अध्याय: औद्योगीकरण का युग
अध्याय: औद्योगीकरण का युग
बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर (MCQs)
-
औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम कहाँ प्रारंभ हुई?
(a) फ्रांस
(b) जर्मनी
(c) अमेरिका
(d) इंग्लैंड
उत्तर: (d) इंग्लैंड -
भाप के इंजन का आविष्कार किसने किया?
(a) जेम्स वॉट
(b) आर्कराइट
(c) फोर्ड
(d) निकल्सन
उत्तर: (a) जेम्स वॉट -
सूती कपड़ा मिल की रूपरेखा किसने बनाई?
(a) जेम्स वॉट
(b) निकल्सन
(c) जेम्स हारग्रीब्स
(d) रिचर्ड आर्कराइट
उत्तर: (d) रिचर्ड आर्कराइट -
बंबई में पहली सूती वस्त्र मिल की स्थापना कब हुई थी?
(a) 1854
(b) 1855
(c) 1856
(d) 1857
उत्तर: (a) 1854 -
इंग्लैंड में किस नई तकनीक की शुरुआत ने महिलाओं को क्रोधित कर दिया था?
(a) स्पिनिंग जेनी
(b) भूमिगत रेलवे
(c) स्टीम इंजन
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर: (a) स्पिनिंग जेनी -
निम्नांकित में से किसने 1917 में कलकत्ता में पहली भारतीय जूट मिल स्थापित की थी?
(a) सेठ हुक्मचंद
(b) जमशेद जी नसरवान जी टाटा
(c) जी० डी० बिरला
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर: (a) सेठ हुक्मचंद -
स्पिनिंग जेनी क्या थी?
(a) एक मशीन
(b) एक व्यक्ति
(c) एक उद्योग
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर: (a) एक मशीन -
निम्नांकित में से कौन-से भारत के पूर्व औपनिवेशिक बंदरगाह थे?
(a) सूरत और मछलीपटनम
(b) मद्रास और हुगली
(c) मद्रास और बंबई
(d) बंबई और हुगली
उत्तर: (a) सूरत और मछलीपटनम -
कोस्टीस कौन थे?
(a) बुनकरों का एक समुदाय
(b) बुनकर
(c) सूती वस्त्र बुनकर
(d) भूमिहीन मजदूर
उत्तर: (a) बुनकरों का एक समुदाय -
निम्नांकित में से किस स्थान पर 1874 में पहली कताई और बुनाई मिल खुली थी?
(a) कानपुर
(b) मद्रास (चेन्नई)
(c) बंबई (मुंबई)
(d) अहमदाबाद
उत्तर: (b) मद्रास (चेन्नई) -
यूरोपीय देशों में किस देश के कपड़ों की अत्यधिक माँग थी?
(a) अमेरिका
(b) ब्राजील
(c) भारत
(d) ब्रिटेन
उत्तर: (c) भारत -
ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारत में बुनकरों पर निगरानी रखने, माल इकट्ठा करने और गुणवत्ता की जाँच के लिए किन्हें नियुक्त किया?
(a) ठेकेदार
(b) जमींदार
(c) सौदागर
(d) गुमाश्ता
उत्तर: (d) गुमाश्ता -
किस मशीन के आने से बुनकरों को बड़े करघे चलाने और चौड़े अरज का कपड़ा बनाने में मदद मिली?
(a) भाप इंजन
(b) स्पिनिंग जेनी
(c) फ्लाई शटल
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर: (c) फ्लाई शटल -
इंग्लैंड का कौन-सा नगर फिनिशिंग सेंटर के रूप में विकसित हुआ?
(a) लंदन
(b) आइलैंड
(c) हैम्पशायर
(d) वरमोंट
उत्तर: (a) लंदन -
न्युकॉमेन द्वारा बनाए गए भाप के इंजन का किसने सुधार किया?
(a) फोर्ड
(b) निकल्सन
(c) जेम्स वॉट
(d) आर्कराइट
उत्तर: (c) जेम्स वॉट -
'डॉन ऑफ द सेंचुरी' नामक चित्र में किसका महिमामंडन है?
(a) राष्ट्रवाद
(b) प्रजातंत्र
(c) औद्योगीकरण
(d) संगीत
उत्तर: (c) औद्योगीकरण -
स्पिनिंग जेनी मशीन ने किस प्रक्रिया में वृद्धि की?
(a) कताई
(b) बुनाई
(c) छपाई
(d) रंगाई
उत्तर: (a) कताई -
बुनकरों को कच्ची कपास की समस्या का सामना क्यों करना पड़ा?
(a) कच्चे कपास के निर्यात में वृद्धि हुई
(b) कपास की फसल नष्ट हो गई
(c) स्थानीय बाजार सिकुड़ गए
(d) निर्यात बाजार गिर गया
उत्तर: (a) कच्चे कपास के निर्यात में वृद्धि हुई -
19वीं शताब्दी के दौरान ब्रिटेन में सर्वाधिक गतिशील उद्योग कौन-से थे?
(a) धातु और चीनी
(b) कपास और चीनी
(c) कपास और धातु
(d) कपास और पेट्रोलियम
उत्तर: (c) कपास और धातु -
मशीन उद्योगों के युग से पहले अंतरराष्ट्रीय कपड़ा बाजार में किस देश के रेशमी और सूती उत्पादों का दबदबा था?
(a) जर्मनी
(b) जापान
(c) भारत
(d) रूस
उत्तर: (c) भारत -
भारतीय उद्यमी जिसने पहली भारतीय जूट मिल स्थापित की थी?
(a) द्वारकानाथ टैगोर
(b) राजा राममोहन रॉय
(c) दादाभाई नौरोजी
(d) जमशेदजी टाटा
उत्तर: (a) द्वारकानाथ टैगोर
अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
-
इंग्लैंड में सबसे पहले कारखाने किस दशक में खुले?
उत्तर: 1730 के दशक में -
भारत का पहला लौह एवं इस्पात संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया?
उत्तर: जमशेदपुर -
नए युग का प्रतीक क्या था?
उत्तर: कपास -
फ्लाई शटल के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला यांत्रिक औजार क्या था?
उत्तर: बुनाई -
बेरोजगारी के डर से मजदूर किसके इस्तेमाल का विरोध कर रहे थे?
उत्तर: स्पिनिंग जेनी -
द्वारकानाथ टैगोर कौन थे?
उत्तर: उद्योगपति -
स्वदेशी का राष्ट्रवादी संदेश के माध्यम से क्या प्रसारित किया गया था?
उत्तर: विज्ञापन -
ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीनों पर क्या किए?
उत्तर: हमले -
पहले विश्वयुद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्या हुआ?
उत्तर: बढ़ गया -
ब्रिटेन में सबसे प्रमुख उद्योग कौन-से थे?
उत्तर: कपास और धातु
अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 1: इंग्लैंड के सबसे फलते-फूलते दो उद्योग कौन-कौन से थे?
उत्तर:
(क) सूती उद्योग
(ख) कपास उद्योग
प्रश्न 2: औद्योगिक क्रांति सर्वप्रथम कब और कहाँ प्रारंभ हुई?
उत्तर: औद्योगिक क्रांति 18वीं शताब्दी के मध्य में इंग्लैंड में प्रारंभ हुई।
प्रश्न 3: भारत में प्रथम आधुनिक वस्त्र मिल कब और कहाँ स्थापित की गई थी?
उत्तर: 1854 में बंबई में।
प्रश्न 4: आदि औद्योगीकरण (पूर्व औद्योगीकरण) से क्या तात्पर्य है?
उत्तर: यूरोप में बड़े-बड़े कारखानों की स्थापना से पहले भी अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए बड़े पैमाने पर उत्पादन होता था। यह उत्पादन गाँवों में ग्रामीण कारीगरों द्वारा किया जाता था और उन पर सौदागरों का नियंत्रण रहता था। इसे पूर्व-औद्योगीकरण या आदि-औद्योगीकरण कहा जाता है।
प्रश्न 5: फ्लाई शटल क्या है?
उत्तर: फ्लाई शटल एक यांत्रिक औजार है जो धागे (ताना) को लम्बवत धागे (बाना) में पिरोने का कार्य करता है। यह पुलियों और रस्सियों से चलता है। इसके आविष्कार से बुनकर बड़े करघे चला सकते थे और चौड़े अरज के कपड़े बना सकते थे।
प्रश्न 6: 'जॉबर' कौन होते थे? उनका कार्य क्या था?
उत्तर: जॉबर उद्योगपति द्वारा नियुक्त विश्वस्त कर्मचारी होता था।
कार्य:
- गाँव से मजदूरों को शहर लाना और काम दिलाना।
- शहर में उनके लिए मदद और पैसे की व्यवस्था करना।
- बाद में जॉबर मजदूरों से पैसे या तोहफे लेकर उनकी जीवनशैली और काम पर नियंत्रण करने लगे।
प्रश्न 7: हेनरी फोर्ड कौन था?
उत्तर: हेनरी फोर्ड अमेरिका का प्रसिद्ध कार निर्माता था। उसने 'फोर्ड' नामक गाड़ियाँ बनाईं और बड़े पैमाने पर उत्पादन के लिए प्रेरणा का स्रोत बने।
प्रश्न 8: स्पिनिंग जेनी क्या थी? इसका आविष्कार किसने किया था?
उत्तर: स्पिनिंग जेनी एक कताई मशीन थी, जिससे एक समय में कई धागे कताई जा सकते थे। इसका आविष्कार जेम्स हारग्रीव्स ने 1764 में किया।
लघु/दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
प्रश्न 9: औद्योगिक क्रांति का अर्थ समझाएँ।
उत्तर: औद्योगिक क्रांति वह परिवर्तन है जिसने 18वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में उत्पादन की तकनीक और संगठन में क्रांतिकारी बदलाव किए।
- घरेलू उद्योग की जगह फैक्ट्री सिस्टम आया।
- काम हाथों से मशीनों द्वारा होने लगा।
- छोटे कारीगरों की जगह पूँजीपति वर्ग ने ले ली।
प्रश्न 10: ब्रिटेन की महिला कामगारों ने स्पिनिंग जेनी मशीनों पर हमले किए। कारण समझाइए।
उत्तर:
- मशीन ऊन की कताई बहुत तेज कर देती थी और कई मजदूरों का काम करती थी।
- इससे हाथ से कताई करने वाली महिलाओं का रोजगार प्रभावित हुआ।
- बेरोजगारी और रोजगार की असुरक्षा के कारण महिलाओं ने विरोध किया।
- विरोध कई सालों तक चलता रहा।
प्रश्न 11: मजदूर स्पिनिंग जेनी मशीन के इस्तेमाल का विरोध क्यों कर रहे थे?
उत्तर:
- मशीन एक समय में कई मजदूरों का काम कर लेती थी।
- इससे कई मजदूर बेरोजगार हो गए।
- उत्पादकता बढ़ी लेकिन बेरोजगारी बढ़ने से मजदूर इसे पसंद नहीं करते थे।
प्रश्न 12: सत्रहवीं शताब्दी में यूरोपीय शहरों के सौदागर गाँवों में किसानों और कारीगरों से काम करवाने लगे। क्यों?
उत्तर:
- विश्व व्यापार और उपनिवेशों के कारण उत्पाद की मांग बढ़ी।
- शहरों में मजदूर संघ और गिल्ड्स व्यापार में बाधा डाल सकते थे।
- ग्रामीणों के पास रोजगार के विकल्प कम थे, इसलिए उन्होंने काम स्वीकार किया।
प्रश्न 13: सूरत बंदरगाह अठारहवीं सदी के अंत तक हाशिए पर क्यों पहुँच गया?
उत्तर:
- यूरोपीय कंपनियों ने व्यापार पर नियंत्रण स्थापित किया और स्थानीय रियायतें लीं।
- पुराने बंदरगाह (सूरत, हुगली) कमजोर पड़ गए और नए बंदरगाह (बंबई, कलकत्ता) महत्व में बढ़े।
- नए बंदरगाहों का बढ़ता महत्व औपनिवेशिक सत्ता की ताकत का संकेत था।
प्रश्न 14: ईस्ट इंडिया कंपनी ने बुनकरों पर निगरानी रखने के लिए गुमाश्तों को नियुक्त किया। कारण बताएँ।
उत्तर:
- बुनकरों को कर्ज देकर किसी अन्य व्यापारी को माल न देने देना।
- तैयार माल को इकट्ठा करना।
- बने हुए कपड़े की गुणवत्ता की जाँच करना।
प्रश्न 15: ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय बुनकरों से नियमित आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की?
उत्तर:
- बुनकरों को कच्चे माल के लिए अग्रिम कर्ज दिया।
- गुमाश्तों की नियुक्ति कर उत्पादन की निगरानी कराई।
- सुनिश्चित किया कि बुनकर अन्य व्यापारियों के लिए न काम करें।
प्रश्न 16: नए उपभोक्ता पैदा करने में विज्ञापन कैसे मदद करता है?
उत्तर:
- लोगों को नए उत्पादों के बारे में जानकारी देता है।
- उत्पाद को आवश्यक और वांछनीय बनाता है।
- औद्योगीकरण के समय विज्ञापन ने बाजार फैलाने और उपभोक्ता संस्कृति बनाने में मदद की।
- उदाहरण: मैनचेस्टर के कपड़ों पर लेबल से ग्राहक विश्वासपूर्वक खरीदते थे।
प्रश्न 17: पहले विश्व युद्ध के समय भारत का औद्योगिक उत्पादन क्यों बढ़ा?
उत्तर:
- ब्रिटेन युद्ध में उलझा और भारत में माल का निर्यात नहीं कर पाया।
- ब्रिटेन के कारखाने सैनिक सामग्री बनाने में लगे, जिससे भारत को बड़ा देशी बाजार मिला।
- सरकार ने भारत को युद्ध सामग्री जैसे वर्दी, बूट, टेंट आदि बनाने के ऑर्डर दिए।
- नए कारखाने खुलने से उद्योगपतियों और मजदूरों की आय बढ़ी।
Comments
Post a Comment