव बढ़ाने की कोशिश।
10. जर्मन एकीकरण की प्रक्रिया
उत्तर –
(क) 1848 में जर्मन संघ के उदारवादी मध्य वर्ग का प्रयास असफल।
(ख) राजशाही और सेना की ताकत ने दबाया।
(ग) ऑटो वॉन बिस्मार्क ने एकीकरण का नेतृत्व किया।
(घ) तीन युद्धों (ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, फ्रांस) में प्रशा की जीत।
(ङ) 1871 में वर्साय में विलियम प्रथम को जर्मनी का सम्राट घोषित।
11. फ्रांसीसी क्रांति का मुख्य परिणाम
उत्तर –
(क) फ्रांस में प्रभुसत्ता राजतंत्र समाप्त और सत्ता नागरिकों के हाथ में।
(ख) राष्ट्रीय सभा ने गणराज्य की घोषणा।
(ग) लोगों द्वारा राष्ट्र का निर्माण और भविष्य निर्धारण।
(घ) 21 वर्ष से ऊपर पुरुषों को मतदान का अधिकार और काम का अधिकार।
SOCIAL SCIENCE – इतिहास (भारत और समकालीन विश्व – 2)
1. यूरोप में राष्ट्रवाद का उदय
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (MCQs) 2026
-
वह राज्य जहाँ की राजनीतिक सत्ता उसकी सांस्कृतिक सत्ता से मिलकर बनती है, उसे कहते हैं –
उत्तर: (b) राष्ट्र-राज्य -
किसी अमूर्त भावना या विचार को किसी मूर्त आकृति, व्यक्ति या वस्तु के रूप में दर्शाने को क्या कहते हैं?
उत्तर: (c) रूपक -
ऐसी सरकार या शासन व्यवस्था जिसकी सत्ता पर किसी प्रकार का अंकुश नहीं होता, क्या कहलाती है?
उत्तर: (c) निरंकुशवाद -
एकीकृत इटली का प्रथम शासक कौन था?
उत्तर: (d) विक्टर इमेनुएल-II -
किस देश को यूरोपीय सभ्यता का पालना माना जाता है?
उत्तर: (d) यूनान -
'स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व' का नारा किस क्रांति की देन है?
उत्तर: (a) फ्रांसीसी क्रांति -
1848 में यूरोपीय देशों के किसान-मजदूर किन कारणों से विद्रोह कर रहे थे?
उत्तर: (d) इनमें सभी (गरीबी, भूखमरी, बेरोजगारी) -
19वीं सदी के मध्य में इटली कितने राज्यों में बंटा हुआ था?
उत्तर: (b) 7 -
मतदान के अधिकार को क्या कहा जाता है?
उत्तर: (b) मताधिकार -
'लिब्रे' क्या था?
उत्तर: (b) फ्रांसीसी कानून -
फ्रांसीसी क्रांति का नेता कौन था?
उत्तर: (b) मैक्समिलियन रॉब्सपियर -
फ्रांसीसी क्रांति की मुख्य विशेषता क्या थी?
उत्तर: (d) लोकतंत्र का उदय -
19वीं सदी में यूरोप में राष्ट्रवाद के विकास में कौन-सा कारक महत्वपूर्ण था?
उत्तर: (d) इनमें सभी (फ्रांसीसी क्रांति, औद्योगिक क्रांति, राष्ट्रीयता का विचार) -
यूरोप में राष्ट्रवादी भावना को अक्सर किसके द्वारा संगठित किया जाता था?
उत्तर: (b) फ्रांसीसी क्रांति -
"मनुष्य स्वतंत्र पैदा हुआ है, किन्तु वह सर्वत्र बंधनों में जकड़ा हुआ है।" – यह कथन किसका है?
उत्तर: (c) रूसो -
किसके यूटोपिया में आदर्श समाज की कल्पना की गई है?
उत्तर: (d) फ्रेडरिक सॉरयू -
फ्रांस में प्रथम विद्रोह कब हुआ?
उत्तर: (a) जुलाई, 1830 -
किसका विश्वास था कि ईश्वर की मर्जी के अनुसार राष्ट्र ही मनुष्यों की प्राकृतिक इकाई है?
उत्तर: (a) नेपोलियन -
जर्मनी में राष्ट्र निर्माण में नए प्रशिया राज्य की शक्ति प्रदर्शित करने के लिए किस पर जोर दिया गया?
उत्तर: (d) इनमें सभी -
नेपोलियन बोनापार्ट कौन था?
उत्तर: (a) फ्रांस का सम्राट -
फ्रांस की क्रांति का अग्रदूत किसे कहा जाता है?
उत्तर: (b) रूसो -
ज्युसेपे मेसिनी का जन्म कब और कहाँ हुआ?
उत्तर: (d) 1807 ई०, जेनेवा -
'सामाजिक उपबंध' नामक पुस्तक के लेखक कौन थे?
उत्तर: (a) रूसी -
"जब फ्रांस छींकता है तो बाकी यूरोप को सर्दी-जुकाम हो जाता है।" – यह कथन किसका है?
उत्तर: (b) मैटरनिख -
कैरोल कुर्पिस्की कौन था?
उत्तर: (d) पोलिश राष्ट्रवादी -
किस संधि के द्वारा यूनान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता मिली?
उत्तर: 1832 ई० -
रक्त और लौह की नीति का अवलम्बन किसने किया?
उत्तर: (a) बिस्मार्क -
फ्रेडरिक सॉरयू कौन था?
उत्तर: (a) फ्रांसीसी चित्रकार -
किसी राष्ट्र की सामूहिक पहचान को क्या कहते हैं?
उत्तर: (b) राष्ट्रवाद -
प्रशा का ऑस्ट्रिया के साथ किस संधि के द्वारा युद्ध विराम हुआ?
उत्तर: (a) वियना की संधि -
इटली का एकीकरण कब पूरा हुआ?
उत्तर: 1871 ई० -
बैंक ऑफ फ्रांस की स्थापना किसने की?
उत्तर: (a) नेपोलियन बोनापार्ट -
गैरीबॉल्डी कहाँ का निवासी था?
उत्तर: (b) सार्डिनिया -
"मासिले" किस देश की राष्ट्रभक्ति का गीत है?
उत्तर: (b) इटली -
जर्मन राष्ट्र के लिए कौन महिला रूपक बनी?
उत्तर: (b) जर्मेनिया -
1848 में किस फ्रांसीसी कलाकार ने चार चित्रों की श्रृंखला बनाई?
उत्तर: (a) फ्रेड्रिक सॉरयू -
फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने फ्रांसीसी लोगों में सामूहिक पहचान पैदा करने के लिए कौन-से कदम उठाए?
उत्तर: (d) इनमें सभी -
1861 में एकीकृत इटली का राजा किसे घोषित किया गया?
उत्तर: (b) विक्टर एमनुएल द्वितीय -
1804 की नागरिक संहिता (नेपोलियन की संहिता) ने फ्रांस में सुधार के लिए क्या किया?
उत्तर: (b) जन्म पर आधारित विशेषाधिकार समाप्त किए, कानून के समक्ष समानता सुनिश्चित की -
प्रथम विश्व युद्ध में रक्षा व्यय में वृद्धि के कारण खर्च की भरपाई के लिए क्या किया गया?
उत्तर: (d) इनमें सभी (कर्ज लिया गया, कर बढ़ाए गए, सीमा शुल्क बढ़ा दिया) -
राष्ट्रवाद में जनता किससे जुड़ी होती है?
उत्तर: (d) इनमें सभी (समान संस्कृति, इतिहास, भाषा और परंपरा) -
जर्मनी के एकीकरण में बिस्मार्क कहाँ के चांसलर थे?
उत्तर: (c) प्रशा -
ड्यूक मेटरनिख ने किसे "सभ्यता का सबसे खतरनाक शत्रु" बताया?
उत्तर: (a) कुस्तुनतुनिया की -
19वीं सदी में कौन शक्ति यूरोप के राजनीतिक और मानसिक जगत में बदलाव लेकर आया?
उत्तर: (a) मेट्सिनी -
जनतांत्रिक और सामाजिक गणराज्य से मिलकर बना सपनों का संसार किस फ्रांसीसी कलाकार ने बनाया?
उत्तर: (b) फ्रेड्रिक सॉरयू -
1832 की कुस्तुनतुनिया की संधि ने किसको स्वतंत्र राष्ट्र मान्यता दी?
उत्तर: यूनान -
रूढ़िवादी कौन थे?
उत्तर: पारंपरिक संस्थाओं और राजतंत्र को बनाए रखने में विश्वास रखने वाले लोग -
जनमत-संग्रह क्या है?
उत्तर: प्रत्यक्ष मतदान, जिसमें क्षेत्र की जनता किसी प्रस्ताव को स्वीकार या अस्वीकार करती है -
निरंकुशवाद क्या है?
उत्तर: ऐसी सरकार जिसका कोई अंकुश नहीं होता; अत्यंत केंद्रीकृत, सैन्यबल और दमन पर आधारित सरकार -
राष्ट्रवाद क्या है?
उत्तर: किसी राष्ट्र की सामूहिक पहचान, जिसमें लोग समान संस्कृति, इतिहास, धर्म और परंपराओं से जुड़ा महसूस करते हैं -
ज्युसेपी मेत्सिनी कौन था?
उत्तर: इटली का महान क्रांतिकारी -
काउंट कैमिलो दे कावूर कौन था?
उत्तर: सार्जीनिया-पीडमॉण्ट राज्य का प्रधानमंत्री; इटली के एकीकरण आंदोलन का नेता -
फ्रेडरिक सॉरयू कौन था?
उत्तर: फ्रांसीसी चित्रकार; गणराज्य, स्वतंत्रता, ज्ञानोदय और राष्ट्र के आदर्श चित्रित किए -
नेपोलियन बोनापार्ट कौन था?
उत्तर: फ्रांस का सेनानायक और पहला सम्राट; आचार संहिता की स्थापना की -
वियना सम्मेलन कब और किसने आयोजित किया?
उत्तर: 1815 ई०, मैटरनिख -
मारीआन किसका प्रतीक थी?
उत्तर: फ्रांसीसी गणराज्य -
बूर्वी राजवंश किस देश में था?
उत्तर: फ्रांस -
जर्मनी को एकजुट करने में कौन प्रमुख था?
उत्तर: ऑटो वॉन बिस्मार्क -
इटली के एकीकरण का नेतृत्व किसने किया?
उत्तर: काउंट कैमिलो दे कावूर -
यूनान को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता कब मिली?
उत्तर: 1832 ई०
Comments
Post a Comment