uttak question answer
🌿 ऊतक (Tissue) — प्रश्न एवं उत्तर
-
ऊतक क्या है?
बहुकोशिकीय जीव में एक जैसे कार्य करने वाली कोशिकाओं का समूह। -
एककोशिकीय और बहुकोशिकीय जीव में क्या अंतर है?
एककोशिकीय में एक ही कोशिका सभी कार्य करती है; बहुकोशिकीय में अलग ऊतक अलग कार्य करते हैं। -
पादप स्थिर होते हैं या गतिशील?
स्थिर। -
जन्तु स्थिर होते हैं या गतिशील?
गतिशील। -
पादप में वृद्धि कैसी होती है?
सीमित भागों में और जीवन भर। -
जन्तु में वृद्धि कैसी होती है?
सभी भागों में और निश्चित उम्र तक। -
विभज्योतिकी ऊतक क्या करता है?
लगातार बढ़ता है और नई कोशिकाएँ बनाता है। -
शीर्षस्थ विभज्योतक (Apical Meristem) कहाँ मिलता है?
तने और जड़ों के सिरे पर। -
पार्श्वीय विभज्योतक (Lateral Meristem) क्या बढ़ाता है?
पौधे की मोटाई। -
अंतर्विष्ट विभज्योतक (Intercalary Meristem) क्या बढ़ाता है?
पत्तियों और शाखाओं की वृद्धि। -
विभज्योतिकी ऊतक की कोशिकाएँ कैसी होती हैं?
गोल, अंडाकार या आयताकार। -
स्थायी ऊतक क्या है?
वह ऊतक जिसकी कोशिकाएँ विभाजित नहीं होतीं और कार्य तय है। -
पैरेंकाइमा (Parenchyma) क्या करता है?
भोजन संचित करता है और प्रकाश संश्लेषण में मदद करता है। -
कोलेन्काइमा (Collenchyma) पौधे को क्या देता है?
लचक और मजबूती। -
स्कलेरेन्काइमा (Sclerenchyma) का कार्य क्या है?
पौधे को कठोर और मजबूत बनाना। -
जाइलम (Xylem) क्या ले जाता है?
पानी और खनिज। -
फ्लोएम (Phloem) क्या ले जाता है?
पत्तियों में बना भोजन। -
Apical Meristem का आसान याद रखने वाला ट्रिक क्या है?
Length बढ़ाता है। -
Collenchyma याद रखने का आसान ट्रिक?
लचक देता है। -
Xylem और Phloem का मुख्य कार्य क्या है?
Xylem पानी ले जाता है; Phloem भोजन।
🌿 स्थायी ऊतक (Permanent Tissue) — प्रश्न और उत्तर
-
स्थायी ऊतक क्या है?
जो ऊतक विभाजन बंद करने के बाद बनता है। -
स्थायी ऊतक किससे बनता है?
Meristematic (विभज्योतकी) ऊतक से। -
स्थायी ऊतक की कोशिकाएँ कैसी होती हैं?
आकार, आकृति और मोटाई में निश्चित। -
स्थायी ऊतक जीवित या मृत हो सकता है?
दोनों हो सकते हैं। -
स्थायी ऊतक में क्या पाया जाता है?
रिक्तिकाएँ (Vacuoles)। -
स्थायी ऊतक के मुख्य प्रकार कितने हैं?
दो — सरल ऊतक और जटिल ऊतक। -
सरल ऊतक में कितने प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं?
केवल एक ही प्रकार की। -
सरल ऊतक के दो प्रकार कौन से हैं?
संरक्षी ऊतक और संभरण ऊतक। -
एपीडर्मिस (Epidermis) कहाँ पाया जाता है?
पौधे के सभी बाहरी भागों पर। -
एपीडर्मिस किससे ढकी रहती है?
Cuticle (मोमी परत) से। -
एपीडर्मिस में क्या पाया जाता है?
Stomata और दो गार्ड कोशिकाएँ। -
एपीडर्मिस का मुख्य कार्य क्या है?
बाहरी चोट, धूल और रोगाणुओं से सुरक्षा। -
Cuticle का कार्य क्या है?
पौधे से पानी की हानि रोकना। -
Stomata का क्या काम है?
गैसों का आदान-प्रदान और वाष्पोत्सर्जन। -
Cork (कॉर्क) किससे बनता है?
जड़ और तने की बाहरी कोशिकाओं से। -
Cork की कोशिका भित्ति में क्या जमा होता है?
Suberin। -
Cork का मुख्य कार्य क्या है?
ठंड, गर्मी, झटके और चोट से सुरक्षा। -
Cork हल्का क्यों होता है?
क्योंकि यह जलरोधक और हवा भरा होता है। -
Cork का उपयोग कहाँ होता है?
कुचालक पदार्थ और झटका-रोधी सामग्री में। -
स्थायी ऊतक याद रखने का आसान ट्रिक क्या है?
Meristematic → Permanent, Epidermis = सुरक्षा, Cuticle = पानी बचाना, Cork + Suberin = बाहरी सुरक्षा।
🌿 स्थायी ऊतक (Permanent Tissues) — प्रश्न और उत्तर
-
पैरेन्काइमा (Parenchyma) कोशिकाएँ कैसी होती हैं?
समान आकार की, जीवित और पतली भित्ति वाली। -
पैरेन्काइमा कोशिकाओं में रिक्तिका क्यों होती है?
भोजन संग्रह और अपशिष्ट पदार्थ रखने के लिए। -
Chlorenchyma क्या है?
पैरेन्काइमा जिसमें क्लोरोप्लास्ट होता है और प्रकाश संश्लेषण करती हैं। -
Aerenchyma का कार्य क्या है?
हवा वाली रिक्तिका से पौधा पानी में तैरता है, जलीय पौधों में। -
कोलेन्काइमा (Collenchyma) कोशिकाएँ कैसी होती हैं?
जीवित, कोनों पर मोटी भित्ति वाली। -
कोलेन्काइमा कहाँ पाई जाती हैं?
एपिडर्मिस के नीचे। -
कोलेन्काइमा का मुख्य कार्य क्या है?
पौधे को लचीलापन और यांत्रिक शक्ति देना। -
स्क्लेरेन्काइमा (Sclerenchyma) कोशिकाएँ कैसी होती हैं?
मोटी, लंबी, संकरी और मृत कोशिकाएँ। -
स्क्लेरेन्काइमा पौधे को क्या देती हैं?
कठोर मजबूती। -
जाइलम (Xylem) किसके लिए जिम्मेदार है?
पानी और खनिज का परिवहन। -
जाइलम में कितनी प्रकार की कोशिकाएँ होती हैं?
चार — ट्रेकीड्स, वेसल्स, जाइलम पैरेंकाइमा, जाइलम फाइबर। -
ट्रेकीड्स (Tracheids) का कार्य क्या है?
जल को ऊपर ले जाने में मदद करना। -
वेसल्स (Vessels) कैसे काम करती हैं?
जुड़ी नलिकाओं के रूप में जड़ से पानी पहुँचाती हैं। -
जाइलम फाइबर का क्या कार्य है?
पौधे को कठोरता और मज़बूती देना। -
फ्लोएम (Phloem) किसके लिए जिम्मेदार है?
भोजन (शर्करा/स्टार्च) का परिवहन। -
चालनी नलिकाएँ (Sieve Tubes) क्या करती हैं?
भोजन को पौधे के विभिन्न भागों में पहुँचाती हैं। -
सहचरी कोशिकाएँ (Companion Cells) का काम क्या है?
चालनी नलिकाओं की सहायता करना। -
फ्लोएम फाइबर का कार्य क्या है?
पौधे को कठोरता और मज़बूती देना। -
Parenchyma और Collenchyma में मुख्य अंतर क्या है?
Parenchyma भोजन संग्रह करता है, Collenchyma लचीलापन देता है। -
Xylem और Phloem में मुख्य अंतर क्या है?
Xylem पानी और खनिज ले जाता है; Phloem भोजन ले जाता है।
🧬 जन्तु ऊतक (Animal Tissue) — प्रश्न और उत्तर
-
एपीथिलियल ऊतक क्या है?
शरीर का आवरण (Skin, Mouth, Digestive & Respiratory tract)। -
एपीथिलियल ऊतक के मुख्य कार्य क्या हैं?
सुरक्षा, अवशोषण और स्राव। -
Simple squamous कोशिकाएँ कहाँ पाई जाती हैं?
फेफड़ों की थैली और रक्त वाहिकाओं में। -
Stratified squamous कोशिकाएँ कहाँ पाई जाती हैं?
त्वचा में। -
Cuboidal कोशिकाएँ किसमें पाई जाती हैं?
वृक्क (Kidney) की नलिकाओं में। -
Columnar (Ciliated) कोशिकाएँ कहाँ होती हैं?
आंतों और श्वसन नली में। -
Glandular कोशिकाएँ क्या करती हैं?
रस, एंजाइम और पसीना स्राव करती हैं। -
संयोजी ऊतक का मुख्य कार्य क्या है?
शरीर के अंगों को जोड़ना। -
रक्त (Blood) में कौन-कौन सी कोशिकाएँ होती हैं?
RBC, WBC, Platelets और Plasma। -
अस्थि (Bone) किससे कठोर होती है?
कैल्शियम और फॉस्फोरस से। -
उपास्थि (Cartilage) की विशेषता क्या है?
मुलायम और लचीली, नाक, कान और जोड़ में। -
Ligament क्या करता है?
अस्थि को अस्थि से जोड़ता है और लचीला होता है। -
Tendon क्या करता है?
अस्थि को पेशी से जोड़ता है और मजबूत होता है। -
अस्थि और उपास्थि में मुख्य अंतर क्या है?
अस्थि कठोर, कैल्शियम+फॉस्फोरस, मज्जा होती है; उपास्थि मुलायम, प्रोटीन+शर्करा, मज्जा नहीं। -
पेशीय ऊतक क्या करता है?
संकुचन–प्रसारण से शरीर की गति करवाता है। -
तंत्रिका ऊतक कहाँ पाया जाता है?
मस्तिष्क, रीढ़ की हड्डी और नसों में। -
तंत्रिका ऊतक का मुख्य काम क्या है?
सूचना भेजना, प्राप्त करना और प्रतिक्रिया पैदा करना। -
Epithelial Tissue का सरल अर्थ क्या है?
आवरण। -
Connective Tissue का सरल अर्थ क्या है?
जोड़ने वाला। -
Muscular Tissue का मुख्य कार्य क्या है?
शरीर की गति करवाना।
🧬 पेशीय और तंत्रिका ऊतक — प्रश्न और उत्तर
-
ऐच्छिक पेशी क्या है?
इच्छा के अनुसार चलती हैं। -
ऐच्छिक पेशी कहाँ जुड़ी होती हैं?
अस्थियों (Bones) से। -
ऐच्छिक पेशी की संरचना कैसी होती है?
लंबी, बेलनाकार, गहरी–हल्की धारियाँ, अनेक केन्द्रक। -
ऐच्छिक पेशी के उदाहरण क्या हैं?
हाथ और पैरों की मांसपेशियाँ। -
अनैच्छिक पेशी क्या है?
हमारी इच्छा से नियंत्रित नहीं होती। -
अनैच्छिक पेशी कहाँ पाई जाती हैं?
आमाशय, छोटी आंत, मूत्राशय, श्वसन नली में। -
अनैच्छिक पेशी की विशेषता क्या है?
लंबी, धागे जैसी, धारियाँ नहीं, एक केन्द्रक। -
हृदय पेशी कहाँ पाई जाती है?
केवल हृदय में। -
हृदय पेशी की संरचना कैसी होती है?
बेलनाकार, थोड़ा शाखित, हल्के जोड़, एक केन्द्रक। -
हृदय पेशी का मुख्य कार्य क्या है?
जीवनभर बिना रुके हृदय को धड़कना। -
Tendon क्या करता है?
अस्थि को मांसपेशी से जोड़ता है, मजबूत पर कम लचीला। -
Ligament क्या करता है?
अस्थि को अस्थि से जोड़ता है, अधिक लचीला। -
तंत्रिका ऊतक कहाँ पाया जाता है?
मस्तिष्क, मेरूरज्जु (Spinal Cord), नसें। -
तंत्रिका ऊतक का मुख्य कार्य क्या है?
सूचना का संचार। -
Neuron के मुख्य भाग कौन-कौन से हैं?
Dendrite, Cyton (Cell Body), Axon। -
Dendrite का कार्य क्या है?
सिग्नल प्राप्त करना। -
Cyton (Cell Body) का कार्य क्या है?
सिग्नल को प्रक्रिया करना। -
Axon का कार्य क्या है?
सिग्नल को आगे भेजना। -
रेखित पेशी और अरेखित पेशी में मुख्य अंतर क्या है?
रेखित पेशी इच्छा से चलती है, अरेखित पेशी इच्छा से नहीं। -
Tendon और Ligament में मुख्य अंतर क्या है?
Tendon → Muscle से Bone, Ligament → Bone से Bone।
Comments
Post a Comment