अध्याय: धातु एवं अधातु (Class VIII)

 

अध्याय: धातु एवं अधातु (Class VIII)

1. धातु (Metals)

  • धातु वे तत्व हैं जो ऊष्मा एवं विद्युत के सुचालक होते हैं।
  • धातुएँ प्रायः चमकीली होती हैं।
  • धातुएँ आघातवर्ध्य होती हैं, अर्थात् इन्हें पीटकर पतली चादर बनाई जा सकती है।
  • धातुएँ तन्य होती हैं, अर्थात् इन्हें खींचकर तार बनाए जा सकते हैं।
  • अधिकांश धातुएँ कठोर होती हैं और कमरे के ताप पर ठोस अवस्था में पाई जाती हैं।
  • अपवाद: पारा (Mercury) एकमात्र धातु है जो कमरे के ताप पर द्रव होती है।

2. अधातु (Non-metals)

  • अधातु वे तत्व हैं जो ऊष्मा एवं विद्युत के कुचालक होते हैं।
  • अधातुएँ प्रायः निष्प्रभ (चमकहीन) होती हैं।
  • अधातुएँ भंगुर होती हैं, अर्थात् चोट लगने पर टूट जाती हैं।
  • अधातुएँ न आघातवर्ध्य होती हैं और न ही तन्य।
  • अधिकांश अधातुएँ गैस या ठोस अवस्था में पाई जाती हैं।
  • अपवाद: ब्रोमीन एकमात्र अधातु है जो कमरे के ताप पर द्रव होती है।

3. धातुओं के भौतिक गुण

  • चमक
  • कठोरता
  • आघातवर्धनीयता
  • तन्यता
  • ऊष्मा एवं विद्युत की सुचालकता
  • ध्वन्यात्मकता (टकराने पर आवाज उत्पन्न करना)

4. अधातुओं के भौतिक गुण

  • चमक का अभाव
  • भंगुरता
  • ऊष्मा एवं विद्युत के कुचालक
  • अध्वन्यात्मक

5. धातुओं के रासायनिक गुण

  • धातुएँ ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर क्षारकीय ऑक्साइड बनाती हैं। उदाहरण: 2Mg + O₂ → 2MgO
  • धातुएँ अम्लों के साथ अभिक्रिया कर लवण एवं हाइड्रोजन गैस बनाती हैं।
  • अधिक अभिक्रियाशील धातुएँ कम अभिक्रियाशील धातुओं को उनके यौगिकों से विस्थापित कर देती हैं।

6. अधातुओं के रासायनिक गुण

  • अधातुएँ ऑक्सीजन के साथ अभिक्रिया कर अम्लीय ऑक्साइड बनाती हैं।
  • अधातुएँ प्रायः इलेक्ट्रॉन ग्रहण करती हैं।

7. धातु एवं अधातु के ऑक्साइड

  • धात्विक ऑक्साइड: प्रायः क्षारकीय होते हैं।
  • अधात्विक ऑक्साइड: प्रायः अम्लीय होते हैं।

8. महत्वपूर्ण उदाहरण

  • सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु: सोडियम
  • सबसे अच्छी विद्युत चालक धातु: चाँदी
  • विद्युत का सुचालक अधातु: ग्रेफाइट
  • कठोर अधातु: हीरा

9. विशेष तथ्य

  • सोडियम एवं पोटैशियम को मिट्टी के तेल में रखा जाता है क्योंकि वे अत्यधिक अभिक्रियाशील होते हैं।
  • ऐलुमिनियम आघातवर्ध्य एवं संक्षारण-रोधी होने के कारण खाद्य सामग्री की पन्नी बनाने में प्रयुक्त होता है।
  • नींबू के अचार को ऐलुमिनियम पात्र में नहीं रखा जाता क्योंकि अम्ल ऐलुमिनियम से अभिक्रिया कर विषैले पदार्थ बना सकता है।

10. उपयोग

धातुओं के उपयोग

  • विद्युत तार बनाना
  • बर्तन, मशीन एवं उपकरण बनाना
  • भवन एवं पुल निर्माण

अधातुओं के उपयोग

  • ऑक्सीजन: श्वसन के लिए
  • हाइड्रोजन: ईंधन के रूप में
  • क्लोरीन: जल शुद्धिकरण में
  • आयोडीन: रोगाणुनाशक के रूप में

11. सामान्य रासायनिक सूत्र

  • कॉपर सल्फेट: CuSO₄
  • सोडियम ऑक्साइड: Na₂O
  • मैग्नीशियम ऑक्साइड: MgO
  • सोडियम क्लोराइड: NaCl
  • मैग्नीशियम क्लोराइड: MgCl₂
  • सल्फ्यूरिक अम्ल: H₂SO₄

12. महत्वपूर्ण अभिक्रियाएँ

  • विस्थापन अभिक्रिया: Zn + CuSO₄ → ZnSO₄ + Cu
  • तनु सल्फ्यूरिक अम्ल + कॉपर → कॉपर सल्फेट + जल + सल्फर डाइऑक्साइड



  1. कॉपर सल्फेट किस रंग का होता है?
    उत्तर: नीला

  2. कॉपर सल्फेट का रासायनिक सूत्र क्या है?
    उत्तर: CuSO₄

  3. बारूद में कौन-सा पदार्थ होता है?
    उत्तर: सल्फर

  4. विद्युत एवं ऊष्मा का सुचालक कौन होता है?
    उत्तर: धातु

  5. चमकदार अधातु कौन-सी है?
    उत्तर: आयोडीन

  6. सोडियम को किसमें डुबाकर रखा जाता है?
    उत्तर: मिट्टी के तेल में

  7. धातुओं के ऑक्साइड प्रायः कैसे होते हैं?
    उत्तर: क्षारकीय

  8. अधातुओं के ऑक्साइड प्रायः कैसे होते हैं?
    उत्तर: अम्लीय

  9. चाकू से काटी जा सकने वाली धातु का उदाहरण क्या है?
    उत्तर: सोडियम

  10. खाद्य पदार्थ पैक करने में किस धातु का प्रयोग होता है?
    उत्तर: ऐलुमिनियम

  11. सबसे अधिक अभिक्रियाशील धातु कौन-सी है?
    उत्तर: सोडियम

  12. कमरे के ताप पर द्रव धातु कौन-सी है?
    उत्तर: पारा

  13. कमरे के ताप पर द्रव अधातु कौन-सी है?
    उत्तर: ब्रोमीन

  14. विद्युत का सुचालक अधातु कौन-सा है?
    उत्तर: ग्रेफाइट

  15. धातुओं की कौन-सी विशेषता उन्हें पीटकर चादर बनाने योग्य बनाती है?
    उत्तर: आघातवर्धनीयता

  16. धातुओं को खींचकर तार बनाने का गुण क्या कहलाता है?
    उत्तर: तन्यता

  17. सबसे अच्छी विद्युत चालक धातु कौन-सी है?
    उत्तर: चाँदी

  18. पेंसिल की लीड किससे बनती है?
    उत्तर: ग्रेफाइट

  19. जल शुद्धिकरण में किस अधातु का उपयोग होता है?
    उत्तर: क्लोरीन

  20. विरंजक चूर्ण बनाने में किस अधातु का प्रयोग होता है?
    उत्तर: क्लोरीन

  21. एक्स-रे के लिए किस धातु का उपयोग किया जाता है?
    उत्तर: लेड

  22. आतिशबाजी में किस धातु का प्रयोग होता है?
    उत्तर: मैग्नीशियम

  23. थर्मामीटर में कौन-सी धातु प्रयुक्त होती है?
    उत्तर: पारा

  24. सबसे अधिक तन्य धातु कौन-सी है?
    उत्तर: सोना

  25. पीतल क्या है?
    उत्तर: मिश्रधातु

  26. सबसे अधिक सक्रिय अधातु कौन-सी है?
    उत्तर: फॉस्फोरस

  27. धातुएँ सामान्यतः कैसी होती हैं?
    उत्तर: चमकीली

  28. अधातुएँ सामान्यतः कैसी होती हैं?
    उत्तर: भंगुर

  29. धातुएँ ऊष्मा की कैसी चालक होती हैं?
    उत्तर: सुचालक

  30. अधातुएँ ऊष्मा की कैसी चालक होती हैं?
    उत्तर: कुचालक

  31. नींबू के अचार को ऐलुमिनियम पात्र में क्यों नहीं रखते?
    उत्तर: अम्ल के साथ अभिक्रिया के कारण

  32. विद्यालय की घंटी किस धातु से बनी होती है?
    उत्तर: टीन

  33. झारखंड का लोहरदगा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
    उत्तर: एल्युमिनियम अयस्क

  34. झारखंड का जादूगोड़ा किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
    उत्तर: यूरेनियम

  35. यूरिया में किस तत्व की अधिकता होती है?
    उत्तर: नाइट्रोजन

  36. धातु किसे कहते हैं?
    उत्तर: ऊष्मा व विद्युत के सुचालक तत्व

  37. अधातु किसे कहते हैं?
    उत्तर: ऊष्मा व विद्युत के कुचालक तत्व

  38. ध्वन्यात्मकता किसका गुण है?
    उत्तर: धातु का

  39. दहन के लिए आवश्यक मुख्य गैस कौन-सी है?
    उत्तर: ऑक्सीजन

  40. कॉपर सल्फेट किस धातु का यौगिक है?
    उत्तर: ताँबा



Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna