8. आनुवंशिकता

 

1. आनुवंशिकता (Heredity)

आनुवंशिकता वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा माता‑पिता के गुण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होते हैं।


2. आनुवंशिकी (Genetics)

आनुवंशिकी जीवविज्ञान की वह शाखा है जिसमें आनुवंशिकता, विभिन्नता तथा उनसे संबंधित नियमों का अध्ययन किया जाता है।

आनुवंशिकी के जनक — ग्रेगर जॉन मेंडल


3. ग्रेगर जॉन मेंडल का योगदान

मेंडल ने मटर के पौधों पर प्रयोग करके आनुवंशिकता के नियम बताए। उन्होंने मटर को इसलिए चुना क्योंकि—

  • मटर आसानी से उपलब्ध था
  • इसमें स्वपरागण और परपरागण दोनों संभव थे
  • इसके लक्षण स्पष्ट और विपरीत जोड़ों में थे
  • कम समय में कई पीढ़ियाँ मिल जाती थीं

मेंडल के तीन नियम

(i) प्रभाविता का नियम संकरण की पहली पीढ़ी (F₁) में केवल प्रभावी लक्षण दिखाई देता है, अप्रभावी लक्षण दब जाता है।

(ii) पृथक्करण का नियम युग्मक निर्माण के समय लक्षणों के कारक (एलील) अलग‑अलग हो जाते हैं।

(iii) स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम दो अलग‑अलग लक्षण स्वतंत्र रूप से अगली पीढ़ी में जाते हैं।


4. जीन (Gene)

जीन गुणसूत्रों पर स्थित आनुवंशिक इकाइयाँ हैं जो लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में ले जाती हैं।

जीन की भूमिका

  • लक्षणों का वहन
  • द्विगुणन (Replication)
  • पुनर्योजन (Recombination)
  • उत्परिवर्तन द्वारा विभिन्नता उत्पन्न करना

5. DNA (डी० एन० ए०)

DNA आनुवंशिक पदार्थ है।

DNA की भूमिका

  • आनुवंशिक सूचनाओं का भंडारण
  • स्वयं की अनुकृति बनाना
  • RNA का निर्माण
  • प्रोटीन संश्लेषण को नियंत्रित करना
  • उत्परिवर्तन द्वारा विभिन्नता उत्पन्न करना

6. गुणसूत्र (Chromosomes)

  • मनुष्य में कुल 23 जोड़े गुणसूत्र होते हैं
  • 22 जोड़े ऑटोसोम होते हैं
  • 1 जोड़ा लिंग गुणसूत्र होता है

7. लिंग निर्धारण (Sex Determination)

लिंग निर्धारण वह प्रक्रिया है जिससे शिशु का नर या मादा होना तय होता है।

  • पुरुष — XY
  • स्त्री — XX

पुरुष दो प्रकार के शुक्राणु (X और Y) बनाता है जबकि स्त्री केवल X अंडाणु बनाती है।


8. प्रभावी एवं अप्रभावी लक्षण

  • प्रभावी लक्षण — जो F₁ पीढ़ी में दिखाई देता है
  • अप्रभावी लक्षण — जो F₁ में दब जाता है पर F₂ में प्रकट होता है

9. विभिन्नता (Variation)

विभिन्नता जीवों में पाए जाने वाले अंतर हैं।

महत्व

  • प्रजाति की उत्तरजीविता बढ़ाती है
  • बदलते पर्यावरण में अनुकूलन में सहायक

10. जीन प्रवाह एवं जीन पूल

जीन प्रवाह — एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में जीनों का स्थानांतरण

जीन पूल — किसी आबादी में उपस्थित सभी जीनों का समूह


11. मानव कल्याण में आनुवंशिकी का महत्व

  • उच्च उपज वाली फसलें
  • रोग‑प्रतिरोधी पौधे
  • उन्नत पशु प्रजातियाँ
  • जैव‑प्रौद्योगिकी का विकास
  • हरित, श्वेत एवं रजत क्रांति

12. निष्कर्ष

आनुवंशिकता जीवों की निरंतरता, विभिन्नता और विकास का आधार है। मेंडल के नियमों और DNA की खोज ने आधुनिक जीवविज्ञान को नई दिशा दी है।




बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर


1. मटर को अपने प्रयोग के लिए किसने चुना?

(a) मेंडल
(b) डार्विन
(c) लामार्क
(d) खुराना
उत्तर – (a)


2. मेंडल ने अपने प्रयोग के लिए किस पौधे को चुना?

(a) गेहूँ
(b) चना
(c) मटर
(d) धान
उत्तर – (c)


3. मेंडल के प्रयोग में ‘T’ क्या दर्शाता है?

(a) प्रभावी लक्षण
(b) लम्बाई
(c) अप्रभावी लक्षण
(d) (a) और (b) दोनों
उत्तर – (d)


4. मेंडल के प्रयोग में ‘t’ क्या दर्शाता है?

(a) प्रभावी लक्षण
(b) बौनापन
(c) अप्रभावी लक्षण
(d) (b) और (c) दोनों
उत्तर – (d)


5. निम्न में से कौन-सा प्राकृतिक पारितंत्र है?

(a) नदी
(b) खेत
(c) बगीचा
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर – (a)


6. ऐसे पदार्थ जो जैविक प्रक्रमों द्वारा सरल अणुओं में टूट जाते हैं, कहलाते हैं—

(a) जैव निम्नीकरणीय
(b) अजैव निम्नीकरणीय
(c) निम्नीकरणीय
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर – (a)


7. वंशागत नियमों का प्रतिपादन किसने किया?

(a) चार्ल्स डार्विन
(b) रॉबर्ट हुक
(c) लामार्क
(d) ग्रेगर जॉन मेंडल
उत्तर – (d)


8. आनुवंशिकी का जनक किसे कहा जाता है?

(a) मेंडल
(b) लामार्क
(c) डार्विन
(d) चरक
उत्तर – (a)


9. किसी जीव के विशेषक (लक्षण) पर किसका प्रभाव पड़ता है?

(a) केवल पैतृक DNA का
(b) केवल मातृक DNA का
(c) (a) और (b) दोनों
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर – (c)


10. जीन की रासायनिक संरचना क्या है?

(a) DNA
(b) RNA
(c) प्रोटीन
(d) इनमें सभी
उत्तर – (a)


11. मनुष्य में गुणसूत्रों के कितने जोड़े पाए जाते हैं?

(a) 22 जोड़े
(b) 23 जोड़े
(c) 44 जोड़े
(d) 46 जोड़े
उत्तर – (b)


12. मानव में अलिंग (ऑटोसोम) गुणसूत्रों की संख्या होती है—

(a) 22 जोड़ी
(b) 23 जोड़ी
(c) 11 जोड़ी
(d) 24 जोड़ी
उत्तर – (a)


13. लक्षणों को नियंत्रित करने वाली इकाई को क्या कहते हैं?

(a) जीन
(b) गुणसूत्र
(c) एलील
(d) न्यूक्लियोटाइड
उत्तर – (a)


14. किसी जीव की जीनी संरचना कहलाती है—

(a) फेनोटाइप
(b) जीनोटाइप
(c) आनुवंशिकता
(d) विभिन्नता
उत्तर – (b)


15. पुरुष में कौन-से लिंग गुणसूत्र पाए जाते हैं?

(a) XX
(b) XY
(c) XXX
(d) XXY
उत्तर – (b)


16. स्त्री में कौन-से लिंग गुणसूत्र पाए जाते हैं?

(a) XX
(b) XY
(c) XXX
(d) XXY
उत्तर – (a)


17. मनुष्य में लिंग निर्धारण करता है—

(a) ऑटोसोम
(b) लिंग-गुणसूत्र
(c) (a) और (b) दोनों
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर – (b)


लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर


1. आनुवंशिकी की परिभाषा दीजिए। आनुवंशिकता में मेंडल का योगदान लिखिए।

उत्तर—
जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें आनुवंशिकता, विभिन्नता तथा उनसे संबंधित क्रियाओं का अध्ययन किया जाता है, आनुवंशिकी कहलाती है।

ग्रेगर जॉन मेंडल (1822–1884) ने आनुवंशिकी के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया, इसलिए उन्हें आनुवंशिकी का जनक कहा जाता है। उन्होंने मटर के पौधों पर प्रयोग करके तीन नियम प्रतिपादित किए—

  1. प्रभाविता का नियम – संकरण में प्रभावी लक्षण प्रकट होता है।
  2. पृथक्करण का नियम – युग्मकों के निर्माण के समय लक्षणों के कारक अलग-अलग हो जाते हैं।
  3. स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम – विभिन्न लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं।

2. जीन क्या है? आनुवंशिकता में इसकी भूमिका लिखिए।

उत्तर—
गुणसूत्रों पर स्थित वे भौतिक इकाइयाँ जो लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित करती हैं, जीन कहलाती हैं।

भूमिका—
(i) द्विगुणन की क्षमता
(ii) पुनर्योजन में भाग
(iii) उत्परिवर्तन द्वारा विभिन्नता
(iv) शारीरिक लक्षणों का नियंत्रण


3. DNA आनुवंशिकता का आधार है। कैसे?

उत्तर—
DNA आनुवंशिकता का आधार है क्योंकि—
(i) इसमें द्विगुणन की क्षमता होती है
(ii) यह सभी कोशिकाओं में पाया जाता है
(iii) इसकी अनुकृति मूल DNA जैसी होती है
(iv) इसमें परिवर्तन से उत्परिवर्तन होता है
(v) यह स्वयं आनुवंशिक पदार्थ है


4. जीनों की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर—
(i) ये आनुवंशिक पदार्थ की इकाइयाँ हैं
(ii) पुनर्योजन की इकाइयाँ हैं
(iii) उत्परिवर्तन द्वारा विभिन्नता उत्पन्न करती हैं


5. आनुवंशिकी का मानव कल्याण से संबंध लिखिए।

उत्तर—
आनुवंशिकी से जैव-प्रौद्योगिकी का विकास हुआ है जिससे—
(i) उच्च उत्पादन वाली फसलें
(ii) रोग-रोधी प्रजातियाँ
(iii) हरित, श्वेत एवं रजत क्रांति संभव हुई


6. विभिन्नताओं से स्पीशीज की उत्तरजीविता क्यों बढ़ती है?

उत्तर—
विभिन्नताओं के कारण कुछ जीव प्रतिकूल परिस्थितियों में भी जीवित रह पाते हैं, जिससे स्पीशीज का अस्तित्व बना रहता है।


7. प्रभावी लक्षण क्या है?

उत्तर—
संकरण की पहली पीढ़ी में जो लक्षण प्रकट होता है, उसे प्रभावी लक्षण कहते हैं।


8. वंशानुगत लक्षण क्या हैं?

उत्तर—
जो लक्षण एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में स्थानांतरित होते हैं, वे वंशानुगत लक्षण कहलाते हैं।


9. मेंडल ने मटर के पौधे को क्यों चुना?

उत्तर—
क्योंकि मटर—
(i) आसानी से उपलब्ध
(ii) शीघ्र बढ़ने वाला
(iii) स्वपरागित
(iv) स्पष्ट विपरीत लक्षणों वाला पौधा है


10. मानव में लिंग निर्धारण कैसे होता है?

उत्तर—
महिला = XX
पुरुष = XY

X शुक्राणु + X अंडाणु → लड़की (XX)
Y शुक्राणु + X अंडाणु → लड़का (XY)



Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna