Class 8th science important objective

 

5. जन्तुओं में जनन

सही विकल्प का चयन करें—

1. आंतरिक निषेचन कहाँ होता है?
(a) मादा के शरीर में
(b) मादा के शरीर के बाहर
(c) नर के शरीर में
(d) नर के शरीर के बाहर
उत्तर— (a)


2. हाइड्रा में जनन की विधि है—
अथवा, हाइड्रा का अलैंगिक जनन क्या कहलाता है?
(a) बहुविभाजन
(b) मुकुलन
(c) खंडन
(d) द्विविभाजन
उत्तर— (b)


3. अंडाणु तथा शुक्राणु के संलयन को क्या कहते हैं?
अथवा, मादा युग्मक तथा नर युग्मक के संयोजन की विधि कहलाती है—
(a) युग्मनज
(b) निषेचन
(c) परागण
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर— (b)


4. शुक्राणु तथा अंडाणु का निषेचन होता है—
(a) गर्भाशय में
(b) योनि में
(c) अंडवाहिनी में
(d) अंडाशय में
उत्तर— (c)


5. एक युग्मनज में पाए जाने वाले केन्द्रकों की संख्या होती है—
(a) एक
(b) दो
(c) तीन
(d) चार
उत्तर— (a)


6. एक टैडपोल जिस प्रक्रम द्वारा वयस्क मेढ़क के रूप में विकसित होता है, उसे क्या कहा जाता है?
(a) निषेचन
(b) कायांतरण
(c) रोपण
(d) मुकुलन
उत्तर— (b)


7. द्विखंडन द्वारा जनन निम्न में होता है—
(a) हाइड्रा
(b) पैरामीशियम
(c) अमीबा
(d) बैक्टीरिया
उत्तर— (c)


8. सजीवों की पीढ़ी-दर-पीढ़ी निरंतरता के लिए निम्न में से कौन-सा प्रक्रम आवश्यक है?
(a) पाचन
(b) श्वसन
(c) जनन
(d) परिसंचरण
उत्तर— (c)


9. निम्न में कौन-सा जन्तु जरायुज है?
(a) मनुष्य
(b) मुर्गी
(c) कौआ
(d) बत्तख
उत्तर— (a)


10. जन्तुओं में जनन की कितनी विधियाँ होती हैं?
(a) दो
(b) तीन
(c) चार
(d) एक
उत्तर— (a)


11. मुकुलन द्वारा जनन निम्न में होता है—
(a) हाइड्रा
(b) पैरामीशियम
(c) अमीबा
(d) बैक्टीरिया
उत्तर— (a)


12. पौधों में जनन अंग कहाँ पाए जाते हैं?
(a) तना में
(b) जड़ में
(c) पुष्प में
(d) फल में
उत्तर— (c)


13. अमीबा में किस विधि द्वारा जनन होता है?
(a) मुकुलन
(b) खंडन
(c) द्विविभाजन
(d) बहुविभाजन
उत्तर— (c)


14. निषेचन जो मादा के शरीर के अंदर होता है, क्या कहलाता है?
(a) आंतरिक
(b) बाहरी
(c) संलयन
(d) ऊपरी
उत्तर— (a)


15. बाह्य निषेचन होता है—
(a) मादा के शरीर में
(b) मादा के शरीर के बाहर
(c) नर के शरीर में
(d) नर के शरीर के बाहर
उत्तर— (b)


16. किसमें बाह्य निषेचन होता है?
(a) कुत्ता
(b) बिल्ली
(c) मेढ़क
(d) मनुष्य
उत्तर— (c)


17. किसमें आंतरिक निषेचन होता है?
(a) मनुष्य
(b) मेढक
(c) मछली
(d) स्टार फिश
उत्तर— (a)


18. निम्नलिखित में से किनमें आंतरिक जनन होता है?
(a) मछली
(b) मेंढक
(c) स्टार फिश
(d) मुर्गी
उत्तर— (d)


19. नर और मादा युग्मक मिलकर क्या बनाते हैं?
(a) युग्मनज
(b) जरायुज
(c) मुकुल
(d) शुक्राणु
उत्तर— (a)


20. किसी जीव द्वारा अपने जैसी संतान उत्पन्न करने की प्रक्रिया को कहते हैं—
(a) जनन
(b) निषेचन
(c) कायांतरण
(d) युग्मनज
उत्तर— (a)


21. जो जन्तु अपने जैसे शिशु को जन्म देते हैं, उन्हें क्या कहते हैं?
(a) जरायुज
(b) अंडप्रजक
(c) युग्मनज
(d) क्लोन
उत्तर— (a)


22. वे जन्तु जो सीधे शिशु को जन्म न देकर अंडे देते हैं, उन्हें कहते हैं—
(a) जरायुज
(b) अंडप्रजक
(c) युग्मनज
(d) क्लोन
उत्तर— (b)


23. नर तथा मादा का संलयन क्या कहलाता है?
(a) लैंगिक
(b) अलैंगिक
(c) जनन
(d) कोई भी नहीं
उत्तर— (d)


24. जरायुज जन्तु कौन-से हैं?
(a) गाय
(b) कुत्ता
(c) बिल्ली
(d) इनमें सभी
उत्तर— (d)


25. अंडप्रजक जन्तु कौन-से हैं?
(a) मेढक
(b) छिपकली
(c) मुर्गी
(d) इनमें सभी
उत्तर— (d)


26. विश्व में सर्वप्रथम एक भेड़ का क्लोन विकसित किया गया था, जिसका नाम था—
(a) बार्बी
(b) चार्ली
(c) डॉली
(d) सिम्बिया
उत्तर— (c)


27. शुक्राणु कैसे होते हैं?
(a) सूक्ष्म
(b) छोटे
(c) बहुत सूक्ष्म
(d) क्षीण
उत्तर— (c)


28. मुर्गी के बच्चे को क्या कहते हैं?
(a) पिल्ला
(b) चूजा
(c) कुक्कुट
(d) बिलोटा
उत्तर— (b)


29. मुर्गी अंडे के ऊपर क्यों बैठती है?
(a) उष्मायन के लिए
(b) द्विखंडन के लिए
(c) आराम करने के लिए
(d) मुकुलन के लिए
उत्तर— (a)


30. किसके अंडे कवच से ढके नहीं होते हैं?
(a) मुर्गी
(b) मेढक
(c) गाय
(d) कुत्ता
उत्तर— (b)




8. किशोरावस्था की ओर

सही विकल्प का चयन करें—

1. इनमें से कौन-सा परिवर्तन यौवनारम्भ के दौरान नहीं होता है?
(a) शारीरिक लम्बाई में वृद्धि
(b) गौण लैंगिक गुणों का विकास
(c) एडम्स ऐपल का दिखना
(d) रजोनिवृत्ति
उत्तर— (d)


2. स्त्रियों में होने वाले मासिक स्राव की सामान्य अवधि क्या है?
(a) 22 दिन
(b) 14 दिन
(c) 35 दिन
(d) 28 दिन
उत्तर— (d)


3. निम्न में से कौन-सा आहार किशोर के लिए सर्वोत्तम है?
(a) चिप्स, नूडल्स, कोक
(b) रोटी, दाल, सब्जियाँ
(c) चावल, नूडल्स, बर्गर
(d) शाकाहारी टिक्की, चिप्स तथा लेमन पेय
उत्तर— (b)


4. कितने उम्र तक को शैशवावस्था कहा जाता है?
(a) 0–4 वर्ष
(b) 0–5 वर्ष
(c) 0–6 वर्ष
(d) 6–9 वर्ष
उत्तर— (b)


5. यौवनारम्भ की उम्र क्या होती है?
(a) 10–12 वर्ष
(b) 12–14 वर्ष
(c) 15–18 वर्ष
(d) 18–20 वर्ष
उत्तर— (a)


6. किशोरावस्था की उम्र है—
(a) 0 से 6 वर्ष
(b) 6 से 10 वर्ष
(c) 11 से 19 वर्ष
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर— (c)


7. किशोरावस्था की शुरुआत किस उम्र में होती है?
(a) 5 वर्ष
(b) 11 वर्ष
(c) 13 वर्ष
(d) 19 वर्ष
उत्तर— (b)


8. टेस्टोस्टेरॉन है—
(a) अंतःस्रावी ग्रंथि
(b) स्त्री हार्मोन
(c) पुरुष हार्मोन
(d) इनमें सभी
उत्तर— (c)


9. एस्ट्रोजन है—
(a) अंतःस्रावी ग्रंथि
(b) स्त्री हार्मोन
(c) पुरुष हार्मोन
(d) इनमें सभी
उत्तर— (b)


10. नर हार्मोन कहलाता है—
(a) एस्ट्रोजन
(b) टेस्टोस्टेरॉन
(c) थाइरॉक्सिन
(d) इन्सुलीन
उत्तर— (b)


11. किस अवस्था में मनुष्य के शरीर में अनेक परिवर्तन आते हैं?
(a) बाल अवस्था
(b) किशोर अवस्था
(c) यौवन अवस्था
(d) प्रौढ़ अवस्था
उत्तर— (c)


12. लड़कों के गले में उभरा हुआ भाग कहलाता है—
(a) लैरिंक्स
(b) एडम्स ऐपल या कंठमणि
(c) थाइरॉयड
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर— (b)


CLASS – VIII (CHAPTER WISE)

13. इन्सुलिन हार्मोन का स्राव करने वाली ग्रंथि का क्या नाम है?
(a) पीयूष ग्रंथि
(b) अग्न्याशय
(c) एड्रिनल ग्रंथि
(d) थायरॉयड ग्रंथि
उत्तर— (b)


14. वृद्धि हार्मोन का स्राव करने वाली ग्रंथि का क्या नाम है?
(a) एड्रिनल ग्रंथि
(b) थायरॉयड ग्रंथि
(c) पीयूष ग्रंथि
(d) अग्न्याशय
उत्तर— (c)


15. निम्न में कौन नर जनन हार्मोन है?
(a) एस्ट्रोजन
(b) टेस्टोस्टेरोन
(c) पीयूष ग्रंथि
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर— (b)


16. निम्न में कौन मादा हार्मोन है?
(a) एस्ट्रोजन
(b) टेस्टोस्टेरान
(c) पीयूष ग्रंथि
(d) TSH
उत्तर— (a)


17. लड़कियों की अंतःस्रावी ग्रंथियों से कौन-सा हार्मोन उत्सर्जित होता है?
(a) एस्ट्रोजन
(b) जाइनोस्ट्रोजन
(c) गोनडस्ट्रोजन
(d) टेस्टोस्ट्रोजन
उत्तर— (a)


18. वृषण एवं अंडाशय द्वारा स्रवित हार्मोन कहलाता है—
(a) थायरॉक्सिन
(b) लैंगिक हार्मोन
(c) इन्सुलिन
(d) एड्रिनेलिन
उत्तर— (b)


19. हार्मोन क्या है?
(a) भौतिक पदार्थ
(b) रासायनिक पदार्थ
(c) (a) और (b) दोनों
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर— (b)


20. स्त्रियों में जनन आयु का प्रारम्भ उस समय होता है जब उनके—
(a) ऋतुस्राव प्रारम्भ होता है
(b) स्तन विकसित होना प्रारम्भ करते हैं
(c) शारीरिक भार में वृद्धि होने लगती है
(d) शरीर की लंबाई बढ़ती है
उत्तर— (a)


21. ऋतुस्राव लगभग कितने दिनों के अंतराल पर होता है?
(a) 15–20 दिन
(b) 20–25 दिन
(c) 25–28 दिन
(d) 28–30 दिन
उत्तर— (d)


22. X और Y हैं—
(a) लिंग गुणसूत्र
(b) समजात गुणसूत्र
(c) नर और मादा युग्मक
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर— (a)


23. निम्न में कौन-सा गुणसूत्र नर शिशु का लिंग निर्धारण करता है?
(a) XY
(b) YY
(c) XX
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर— (a)


24. एक स्त्री में कौन-से लिंग गुणसूत्र मिलते हैं?
(a) XX
(b) XY
(c) XXX
(d) XXY
उत्तर— (a)


25. एक पुरुष में कौन-से लिंग गुणसूत्र मिलते हैं?
(a) XX
(b) XY
(c) XXX
(d) XXY
उत्तर— (b)


26. मादा गुणसूत्र है—
(a) XY
(b) XX
(c) XZ
(d) ZZ
उत्तर— (b)


27. गुणसूत्र कहाँ पाए जाते हैं?
(a) कोशिका
(b) ऊतक
(c) केन्द्रक
(d) इनमें सभी
उत्तर— (c)


28. मनुष्य की कोशिका के केन्द्रक में कितने जोड़े गुणसूत्र पाए जाते हैं?
(a) 22 जोड़ा
(b) 23 जोड़ा
(c) 24 जोड़ा
(d) 25 जोड़ा
उत्तर— (b)


29. हमारे देश में लड़कियों का विवाह किस उम्र के पहले करना कानूनन अपराध है?
(a) 18 वर्ष
(b) 22 वर्ष
(c) 21 वर्ष
(d) 28 वर्ष
उत्तर— (a)


30. इन्सुलीन की कमी के कारण होता है—
(a) पेंघा
(b) मधुमेह
(c) क्रेटेनिज्म
(d) बौनापन
उत्तर— (b)


31. भोजन में लौह तत्व की कमी से होता है—
(a) एनीमिया
(b) रतौंधी
(c) स्कर्वी
(d) घेघा रोग
उत्तर— (a)


32. लौह तत्व निर्माण करता है—
(a) रुधिर का
(b) हार्मोन का
(c) हड्डियों का
(d) इनमें सभी
उत्तर— (a)


33. एड्स (AIDS) किस विषाणु द्वारा उत्पन्न होता है?
(a) HIV
(b) VIH
(c) IHV
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर— (a)


34. एड्स रोग किसके कारण होता है?
(a) जीवाणु
(b) विषाणु
(c) फंगस
(d) प्रोटोजोआ
उत्तर— (b)


35. विश्व AIDS दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 21 दिसम्बर
(b) 21 जून
(c) 1 दिसम्बर
(d) 1 जून
उत्तर— (c)


36. पीड़ित व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति में एड्स (AIDS) फैल सकता है—
(a) भोजन साझा करने से
(b) मच्छर के काटने से
(c) कंघी साझा करने से
(d) खून चढ़ाने से
उत्तर— (d)


37. संक्रमित माँ से उसके शिशु में HIV किसके द्वारा हो सकता है?
(a) दूध द्वारा
(b) भोजन द्वारा
(c) सम्पर्क द्वारा
(d) छूने से
उत्तर— (a)


38. AIDS किसी संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में किसके जरिए फैल सकता है?
(a) एकसाथ भोजन करने से
(b) रुधिराधान से
(c) एक-दूसरे से गले लगने से
(d) इनमें कोई नहीं
उत्तर— (b)



Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna