10th board Very important science questions

विज्ञान – प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. व्याख्या कीजिए कि तारों की तरह ग्रह क्यों नहीं टिमटिमाते हैं।

ग्रह पृथ्वी के तारों की तुलना में बहुत पास होते हैं।
ग्रहों से आने वाला प्रकाश हमारी आँखों तक लगभग समान मात्रा में पहुँचता है।
प्रकाश की मात्रा में अधिक उतार-चढ़ाव नहीं होता।
इसलिए ग्रह टिमटिमाते हुए दिखाई नहीं देते।
जबकि तारे बहुत दूर होते हैं, इसलिए वे टिमटिमाते हैं।

प्रश्न 2. फ्यूज क्या है? इसे विद्युत परिपथ में किस तार द्वारा और किस क्रम में जोड़ा जाता है?

फ्यूज कम गलनांक वाले पदार्थ का बना पतला तार होता है।
इसे किसी अचालक पदार्थ में लगाया जाता है।
इसका प्रयोग विद्युत उपकरणों की सुरक्षा के लिए किया जाता है।
अधिक धारा प्रवाहित होने पर फ्यूज गल जाता है।
इससे परिपथ टूट जाता है और उपकरण सुरक्षित रहते हैं।
फ्यूज को गर्म (लाइव) तार के साथ श्रेणीक्रम (Series) में जोड़ा जाता है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित अभिक्रिया में किसका ऑक्सीकरण और किसका अवकरण होता है? 2Mg + O₂ → 2MgO

इस अभिक्रिया में मैग्नीशियम ऑक्सीजन से अभिक्रिया करता है।
मैग्नीशियम ऑक्सीजन ग्रहण करता है, इसलिए मैग्नीशियम का ऑक्सीकरण होता है।
ऑक्सीजन इलेक्ट्रॉन ग्रहण करती है, इसलिए ऑक्सीजन का अवकरण होता है।

प्रश्न 4. जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं होता है?

अम्ल जल में घुलने पर ही हाइड्रोजन आयन (H⁺) बनाते हैं।
जल की अनुपस्थिति में H⁺ आयन नहीं बनते।
H⁺ आयन के बिना अम्ल अम्लीय गुण नहीं दिखाता।
इसलिए अम्ल जल के बिना अम्लीय व्यवहार नहीं करता।

प्रश्न 5. खनिज एवं अयस्क में अंतर लिखिए।

खनिज
- प्राकृतिक रूप से भू-पर्पटी में पाए जाते हैं।
- धातु की मात्रा अलग-अलग होती है।
- सभी खनिजों से धातु प्राप्त नहीं की जा सकती।
- इनमें अशुद्धियाँ अधिक होती हैं।
- सभी खनिज अयस्क नहीं होते।

अयस्क
- वे खनिज जिनसे धातु आसानी से निकाली जा सके।
- धातु की मात्रा पर्याप्त होती है।
- सभी अयस्कों से धातु निकाली जा सकती है।
- इनमें अशुद्धियाँ बहुत कम होती हैं।
- सभी अयस्क खनिज होते हैं।

प्रश्न 6. प्रतिवर्ती क्रिया और प्रतिवर्ती चाप में अंतर स्पष्ट कीजिए।

प्रतिवर्ती क्रिया
- यह अचानक होने वाली अनैच्छिक क्रिया है।
- इसमें सोचने का समय नहीं लगता।
- उदाहरण: गरम वस्तु छूते ही हाथ हटा लेना।

प्रतिवर्ती चाप
- प्रतिवर्ती क्रिया में तंत्रिका आवेग का मार्ग।
- इसके भाग होते हैं:
  • ग्राही अंग
  • संवेदी तंत्रिका
  • मेरुरज्जु
  • प्रेरक तंत्रिका
  • कार्यकारी अंग

प्रश्न 7. ओजोन परत की क्षति के लिए कौन-से रासायनिक पदार्थ उत्तरदायी हैं?

क्लोरो-फ्लोरो-कार्बन (CFC) ओजोन परत को नुकसान पहुँचाते हैं।
ये गैसें ऊपरी वायुमंडल में पहुँचकर ओजोन से अभिक्रिया करती हैं।
इससे ओजोन परत पतली हो जाती है।

प्रश्न 8. 5 सेमी लंबा एक बिंब 10 सेमी फोकस दूरी वाले अवतल दर्पण से 25 सेमी दूरी पर रखा है। प्रतिबिंब की स्थिति, प्रकृति और आकार ज्ञात कीजिए।

- प्रतिबिंब दर्पण के सामने बनता है।
- प्रतिबिंब वास्तविक होता है।
- प्रतिबिंब उल्टा होता है।
- प्रतिबिंब छोटा होता है।
- प्रतिबिंब की ऊँचाई लगभग 3.3 सेमी होती है।

प्रश्न 9. निकट दृष्टि दोष (मायोपिया) का कारण लिखिए। इसे कैसे दूर किया जाता है?

कारण:
- नेत्र गोलक का लंबा हो जाना।
- नेत्र लेंस का अधिक मोटा हो जाना।

उपचार:
- अवतल (Concave) लेंस का प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 10. श्वसन को ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया क्यों कहते हैं?

- श्वसन में भोजन टूटता है।
- ग्लूकोज ऑक्सीजन से अभिक्रिया करता है।
- इस प्रक्रिया में ऊर्जा निकलती है।
- इसलिए श्वसन ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया कहलाती है।

प्रश्न 11. अम्ल एवं क्षारक में अंतर लिखिए।

अम्ल
- स्वाद खट्टा होता है।
- नीले लिटमस को लाल करता है।
- जल में H⁺ आयन देता है।
- pH मान 7 से कम होता है।

क्षारक
- स्वाद कड़वा या खारा होता है।
- लाल लिटमस को नीला करता है।
- जल में OH⁻ आयन देता है।
- pH मान 7 से अधिक होता है।

प्रश्न 12. प्रतिवर्ती क्रिया में मस्तिष्क की भूमिका क्या है?

- प्रतिवर्ती क्रियाएँ अनैच्छिक होती हैं।
- इनका नियंत्रण मुख्य रूप से मेरुरज्जु करती है।
- मस्तिष्क सीधे भाग नहीं लेता।
- कुछ प्रतिवर्ती क्रियाएँ मस्तिष्क द्वारा नियंत्रित होती हैं।
- उदाहरण: तेज प्रकाश में पुतली का सिकुड़ना।

प्रश्न 13. द्विखंडन तथा बहुविखंडन में अंतर बताइए।

द्विखंडन
- एक जनक से दो संतति बनती हैं।
- उदाहरण: अमीबा।

बहुविखंडन
- एक जनक से अनेक संतति बनती हैं।
- उदाहरण: मलेरिया परजीवी।

प्रश्न 14. बीजाणु जनन को समझाइए अथवा इसके लाभ लिखिए।

- यह अलैंगिक जनन की विधि है।
- इसमें बीजाणु बनते हैं।
- बीजाणुधानी फटने पर वे फैल जाते हैं।
- नए जीव उत्पन्न होते हैं।
- प्रजाति का अस्तित्व बना रहता है।

प्रश्न 15. ओजोन क्या है? यह पारितंत्र को कैसे प्रभावित करती है?

- ओजोन ऑक्सीजन का एक रूप है।
- इसका अणुसूत्र O₃ है।
- यह हानिकारक पराबैंगनी किरणों को रोकती है।
- पृथ्वी और जीवों की रक्षा करती है।
- इसलिए ओजोन पारितंत्र के लिए सुरक्षा कवच है।

विज्ञान – दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

प्रश्न 1. श्रेणीक्रम संयोजन को परिभाषित करें। तीन प्रतिरोधकों के श्रेणीक्रम संयोजन का तुल्य प्रतिरोध ज्ञात कीजिए।

जब प्रतिरोधकों को इस प्रकार जोड़ा जाता है कि एक प्रतिरोधक का दूसरा सिरा अगले प्रतिरोधक के पहले सिरे से जुड़ा हो तथा सभी प्रतिरोधकों में समान धारा प्रवाहित हो, तो इसे श्रेणीक्रम संयोजन कहते हैं।

मान लीजिए तीन प्रतिरोधक R₁, R₂ तथा R₃ श्रेणीक्रम में जुड़े हैं तथा इनमें धारा I प्रवाहित हो रही है।

ओम के नियम के अनुसार –
V₁ = IR₁ , V₂ = IR₂ , V₃ = IR₃

कुल विभवांतर –
V = V₁ + V₂ + V₃
V = I(R₁ + R₂ + R₃)

यदि तुल्य प्रतिरोध R हो, तो –
V = IR

अतः,
R = R₁ + R₂ + R₃

निष्कर्ष:
श्रेणीक्रम संयोजन में तुल्य प्रतिरोध सभी प्रतिरोधों के योग के बराबर होता है।

प्रश्न 2. प्रयोग द्वारा सिद्ध कीजिए कि सीधे चालक में धारा प्रवाहित करने पर उसके चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है।

एक मोटा ताँबे का सीधा तार एक गत्ते के टुकड़े में खड़ा किया जाता है। इस तार को बैटरी और स्विच से जोड़ा जाता है। गत्ते पर लोहे का बुरादा समान रूप से फैला दिया जाता है।

अब स्विच दबाकर तार में विद्युत धारा प्रवाहित की जाती है और गत्ते को हल्के से थपथपाया जाता है। लोहे का बुरादा तार के चारों ओर वृत्ताकार रूप में व्यवस्थित हो जाता है।

निष्कर्ष:
यह सिद्ध होता है कि जब सीधे चालक में विद्युत धारा प्रवाहित होती है, तब उसके चारों ओर चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है।

प्रश्न 3. आयनिक आबंध किसे कहते हैं? इलेक्ट्रॉन स्थानांतरण द्वारा MgO का निर्माण दर्शाइए।

जब एक परमाणु अपने एक या अधिक इलेक्ट्रॉन दूसरे परमाणु को स्थानांतरित कर देता है, जिससे धन आयन और ऋण आयन बनते हैं, तब उनके बीच बनने वाले आबंध को आयनिक आबंध कहते हैं।

MgO का निर्माण:
मैग्नीशियम परमाणु 2 इलेक्ट्रॉन छोड़कर Mg²⁺ आयन बनाता है।
ऑक्सीजन परमाणु 2 इलेक्ट्रॉन ग्रहण कर O²⁻ आयन बनाता है।

Mg²⁺ और O²⁻ आयनों के बीच विद्युत आकर्षण के कारण MgO यौगिक बनता है।

प्रश्न 4. समावयवता किसे कहते हैं? पेंटेन के समावयवों के नाम लिखिए।

जब दो या अधिक यौगिकों का अणुसूत्र समान हो, लेकिन उनकी संरचना भिन्न हो, तो उन्हें समावयव कहते हैं और इस गुण को समावयवता कहते हैं।

पेंटेन (C₅H₁₂) के समावयव:
1. नॉर्मल पेंटेन
2. आइसो पेंटेन
3. नीयो पेंटेन

प्रश्न 5. नेफ्रॉन (वृक्काणु) का कार्य संक्षेप में समझाइए।

नेफ्रॉन गुर्दे की सबसे छोटी क्रियात्मक इकाई है। इसका मुख्य कार्य रक्त का निस्यंदन करना है।

इस प्रक्रिया में उपयोगी पदार्थ जैसे ग्लूकोज, लवण और आवश्यक जल पुनः रक्त में अवशोषित हो जाते हैं।
अपशिष्ट पदार्थ और अतिरिक्त जल मूत्र के रूप में शरीर से बाहर निकाल दिए जाते हैं।

प्रश्न 6. मेंडल के प्रयोगों से कैसे सिद्ध हुआ कि लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं?

मेंडल ने मटर के पौधों पर दो लक्षणों को लेकर संकरण प्रयोग किए।
F₁ पीढ़ी में केवल प्रभावी लक्षण दिखाई दिए।
F₂ पीढ़ी में नए लक्षण संयोजन प्राप्त हुए।

निष्कर्ष:
इससे यह सिद्ध हुआ कि विभिन्न लक्षण एक-दूसरे से स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna