अध्याय: नात्सीवाद और हिटलर का उदय (Class 9)
अध्याय: नात्सीवाद और हिटलर का उदय (Class 9)
प्रथम विश्व युद्ध और वर्साय की संधि
- प्रथम विश्व युद्ध 1914 से 1918 तक हुआ।
- युद्ध में जर्मनी की हार हुई।
- जर्मनी पर वर्साय की संधि थोप दी गई।
- वर्साय की संधि कठोर और अपमानजनक थी।
- जर्मनी को युद्ध अपराधी घोषित किया गया।
- जर्मनी से भारी हर्जाना वसूला गया।
- जर्मनी के उपनिवेश और भू-भाग छीन लिए गए।
- राइनलैंड पर मित्र राष्ट्रों ने अधिकार कर लिया।
वाइमर गणराज्य
- वाइमर गणराज्य की स्थापना 9 नवम्बर 1918 को हुई।
- जर्मनी में गणतंत्रात्मक शासन की शुरुआत हुई।
- वाइमर गणराज्य ने वर्साय संधि पर हस्ताक्षर किए।
- वाइमर गणराज्य को कमजोर और अस्थिर माना गया।
- इसके समर्थकों को ‘नवंबर के अपराधी’ कहा गया।
आर्थिक संकट और महामंदी
- 1923 में जर्मनी में अति-मुद्रास्फीति हुई।
- जर्मन मुद्रा को ‘मार्क’ कहा जाता था।
- 1929 में विश्वव्यापी महामंदी शुरू हुई।
- बेरोजगारी और गरीबी बहुत बढ़ गई।
- जनता सरकार से असंतुष्ट हो गई।
नात्सी पार्टी और हिटलर
- नात्सी पार्टी की स्थापना 1920 में हुई।
- हिटलर नात्सी पार्टी का नेता था।
- हिटलर का जन्म 1889 में ऑस्ट्रिया में हुआ।
- 1933 में हिटलर जर्मनी का चांसलर बना।
- नात्सीवाद एक तानाशाही विचारधारा थी।
- नात्सी पार्टी का पूरा नाम नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी था।
नात्सी विचारधारा
- नात्सीवाद लोकतंत्र का विरोधी था।
- एक नेता और एक दल के सिद्धांत पर विश्वास करता था।
- जर्मन आर्य जाति को सर्वोच्च माना गया।
- यहूदियों को जर्मनी की समस्याओं का दोषी ठहराया गया।
- युद्ध और सैन्य शक्ति को महत्व दिया गया।
प्रचार और नियंत्रण
- नात्सी सरकार ने प्रोपेगेंडा का व्यापक प्रयोग किया।
- प्रचार पोस्टर, भाषण, फिल्मों और रेडियो से किया गया।
- बच्चों और युवाओं को नात्सी विचारधारा सिखाई गई।
- नाजी यूथ लीग की स्थापना 1922 में हुई।
- बाद में इसका नाम हिटलर यूथ रखा गया।
महिलाओं की भूमिका
- महिलाओं को घर और बच्चों तक सीमित किया गया।
- शुद्ध आर्य बच्चों को जन्म देना उनका कर्तव्य बताया गया।
- महिलाओं और पुरुषों में समानता का विरोध किया गया।
यहूदियों पर अत्याचार
- यहूदियों को घेटो में रहने को मजबूर किया गया।
- घेटो का अर्थ किसी समुदाय को अलग रखना है।
- यहूदियों को यातना शिविरों में भेजा गया।
- गैस चेंबरों में उनकी हत्या की गई।
- अपराध नियंत्रण पुलिस को ‘गेस्टापो’ कहा जाता था।
द्वितीय विश्व युद्ध
- द्वितीय विश्व युद्ध 1939 से 1945 तक चला।
- युद्ध की शुरुआत जर्मनी द्वारा पोलैंड पर आक्रमण से हुई।
- धुरी शक्तियाँ जर्मनी, जापान और इटली थीं।
- मित्र राष्ट्र इंग्लैंड, फ्रांस और रूस थे।
- अमेरिका 1917 में मित्र राष्ट्रों के साथ जुड़ा।
- 1945 में अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर परमाणु बम गिराए।
युद्ध का अंत
- जर्मनी ने मई 1945 में आत्मसमर्पण किया।
- हिटलर की नीतियों ने जर्मनी को विनाश की ओर धकेल दिया।
- नात्सीवाद का अंत हुआ।
- संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 1945 में हुई।
महत्वपूर्ण शब्द और तथ्य
- राइखस्टैग: जर्मनी की संसद।
- खंदक: युद्ध में सैनिकों के छिपने के लिए गड्ढे।
- अति-मुद्रास्फीति: कीमतों का अत्यधिक बढ़ना।
- कंसन्ट्रेशन कैंप: बिना मुकदमे के लोगों को बंद रखने का स्थान।
- वॉल स्ट्रीट: अमेरिका का प्रमुख शेयर बाजार।
अध्याय – नात्सीवाद और हिटलर का उदय (Class 9)
-
प्रथम विश्व युद्ध कब से कब तक हुआ?
उत्तर– 1914 से 1918 -
जर्मनी पर कठोर संधि कौन-सी थोप दी गई थी?
उत्तर– वर्साय की संधि -
वर्साय की संधि को अपमानजनक क्यों माना गया?
उत्तर– क्योंकि जर्मनी पर कठोर शर्तें और भारी हर्जाना लगाया गया -
वाइमर गणराज्य की स्थापना कब हुई?
उत्तर– 9 नवम्बर 1918 -
जर्मनी की संसद को क्या कहा जाता था?
उत्तर– राइखस्टैग -
जर्मन मुद्रा का नाम क्या था?
उत्तर– मार्क -
जर्मनी में अति-मुद्रास्फीति किस वर्ष हुई?
उत्तर– 1923 -
विश्वव्यापी महामंदी कब शुरू हुई?
उत्तर– 1929 -
नात्सी पार्टी की स्थापना कब हुई?
उत्तर– 1920 -
नात्सी पार्टी का पूरा नाम क्या था?
उत्तर– नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी -
एडोल्फ हिटलर का जन्म कब हुआ?
उत्तर– 1889 -
हिटलर का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर– ऑस्ट्रिया -
हिटलर जर्मनी का चांसलर कब बना?
उत्तर– 1933 -
नात्सीवाद किस प्रकार की विचारधारा थी?
उत्तर– तानाशाही विचारधारा -
नात्सी पार्टी किस सिद्धांत में विश्वास करती थी?
उत्तर– एक नेता और एक दल -
यहूदियों को अलग-थलग रखे जाने वाले क्षेत्र को क्या कहा जाता था?
उत्तर– घेटो -
यातना शिविरों को क्या कहा जाता था?
उत्तर– कंसन्ट्रेशन कैंप -
नात्सी गुप्त पुलिस का नाम क्या था?
उत्तर– गेस्टापो -
नाजी यूथ लीग की स्थापना कब हुई?
उत्तर– 1922 -
नाजी यूथ लीग का बाद में क्या नाम रखा गया?
उत्तर– हिटलर यूथ -
नात्सी विचारधारा में किस जाति को श्रेष्ठ माना गया?
उत्तर– जर्मन आर्य जाति -
नात्सी किस समुदाय के विरोधी थे?
उत्तर– यहूदी -
द्वितीय विश्व युद्ध कब से कब तक हुआ?
उत्तर– 1939 से 1945 -
द्वितीय विश्व युद्ध की शुरुआत किस घटना से हुई?
उत्तर– जर्मनी द्वारा पोलैंड पर आक्रमण -
पोलैंड पर जर्मनी ने कब आक्रमण किया?
उत्तर– सितम्बर 1939 -
धुरी शक्तियों में कौन-कौन से देश शामिल थे?
उत्तर– जर्मनी, जापान और इटली -
मित्र राष्ट्रों में प्रमुख देश कौन थे?
उत्तर– इंग्लैंड, फ्रांस और रूस -
अमेरिका द्वितीय विश्व युद्ध में कब शामिल हुआ?
उत्तर– 1917 -
अमेरिका ने जापान के किन शहरों पर परमाणु बम गिराए?
उत्तर– हिरोशिमा और नागासाकी -
जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के सामने कब आत्मसमर्पण किया?
उत्तर– मई 1945 -
‘नवंबर के अपराधी’ किसे कहा जाता था?
उत्तर– वाइमर गणराज्य के समर्थकों को -
नात्सी प्रचार को क्या कहा जाता है?
उत्तर– प्रोपेगेंडा -
युद्ध में सैनिकों के छिपने के लिए खोदे गए गड्ढे क्या कहलाते हैं?
उत्तर– खंदक -
कीमतों के अत्यधिक बढ़ने की स्थिति क्या कहलाती है?
उत्तर– अति-मुद्रास्फीति -
नात्सी महिलाओं से क्या अपेक्षा करते थे?
उत्तर– शुद्ध आर्य बच्चों को जन्म देना -
नात्सी शासन में लोकतंत्र का क्या स्थान था?
उत्तर– लोकतंत्र का विरोध किया गया -
नात्सी सरकार किस माध्यम से जनता को नियंत्रित करती थी?
उत्तर– प्रचार और आतंक के माध्यम से -
संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई?
उत्तर– 1945 -
वॉल स्ट्रीट किससे संबंधित है?
उत्तर– अमेरिकी शेयर बाजार -
नात्सीवाद का अंत कब हुआ?
उत्तर– द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति पर 1945 में
Comments
Post a Comment