फ्राँस में क्रांति 9th




फ्राँसीसी क्रांति

वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर

1. फ्राँसीसी क्रांति की शुरुआत किस शहर में हुई थी ?
(a) रोम,
(b) ब्रिटेन,
(c) पेरिस,
(d) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (c)


2. 1789 ई० में फ्रांस में क्रांति किसके शासनकाल में हुई ?
(a) लुई पन्द्रहवाँ,
(b) लुई अठारहवाँ,
(c) लुई सोलहवाँ,
(d) लुई चौदहवाँ।

उत्तर– (c)


3. लुई सोलहवें के कर बढ़ाने के क्या कारण थे ?
(a) फ्रांस की जनसंख्या में वृद्धि,
(b) सरकार पर कर्ज का बोझ,
(c) बार-बार युद्ध की मार,
(d) इनमें सभी।

उत्तर– (c)


4. ‘मैं ही राजा हूँ और मेरे शब्द ही कानून है।’ यह कथन किस शासक का था ?
(a) लुई XIV,
(b) लुई XV,
(c) लुई XVI,
(d) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (a)


5. ‘टैले’ (Taille) क्या था ?
(a) कृषि कर,
(b) एक प्रकार का भूमिकर,
(c) शिक्षा कर,
(d) सैनिक कर।

उत्तर– (b)


6. ‘ओलम्प दे गूज’ कौन थी ?
(a) क्रांतिकारी महिला,
(b) सामाजिक महिला,
(c) चित्रकार महिला,
(d) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (a)


7. फ्राँसीसी कॉलोनियों में दासता कब समाप्त हो गई ?
(a) 1848,
(b) 1857,
(c) 1957,
(d) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (a)


8. फ्राँसीसी क्रांति कब शुरू हुई थी ?
(a) 14 जुलाई, 1789,
(b) 17 जुलाई, 1795,
(c) 1 जुलाई, 1780,
(d) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (a)


9. नेपोलियन बोनापार्ट के पिता का नाम क्या था ?
(a) ऑयलू बोनापार्ट,
(b) कार्लो बोनापार्ट,
(c) रेस्क्यू बोनापार्ट,
(d) रूसो बोनापार्ट।

उत्तर– (b)


10. ‘नेपोलियन का कोड’ के नाम से किसे जाना जाता है ?
(a) कानून संग्रह,
(b) सैनिक नेतृत्व,
(c) मुद्रा प्रणाली,
(d) कुशल श्रमिक का संग्रह।

उत्तर– (a)


11. क्रांति के समय तक फ्रांस में कितनी आबादी किसान थी ?
(a) 90%,
(b) 70%,
(c) 80%,
(d) 60%।

उत्तर– (a)


12. ‘टू ट्रीटाइजेज ऑफ गवर्नमेंट’ के लेखक कौन हैं ?
(a) जॉन लॉक,
(b) ज्यॉ जाक रूसो,
(c) वाल्टेयर,
(d) मान्टेस्क्यू।

उत्तर– (a)


13. ‘राजेट दि लाइल’ ने किस चर्चित गीत की रचना की ?
(a) मार्सिले,
(b) मासुल,
(c) अम्पायर,
(d) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (a)




14. फ्रांस की सबसे प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी कौन थी जिसे फांसी पर लटका दिया गया था ?
(a) अन्तोएनेए,
(b) दे विंचि,
(c) रोब्सेपीयर,
(d) ओलम्प दे गुंज।

उत्तर– (d)


15. सन् 1715 में फ्राँस की जनसंख्या थी–
(a) 2.3 करोड़,
(b) 2.8 करोड़,
(c) 3 करोड़,
(d) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (a)


16. किस वर्ष लुई XVI को फांसी हुई ?
(a) 21 जनवरी, 1793 ई०,
(b) 15 जनवरी, 1774 ई०,
(c) 20 फरवरी, 1804 ई०,
(d) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (a)


17. क्रांति से पहले फ्रांसीसी समाज कितने वर्गों में विभक्त था ?
अथवा,
अठारहवीं सदी में फ्रांसिसी समाज कितने एस्टेट (श्रेणी) में बँटा हुआ था ?

(a) दो,
(b) तीन,
(c) चार,
(d) पाँच।

उत्तर– (b)


18. नए संविधान ने फ्रांस को बनाया–
(a) संवैधानिक राजतंत्र,
(b) लोकतांत्रिक राज्य,
(c) कम्युनिष्ट राज्य,
(d) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (a)


19. केवल किस श्रेणी के लोग कर अदा करते थे ?
(a) दूसरा एस्टेट,
(b) तीसरे एस्टेट (जनसाधारण),
(c) एस्टेट,
(d) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (b)


20. फ्रांस में 1793 से 1794 ई० के मध्य के काल को किस नाम से जाना जाता है ?
(a) आतंक का राज,
(b) निरंकुश राज,
(c) गणतांत्रिक राज,
(d) तानाशाही राज।

उत्तर– (a)


21. निम्न में से किन वस्तुओं पर अप्रत्यक्ष कर लगाया गया था ?
(a) चावल और गेहूँ,
(b) चाय और रेशम,
(c) नमक और तम्बाकू,
(d) इनमें कोई नहीं।

उत्तर– (c)


22. फ्रांसीसी सरकार करों में वृद्धि के लिए बाध्य क्यों हो गई थी ?
(a) बढ़ते जा रहे कर्ज को चुकाने के लिए,
(b) सेना के रख-रखाव के लिए,
(c) राज दरबार तथा सरकारी कार्यालयों को चलाने के लिए,
(d) इनमें सभी।

उत्तर– (d)


23. फ्रांस की पूरी आबादी का लगभग 90 प्रतिशत कौन लोग थे ?
(a) किसान,
(b) पादरी,
(c) वकील,
(d) अमीर।

उत्तर– (a)


24. 1748 में ‘द स्पिरिट ऑफ द लॉज’ की रचना किसने की थी ?
(a) रूसो,
(b) मार्क्स,
(c) मान्तेस्क्यू,
(d) मिराब्यो।

उत्तर– (c)


25. जब 1791 में फ्रांस की नेशनल एसेंबली ने संविधान का प्रारूप पूरा कर लिया तो इसका मुख्य उद्देश्य क्या था ?
(a) सम्राट की शक्तियों को सीमित करना,
(b) मतदान के अधिकार को छीन लेना,
(c) पुरुषों एवं नागरिकों के अधिकार घोषणा पत्र को समाप्त कर देना,
(d) इनमें सभी।

उत्तर– (a)


26. फ्रांसीसी उपनिवेशों में कौन-सी प्रथा का उन्मूलन जैकोबिन शासन के क्रांतिकारी सामाजिक सुधारों में से एक था ?
(a) दहेज प्रथा,
(b) दास प्रथा,
(c) जाति प्रथा,
(d) सती प्रथा।

उत्तर– (b)

27. सन् 1774 में बूर्बो राजवंश का लुई XVI किस देश की गद्दी पर आसीन हुआ ?
(a) जर्मनी,
(b) रूस,
(c) फ्रांस,
(d) अमेरिका।

उत्तर– (c)


28. जॉन लॉक ने राजा के दैवी और निरंकुश अधिकारों के सिद्धांत का खंडन अपनी किस पुस्तक में किया है ?
(a) द ट्रीटाइजेज ऑफ गवर्नमेंट,
(b) द स्पिरिट ऑफ द लॉज,
(c) द सोशल कॉन्ट्रैक्ट,
(d) इक्वेलिटि इन लिबर्टी एण्ड जस्टिस।

उत्तर– (a)

29. यूरोप में निम्न में से कौन-सा समूह वंश-आधारित शासकों को अनियंत्रित सत्ता का विरोधी था ?
(a) राष्ट्रवादी,
(b) उदारवादी,
(c) समाजवादी,
(d) नारीवादी।

उत्तर– (b)

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

1. 1774 ई० में फ्राँस की राजगद्दी पर कौन आसीन हुआ ?
उत्तर– लुई XVI


2. सीधे राज्य को अदा किये जाने वाले कर को क्या कहते हैं ?
उत्तर– टाइल


3. टाउन हॉल के सामने कितने लोग इकट्ठे हुए थे, जिन्होंने जनसेना के गठन करने का निर्णय लिया था ?
उत्तर– 7000


4. फ्रांस में द्वितीय एस्टेट के अमीर वर्ग को क्या कहा जाता था ?
उत्तर– कुलीन वर्ग


5. नेपोलियन बोनापार्ट कौन था ?
उत्तर– फ्राँस का सम्राट


6. मार्सिले क्या है ?
उत्तर– फ्राँस का राष्ट्रीय गीत


7. आतंक का राज्य किसने स्थापित किया ?
उत्तर– रोबेस्पेयर


8. फ्रांस की राजधानी कौन है ?
उत्तर– पेरिस


9. चर्च के विशेष कार्यों को करने वाले व्यक्तियों के समूह को क्या कहा जाता है ?
उत्तर– पादरी वर्ग


10. बास्तील पर कब हमला किया गया ?
उत्तर– 1789 ई०


11. फ्राँसीसी समाज में सत्ता और सामाजिक हैसियत को अभिव्यक्त करने वाली श्रेणी को क्या कहा जाता है ?
उत्तर– एस्टेट


12. फ्रांस में किसानों का विद्रोह कब हुआ था ?
उत्तर– 1789 ई० में


13. किस वर्ष नेपोलियन फ्राँस का सम्राट बना ?
उत्तर– 1804 ई० में


14. वाटरलू में नेपोलियन की हार किस वर्ष हुई ?
उत्तर– 1815 ई० में


15. किस वर्ष फ्राँस का संविधान बनाया गया ?
उत्तर– 1791 ई० में


16. 1815 ई० में किस युद्ध में फ्रांस की हार हुई ?
उत्तर– वॉटरलू


17. फ्रांस की क्रांति का अग्रदूत किसे कहा जाता है ?
उत्तर– रूसो


18. फ्रांस की पूरी आबादी का लगभग 90 प्रतिशत कौन लोग थे ?
उत्तर– किसान


19. जैकोबिन क्लब का नेता कौन था ?
उत्तर– मैक्समिलियन रोबेस्प्येर


20. नए संविधान ने फ्रांस को बनाया–
उत्तर– संवैधानिक राजतंत्र


21. अठारहवीं सदी में किस नये वर्ग का उदय हुआ ?
उत्तर– मध्य वर्ग


22. दशमलव पद्धति पर आधारित नाप-तौल की एक-समान प्रणाली का प्रचलन फ्रांस में किसने किया ?
उत्तर– नेपोलियन


23. दो खम्भों के बीच लटकते आरे की मशीन द्वारा अपराधी के सिर काटने वाली मशीन का क्या नाम था ?
उत्तर– गिलोटीन


24. 1791 के संविधान में किन्हें राजनीतिक अधिकार दिये गये थे ?
उत्तर– अमीर वर्ग को


25. 14 जुलाई 1789 को फ्रांस की राजधानी पेरिस में किस किले को तोड़ दिया गया ?
उत्तर– बास्तील


26. एक राजनीतिक संस्था, जिसमें तीनों एस्टेट्स अपने प्रतिनिधि भेजते थे, क्या था ?
उत्तर– एस्टेट्स जेनरल


27. ‘सामाजिक अनुबंध’ (द सोशल कॉन्ट्रैक्ट) का विचार किस फ्रांसिसी विद्वान ने दिया ?
उत्तर– रूसो


28. जैकोबियन सरकार का अंत कब हुआ ?
उत्तर– 1744


29. लुई XVI का संबंध किस राजवंश से था ?
उत्तर– बूर्बो राजवंश


30. लुई सोलहवाँ को किस आरोप में 21 जनवरी 1793 ई० को फाँसी दी गयी ?
उत्तर– देशद्रोह


31. जब जीवित रहने के साधन खतरे में हों तो ऐसी स्थिति को क्या कहते हैं ?
उत्तर– जीविका संकट


3. रूसो का परिचय दें। फ्राँस की क्रांति में उसकी भूमिका क्या थी?

उत्तर (बिंदुओं में):

  • रूसो फ्राँस का एक महान विचारक था।
  • उसका फ्राँसीसी जनता पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ा।
  • उसने ‘सामाजिक समझौता’ (Social Contract) नामक पुस्तक लिखी।
  • इस पुस्तक में उसने जनता की सत्ता का समर्थन किया।
  • उसने कहा कि सत्ता जनता की होनी चाहिए, राजा की नहीं।
  • उसने स्वतंत्रता, समानता और न्याय का विचार दिया।
  • उसके विचारों से जनता क्रांति के लिए प्रेरित हुई।
  • इसलिए रूसो को फ्राँसीसी क्रांति का प्रमुख प्रेरक माना जाता है।

4. नेपोलियन बोनापार्ट का परिचय दें। फ्राँस की क्रांति में उसकी भूमिका क्या थी?

उत्तर (बिंदुओं में):

  • नेपोलियन फ्राँस का एक महान सेनापति था।
  • उसने क्रांति के समय फ्राँस की प्रतिष्ठा बढ़ाई।
  • उसकी सेना बहुत शक्तिशाली थी।
  • यूरोप के कई देश उससे डरते थे।
  • उसने फ्राँस को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखा।
  • अंत में यूरोप की संयुक्त शक्तियों के सामने उसे हार माननी पड़ी।
  • 1815 ई० में वाटरलू की लड़ाई में उसकी हार हुई।
  • उसे बंदी बनाकर सेंट हेलेना द्वीप भेज दिया गया।
  • 1821 ई० में वहीं उसकी मृत्यु हो गई।

5. वाटरलू की लड़ाई कब और क्यों हुई?

उत्तर (बिंदुओं में):

  • वाटरलू की लड़ाई जून 1815 ई० में हुई।
  • यह युद्ध वाटरलू नामक स्थान पर लड़ा गया।
  • एक ओर इंग्लैंड और उसके मित्र देश थे।
  • दूसरी ओर नेपोलियन के नेतृत्व में फ्राँस की सेना थी।
  • इस युद्ध में नेपोलियन की हार हुई।
  • हार के बाद उसे बंदी बना लिया गया।
  • उसे सेंट हेलेना द्वीप भेज दिया गया।
  • 1821 ई० में उसकी मृत्यु हो गई।

6. फ्राँस की क्रांति से पहले किसानों की दशा का वर्णन करें।

उत्तर (बिंदुओं में):

  • फ्राँस की लगभग 80% जनसंख्या किसान थी
  • किसानों की स्थिति बहुत खराब थी।
  • कुछ किसानों के पास जमीन थी, पर अधिकतर भूमिहीन थे।
  • भूमिहीन किसानों को कृषि-दास कहा जाता था।
  • वे सामंतों की जमीन पर खेती करते थे।
  • उन्हें बहुत अधिक कर देना पड़ता था।
  • उपज का केवल 17% भाग ही उनके पास बचता था।
  • इससे पेट भर भोजन भी नहीं मिल पाता था।
  • उनसे बेगार (मुफ्त काम) कराया जाता था।
  • उनकी दशा पशुओं से भी बदतर थी।

7. नेपोलियन का पतन क्यों हुआ?

उत्तर (बिंदुओं में):

  • नेपोलियन लगातार युद्धों में उलझ गया।
  • 1812 ई० में रूस पर आक्रमण किया।
  • रूस के युद्ध में उसकी सेना बुरी तरह हार गई।
  • इससे उसकी शक्ति कमजोर हो गई।
  • 1815 ई० में वाटरलू की लड़ाई हुई।
  • इस युद्ध में उसे अंग्रेजों से हार मिली।
  • हार के बाद उसे सेंट हेलेना द्वीप भेज दिया गया।
  • 1821 ई० में उसकी मृत्यु हो गई।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

1. फ्राँस में क्रांति की शुरुआत किन परिस्थितियों में हुई?

उत्तर (सरल बिंदुओं में):

(क) राजनीतिक कारण

  • फ्राँस में निरंकुश राजतंत्र था।
  • राजा को सारी शक्ति प्राप्त थी।
  • जनता को कोई अधिकार नहीं था।
  • भाषण, लेखन और प्रकाशन पर रोक थी।
  • शासन में भ्रष्टाचार फैला हुआ था।
  • न्याय मिलना बहुत कठिन था।

(ख) सामाजिक कारण

  • समाज तीन वर्गों में बँटा था।
    • पहला वर्ग – पादरी
    • दूसरा वर्ग – सामंत
    • तीसरा वर्ग – किसान और मजदूर
  • पहले दो वर्ग कर नहीं देते थे।
  • तीसरे वर्ग पर करों का बोझ था।
  • राजा लुई सोलहवाँ अयोग्य शासक था।

(ग) आर्थिक कारण

  • सरकार की आर्थिक स्थिति खराब थी।
  • आय-व्यय का कोई सही हिसाब नहीं था।
  • व्यापारियों पर भारी कर थे।
  • सेना भी शासन से असंतुष्ट थी।

(घ) तात्कालिक कारण

  • बास्तिल एक जेल थी।
  • 14 जुलाई 1789 ई० को जनता ने बास्तिल जेल तोड़ दी।
  • इसी घटना से फ्राँसीसी क्रांति शुरू हुई।

2. फ्राँसीसी क्रांति ने दुनिया को क्या विरासत दी?

उत्तर (बिंदुओं में):

  • इस क्रांति ने स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व का विचार दिया।
  • फ्राँस में सामंतवाद का अंत हुआ।
  • चर्च और अमीरों की जमीनें जब्त की गईं।
  • लोकतंत्र के विचार का प्रसार हुआ।
  • जनता का कल्याण सरकार का उद्देश्य बना।
  • बंधुत्व और सहयोग का महत्व बताया गया।
  • राष्ट्रवाद को बढ़ावा मिला।
  • यूरोप के कई देशों में राष्ट्रीय आंदोलन शुरू हुए।
  • शासकों ने जनता के कल्याण के लिए सुधार किए।

3. नेपोलियन के उदय को कैसे समझा जा सकता है?

उत्तर (बिंदुओं में):

  • नेपोलियन का जन्म 1769 ई० में कोर्सिका द्वीप में हुआ।
  • उसने सैनिक शिक्षा प्राप्त की।
  • वह साहसी और प्रतिभाशाली सेनापति था।
  • उसने कई देशों के खिलाफ विजय पाई।
  • उसकी लोकप्रियता बहुत बढ़ गई।
  • 1804 ई० में वह फ्राँस का सम्राट बना।
  • उसने देश में शांति और व्यवस्था स्थापित की।
  • उसने कोड नेपोलियन नामक कानून बनाए।
  • वह महान सेनापति और कुशल प्रशासक था।
  • उसका सिविल कोड उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि माना जाता है।






Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna