भूमंडलीकृत विश्व का बनना
CLASS X – 2026
भूमंडलीकृत विश्व का बनना
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (MCQs)
-
भारत में आने वाली पहली दो यूरोपीय जातियाँ कौन-सी थी?
उत्तर: पुर्तगाली और अंग्रेज -
1890 के दशक में अफ्रीका के मवेशियों में कौन-सी बीमारी तेजी से फैली?
उत्तर: रिंडरपेस्ट -
विश्व बैंक और IMF के किसी फैसले को वीटो कौन-सा देश कर सकता है?
उत्तर: संयुक्त राज्य अमेरिका -
दूर-दूर के देशों में उपनिवेश बनाने में कौन सहायक नहीं था?
उत्तर: अमेरिका -
धुरी शक्तियों (Axis Powers) में किन देशों को शामिल किया जाता था?
उत्तर: नाजी जर्मनी, जापान और इटली -
G-77 से क्या समझा जाता है?
उत्तर: विकासशील देशों का समूह -
ब्रेटन वुड्स व्यवस्था क्या थी?
उत्तर: युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था -
ब्रेटन वुड्स की जुड़वा संतान कौन-कौन सी संस्थाएँ हैं?
उत्तर: विश्व बैंक और IMF -
आर्थिक महामंदी की शुरुआत किस देश से हुई?
उत्तर: अमेरिका -
द्वितीय विश्व युद्ध कब हुआ?
उत्तर: 1939 से 1945 -
सिल्क मार्ग मुख्यतः किन दो महाद्वीपों को जोड़ता है?
उत्तर: एशिया और यूरोप -
रिडरपेस्ट क्या था?
उत्तर: पशुओं में फैलने वाली प्लेग बीमारी -
अमेरिका की खोज किसने की थी?
उत्तर: क्रिस्टोफर कोलंबस -
प्राचीन काल में एशिया और यूरोप का व्यापार किस मार्ग से होता था?
उत्तर: रेशम मार्ग -
गाड़ियों के उत्पादन के लिए अमेरिका में एसेंबली लाइन किसने शुरू की?
उत्तर: हेनरी फोर्ड -
मित्र राष्ट्र कौन-कौन थे?
उत्तर: ब्रिटेन, फ्रांस और रूस -
वीटो का अधिकार किस देश को नहीं है?
उत्तर: बेल्जियम -
1840 के दशक में आयरलैंड में किस फसल की वजह से अकाल आया?
उत्तर: आलू -
1929 की आर्थिक मंदी के कारण किस चीज़ में गिरावट आई?
उत्तर: उत्पादन -
हेनरी फोर्ड कौन थे?
उत्तर: कार निर्माता -
मानव अधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर: 10 दिसंबर -
महामंदी की समय अवधि क्या थी?
उत्तर: 1929-1930 का दशक -
प्रथम विश्व युद्ध के बाद दूसरा विश्व युद्ध कब हुआ और मित्र राष्ट्र कौन थे?
उत्तर: ब्रिटेन, सोवियत संघ, फ्रांस और अमेरिका -
1890 के दशक में रिंडरपेस्ट किस देश में फैली?
उत्तर: अफ्रीका -
प्रथम विश्व युद्ध कब हुआ?
उत्तर: 1914 से 1918 -
GATT की स्थापना कब हुई?
उत्तर: 1948 ई० -
आर्थिक महामंदी की शुरुआत कब हुई?
उत्तर: 1929 ई० से -
अमेरिका में बेटन वुड्स समझौता कब हुआ था?
उत्तर: 1944 ई० -
अमेरिका के किस क्षेत्र को सोने का शहर कहा जाता था?
उत्तर: एल डोराडो -
'आलू अकाल' किस देश में हुआ था?
उत्तर: आयरलैंड -
मक्का के आयात पर पाबंदी लगाने के लिए कॉर्न लॉ किस देश में पारित हुआ?
उत्तर: ब्रिटेन -
कॉर्न लॉ द्वारा ब्रिटेन में किस अनाज का आयात प्रतिबंधित हुआ?
उत्तर: मक्का -
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की स्थापना 1944 में किस सम्मेलन में हुई?
उत्तर: ब्रेटन वुड्स सम्मेलन -
धन-निष्कासन के सिद्धांत का प्रतिपादन किसने किया?
उत्तर: दादाभाई नौरोजी -
एशिया को यूरोप और उत्तरी अफ्रीका से जोड़ने वाले मार्ग को क्या कहते हैं?
उत्तर: सिल्क मार्ग -
व्यापार, श्रम और पूँजी के प्रवाह से विश्व में क्या बनता है?
उत्तर: भूमंडलीकरण -
19वीं सदी में भारत से अन्य देशों में अनुबंधित श्रमिकों को क्या कहते थे?
उत्तर: गिरमिटिया मजदूर -
हेनरी फोर्ड कौन थे?
उत्तर: कार निर्माता, वृहद उत्पादन के प्रणेता -
इंग्लैंड कपास का आयात मुख्य रूप से कहाँ से करता था?
उत्तर: भारत -
युद्धोत्तर पुनर्निर्माण के लिए पैसे का इंतजाम किस बैंक ने किया?
उत्तर: विश्व बैंक -
1928 से 1934 के बीच भारत में गेहूँ की कीमत कितने प्रतिशत गिर गई?
उत्तर: 50 प्रतिशत -
द्वितीय विश्व युद्ध कितने साल चला?
उत्तर: 6 साल (1939-1945) -
संयुक्त राष्ट्र संघ में पाँच देशों को कौन सा विशेषाधिकार प्राप्त है?
उत्तर: वीटो -
वीटो विशेषाधिकार का क्या अर्थ है?
उत्तर: किसी भी प्रस्ताव को एक सदस्य खारिज कर सकता है -
पशुओं में प्लेग की तरह फैलने वाली बीमारी क्या कहलाती है?
उत्तर: रिडरपेस्ट -
असेम्बली लाइन क्या है?
उत्तर: मशीन के अलग-अलग कलपुर्जे अलग-अलग बनाए जाते हैं और बाद में उन्हें जोड़कर पूरी मशीन बनाई जाती है -
G-77 से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: विकासशील देशों का समूह -
ब्रेटन वुड्स कहाँ है और क्यों प्रसिद्ध है?
उत्तर: न्यू हैम्पशर, अमेरिका; 1944 में आर्थिक स्थिरता एवं पूर्ण रोजगार के लिए सम्मेलन -
गिरमिटिया मजदूर का अर्थ क्या है?
उत्तर: अनुबंधित श्रमिक जो किसी निश्चित समय के लिए दूसरे देश में काम करते हैं -
आयात शुल्क क्या है?
उत्तर: किसी अन्य देश से आयातित चीज़ों पर वसूला जाने वाला शुल्क -
होसे किसे कहते हैं?
उत्तर: त्रिनिदाद में मुहर्रम के अवसर पर मनाया जाने वाला उत्सव -
हाथ से बने वस्त्र की विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर: (क) प्रत्येक वस्त्र का अलग डिजाइन; (ख) उच्च स्तर की परिष्कृत कला -
कॉर्न लॉ क्या था?
उत्तर: ब्रिटेन ने मक्का के आयात पर पाबंदी लगाई, 18वीं सदी के अंत में
CLASS - X, 2026
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
-
प्रथम विश्व युद्ध के बाद विश्व को किस संकट का सामना करना पड़ा था?
उत्तर: प्रथम विश्व युद्ध के बाद विश्व को आर्थिक महामंदी का सामना करना पड़ा था। -
रिंडरपेस्ट से आपका क्या तात्पर्य है?
उत्तर: पशुओं में प्लेग की बीमारी को रिंडरपेस्ट कहते हैं। 1890 के दशक में अफ्रीका में हजारों पशु इस बीमारी से मर गए, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ा। -
युद्धोत्तर अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य क्या था? / ब्रेटन वुड्स की स्थापना के प्रमुख उद्देश्य क्या थे?
उत्तर:
- (क) औद्योगिक विश्व में आर्थिक स्थिरता बनाए रखना।
- (ख) पूर्ण रोजगार के साधनों का विकास करना।
-
असेम्बली लाइन से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: जब एक मशीन के अलग-अलग कलपुर्ज़े अलग-अलग स्थानों पर बनाए जाते हैं और बाद में उन्हें एक जगह इकट्ठा करके पूरी मशीन का रूप दिया जाता है, इसे असेम्बली लाइन कहते हैं। -
समूह 77 (G-77) से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: अल्प-विकसित और विकासशील देशों का संगठन। G-77 को इस कारण बनाया गया क्योंकि ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में IMF और विश्व बैंक का लाभ केवल विकसित देशों को हुआ। -
ब्रेटन वुड्स कहाँ है? यह क्यों प्रसिद्ध हुआ?
उत्तर: ब्रेटन वुड्स अमेरिका के न्यू हैम्पशर में स्थित है। 1944 में यहाँ संयुक्त राष्ट्र मौद्रिक एवं वित्तीय सम्मेलन हुआ जिसमें वैश्विक आर्थिक स्थिरता और पूर्ण रोजगार बनाए रखने पर सहमति बनी। -
'गिरमिटिया मजदूर' का क्या अर्थ है?
उत्तर: गिरमिटिया मजदूर वे लोग होते हैं, जो एक निश्चित समय के लिए समझौते के आधार पर नए देश में काम करने जाते हैं। -
आयात शुल्क क्या है?
उत्तर: किसी अन्य देश से आने वाले सामान पर लगने वाला कर या शुल्क। इसे सीमा, बंदरगाह या हवाई अड्डे पर वसूल किया जाता है। -
होसे किसे कहते हैं?
उत्तर: दक्षिण अमेरिका के ट्रिनिडाड में मनाए जाने वाले मुहर्रम के मेले को (इमाम हुसैन के नाम पर) होसे कहते हैं। -
हाथ से बने हुए वस्त्र की प्रमुख विशेषताएँ
उत्तर:
- (क) मशीन की तुलना में मजदूरों से बनाए गए उत्पाद में बारीक डिजाइन और अलग आकार संभव।
- (ख) विक्टोरिया कालीन ब्रिटेन में उच्च वर्ग हाथों से बनी वस्त्रों को परिष्कार और सुरुचि का प्रतीक मानते थे।
-
'कॉर्न लॉ' से आप क्या समझते हैं?
उत्तर: ब्रिटेन में 18वीं सदी के अंत में भू-स्वामियों के दबाव में आयातित मक्का पर रोक लगाने के लिए बनाए गए कानून। -
ब्रिटिश सरकार ने किसके दबाव में कॉर्न लॉ लागू किया और किसके आयात पर पाबंदी लगी?
उत्तर: भू-स्वामियों के दबाव में कानून लागू हुआ और मक्का के आयात पर रोक लगी। -
G-77 की स्थापना क्यों की गई?
उत्तर: 1950-60 के दशक में विकासशील देशों को पश्चिमी देशों की आर्थिक प्रगति से लाभ नहीं मिल रहा था। इसलिए विकासशील देशों ने G-77 समूह का गठन किया।
दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
- ब्रिटिश सरकार द्वारा कार्न लॉ को समाप्त करने के प्रभाव क्या हुए?
उत्तर:
- खाद्य-सामग्री सस्ती हुई और गरीब जनता को लाभ मिला।
- भू-स्वामी बर्बाद हुए।
- कई जमीनें ऊसर हुई और किसान बेरोजगार हुए।
- ग्रामीण लोग नौकरी की तलाश में शहरों की ओर बढ़े, जिससे शहरों की स्थिति खराब हुई।
-
G-77 क्या है और इसे ब्रेटन वुड्स की जुड़वा संतान की प्रतिक्रिया क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
G-77 विकासशील देशों का समूह है। ब्रेटन वुड्स सम्मेलन में IMF और विश्व बैंक का लाभ केवल विकसित देशों को हुआ। विकासशील देशों ने अपनी आर्थिक सुरक्षा और हितों के लिए G-77 समूह का निर्माण किया। इससे उन्हें अपने संसाधनों, कच्चे माल और बाजारों पर नियंत्रण और लाभ मिला। -
पूर्व-आधुनिक विश्व में बीमारियों के वैश्विक प्रसार ने अमेरिकी भूभागों के उपनिवेशीकरण में कैसे मदद की?
उत्तर: स्पेनिश विजेताओं के साथ आने वाली बीमारियों (जैसे चेचक) ने अमेरिकी मूल निवासियों की रोग-प्रतिरोधक क्षमता न होने के कारण लाखों लोगों को मार डाला, जिससे यूरोपीय उपनिवेशवादियों के लिए क्षेत्र पर नियंत्रण आसान हुआ। -
भारतीय अर्थव्यवस्था पर महामंदी (1929-1934) के प्रभाव क्या रहे?
उत्तर:
- आयात और निर्यात में 50% की कमी।
- बंगाल के पटसन उत्पादकों का विनाश।
- छोटे किसान आर्थिक रूप से कमजोर।
- सिविल अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत।
- वीटो का तात्पर्य और ब्रेटन वुड्स समझौते का महत्व
उत्तर:
- वीटो: एक सदस्य द्वारा असहमति पर प्रस्ताव खारिज।
- ब्रेटन वुड्स: 1944 में युद्धोत्तर आर्थिक स्थिरता और पूर्ण रोजगार सुनिश्चित करने हेतु समझौता। IMF और विश्व बैंक का गठन।
- अफ्रीका में रिंडरपेस्ट के प्रभाव
उत्तर:
- 90% पशु मृत्यु।
- आजीविका और अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव।
- लोग विदेशी साम्राज्यवादियों के पास मजदूरी करने को मजबूर।
- यूरोपीय उपनिवेशवादियों के लिए क्षेत्र पर नियंत्रण आसान।
- खाद्य उपलब्धता पर तकनीक के प्रभाव
उत्तर:
- रेलवे, भाप के जहाज और बड़े जलपोत से खाद्य सामान आसानी से पहुँचाए जा सके।
- रेफ्रिजरेटर जहाज से जल्दी खराब होने वाली चीजें लंबी दूरी तय कर सकीं।
- दो महायुद्धों के बीच आर्थिक परिस्थितियों से सीख
उत्तर:
- अंतर-युद्ध के अनुभव से समझ कि आर्थिक स्थिरता आवश्यक।
- देशों की आपसी आर्थिक निर्भरता की समझ विकसित हुई।
- महामंदी के कारण
उत्तर:
- 1929 में अमेरिका में उत्पादन अधिक, खरीददार कम।
- प्रथम विश्व युद्ध से यूरोप कमजोर।
- कारखाने बंद, मजदूर बेरोजगार।
- कृषि उत्पादन का कोई खरीदार नहीं।
- शेयर बाजार में गिरावट, व्यापारियों का दिवालिया होना।
- प्रथम विश्व युद्ध के कृषि अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
उत्तर:
- युद्ध के दौरान कृषि और खाद्य वितरण पर दबाव।
Comments
Post a Comment