त्रिविमीय (3-D) आकृति का क्षेत्रफल एवं आयतन घन घनाभ और बेलन
🔷 1. घन (Cube)
घन की सभी भुजाएँ बराबर होती हैं।
मान लें भुजा = a
✔ कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल (Total Surface Area) = 6a²
✔ आयतन (Volume) = a³
---
🔶 2. घनाभ (Cuboid / Rectangular Box)
घनाभ में लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई अलग-अलग हो सकती हैं।
मान लें: लंबाई = l, चौड़ाई = b, ऊँचाई = h
✔ कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2(lb + bh + hl)
✔ आयतन = l × b × h
---
🟠 3. बेलन (Cylinder)
बेलन में ऊपर और नीचे वृत्ताकार आधार होते हैं।
मान लें: त्रिज्या = r, ऊँचाई = h
✔ वक्र पृष्ठीय क्षेत्रफल (Curved Surface Area) = 2πrh
✔ कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल = 2πr(r + h)
✔ आयतन (Volume) = πr²h
---
प्रश्न 1:
घनाभ का पार्श्व पृष्ठीय क्षेत्रफल एवं सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए:
(A) लम्बाई = 12cm, चौड़ाई = 9cm, ऊँचाई = 5cm
(B) लम्बाई = 15cm, चौड़ाई = 7cm, ऊँचाई = 10cm
(C) लम्बाई = 4.2m, चौड़ाई = 3.5m, ऊँचाई = 2.8m
(D) लम्बाई = 18cm, चौड़ाई = 6cm, ऊँचाई = 6cm
(E) लम्बाई = 2m, चौड़ाई = 1.2m, ऊँचाई = 0.8m
2. घन का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए जिसकी भुजा —
(A) 8 cm
(B) 3.2 m
(C) 20 cm
(D) 1.8 m
3. बेलन का वक्रपृष्ठीय क्षेत्रफल तथा सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
(a) त्रिज्या = 6cm
ऊँचाई = 18cm
---
(b) त्रिज्या = 10cm
ऊँचाई = 12cm
---
(c) व्यास = 10cm
ऊँचाई = 21cm
---
(d) आधार की परिधि = 44cm
ऊँचाई = 14cm
(e) आधार की परिधि = 132cm
ऊँचाई = 20cm
(4) एक लकड़ी के बक्से की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 25 cm, 12 cm और 10 cm है। बक्से का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
---
(5) एक घनाभाकार लोहे के टैंक की लंबाई 50cm, चौड़ाई 30cm और ऊँचाई 20cm है। ₹15 प्रति dm² की दर से ऐसे 15 टैंक बनाने के लिए आवश्यक लोहे की कुल लागत ज्ञात कीजिए।
---
(6) 60cm × 40cm × 20cm माप वाले 1 ट्रॉली को गत्ते से ढँकना है। ऐसे 80 ट्रॉली ढकने के लिए 120cm चौड़ाई वाले गत्ते की कितनी मीटर लंबाई की आवश्यकता होगी?
---
---
(4) एक टॉफी के डिब्बे की लंबाई, चौड़ाई और ऊँचाई क्रमशः 18 cm, 10 cm और 5 cm है। डिब्बे का सम्पूर्ण पृष्ठीय क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए।
---
(5) एक घनाभाकार आयरन बॉक्स की लंबाई 25 cm, चौड़ाई 35 cm और ऊँचाई 45 cm है। ₹18 प्रति m² की दर से ऐसे 25 बॉक्स बनाने के लिए आवश्यक टिन का कुल मूल्य ज्ञात कीजिए।
---
(6) 90cm × 50cm × 30cm माप वाले एक लकड़ी के बक्से को कपड़े से ढँकना है। ऐसे 150 बक्सों के लिए 1 मीटर चौड़ाई वाले कपड़े की कितने मीटर लंबाई चाहिए?
-
---
Comments
Post a Comment