1857 की क्रांति8
6. 1857 की क्रांति
सही विकल्प का चयन करें
1. झाँसी में 1857 के सिपाही विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ?
(a) रानी लक्ष्मीबाई (b) तात्या टोपे (c) कर्ण सिंह (d) पीर अली
✅ उत्तर – (a) रानी लक्ष्मीबाई
2. तात्या टोपे किसके सेनापति थे ?
(a) बिरजिस कद्र (b) नाना साहेब (c) रानी लक्ष्मीबाई (d) बेगम हजरत महल
✅ उत्तर – (b) नाना साहेब
3. पेशवा बाजीराव द्वितीय का दत्तक पुत्र कौन था ?
(a) नाना साहेब (b) तात्या टोपे (c) मंगल पाण्डे (d) यदुवेन्द्र
✅ उत्तर – (a) नाना साहेब
4. बहादुरशाह ज़फर ने किसके सहयोग से विद्रोह का नेतृत्व किया ?
(a) बख्त खाँ (b) वाजिद अलीशाह (c) तात्या टोपे (d) अजीमुल्लाह
✅ उत्तर – (a) बख्त खाँ
5. हजारीबाग छावनी में विद्रोह कब हुआ ?
(a) 30 जुलाई 1857 (b) 18 जून 1857 (c) 30 जून 1857 (d) 25 जुलाई 1857
✅ उत्तर – (a) 30 जुलाई 1857
6. राँची में विद्रोही सैनिकों का नायक कौन था ?
(a) विश्वनाथ शाहदेव (b) जयमंगल पाण्डे (c) मंगल पाण्डे (d) पाण्डेय गणपत राय
✅ उत्तर – (d) पाण्डेय गणपत राय
7. ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव को किस अंग्रेज अधिकारी ने फाँसी दी ?
(a) कर्नल डाल्टन (b) जनरल डायर (c) नॉर्मन लेस्ली (d) मेजर सौन्डर्स
✅ उत्तर – (a) कर्नल डाल्टन
8. बाबू कुँवर सिंह किस राज्य से संबंधित थे ?
(a) उड़ीसा (b) झारखण्ड (c) बिहार (d) मेरठ
✅ उत्तर – (c) बिहार
9. सिपाही विद्रोह कब हुआ था ?
(a) 1857 (b) 1957 (c) 1657 (d) 1757
✅ उत्तर – (a) 1857
10. माधव सिंह और नगदिर अली ने कहाँ आन्दोलन का नेतृत्व किया ?
(a) चुटुपालू घाटी (b) राँची (c) डोरंडा (d) हजारीबाग
✅ उत्तर – (a) चुटुपालू घाटी
11. 1857 की क्रांति से संबंधित कौन है ?
(a) सुभाष बोस (b) भगत सिंह (c) मंगल पाण्डेय (d) बिरसा मुंडा
✅ उत्तर – (c) मंगल पाण्डेय
12. 1857 के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था ?
(a) दाढ़ी पर रोक (b) छुट्टी न मिलना (c) विदेश युद्ध (d) चर्बी वाले कारतूस
✅ उत्तर – (d) चर्बी वाले कारतूस
13. जगदीशपुर विद्रोह के नायक कौन थे ?
(a) नाना साहेब (b) बिरजिस कद्र (c) कुँवर सिंह (d) तात्या टोपे
✅ उत्तर – (c) कुँवर सिंह
14. सिपाही विद्रोह कहाँ से प्रारंभ हुआ ?
(a) बिहार छावनी (b) बैरकपुर (c) दानापुर (d) इनमें कोई नहीं
✅ उत्तर – (b) बैरकपुर
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर
1. 1857 में भारत का गवर्नर जनरल कौन था ?
उत्तर – लॉर्ड कैनिंग
2. कानपुर विद्रोह का नेतृत्व किसने किया ?
उत्तर – नाना साहेब
3. नीलाम्बर-पीताम्बर कहाँ के थे ?
उत्तर – पलामू
4. विश्वनाथ शाहदेव को कब फाँसी दी गई ?
उत्तर – 16 अप्रैल 1858
5. झारखण्ड में विद्रोह कब शुरू हुआ ?
उत्तर – 12 जून 1857
6. चुटुपालू घाटी में विद्रोह कब हुआ ?
उत्तर – 31 जुलाई 1857
7. 1857 के विद्रोह को क्या कहते हैं ?
उत्तर – सिपाही विद्रोह
8. अंतिम मुगल बादशाह कौन था ?
उत्तर – बहादुर शाह द्वितीय
9. रानी लक्ष्मीबाई कहाँ की रानी थीं ?
उत्तर – झाँसी
10. राँची में 1857 का नेतृत्व किसने किया ?
उत्तर – विश्वनाथ शाहदेव
11. बहादुर शाह की मृत्यु कब हुई ?
उत्तर – 1862 ई०
1857 की क्रांति : प्रश्न–उत्तर
12. कंपनी सरकार ने 1856 में किस राइफल के प्रयोग की अनुमति दी थी ?
उत्तर – कंपनी सरकार ने 1856 में एनफील्ड राइफल के प्रयोग की अनुमति दी थी।
13. नाना साहेब कौन थे ?
उत्तर – नाना साहेब पेशवा बाजीराव द्वितीय के दत्तक पुत्र थे।
14. चुटुपालू घाटी में झारखंड के किन स्वतंत्रता सेनानियों को फाँसी दी गई थी ?
उत्तर – टिकैत उमराव सिंह तथा शेखभिखारी को 8 जनवरी 1858 ई० को चुटुपालू घाटी में फाँसी दी गई थी।
15. 1857 ई० के विद्रोह का तात्कालिक कारण क्या था ?
उत्तर – चर्बी वाले कारतूस, जिन्हें एनफील्ड राइफल में भरने से पहले मुँह से खोलना पड़ता था।
16. गवर्नर जनरल डलहौजी ने क्या एलान किया था ?
उत्तर – रियासतों का शासन ठीक नहीं चल रहा है, इसलिए ब्रिटिश प्रभुत्व आवश्यक है।
17. 1856 में गवर्नर जनरल कैनिंग ने क्या फैसला किया ?
उत्तर – बहादुरशाह जफर अंतिम मुगल बादशाह होंगे।
18. सैनिक विद्रोह क्या है ?
उत्तर – जब सिपाही सामूहिक रूप से अपने सैनिक अफसरों का आदेश मानने से इनकार कर दें।
19. 1857 के विद्रोह में भाग लेने वाले प्रमुख भारतीय नेता कौन थे ?
उत्तर – मंगल पांडे, बहादुर शाह जफर, नाना साहेब, बख्त खान, कुंवर सिंह, तात्या टोपे तथा रानी लक्ष्मीबाई।
20. 1857 के विद्रोह के प्रमुख केंद्र कौन-कौन से थे ?
उत्तर – बैरकपुर, मेरठ, दिल्ली, असम, बिहार, उड़ीसा, सिंध, अवध, बंगाल, पश्चिमी पंजाब, महाराष्ट्र, झाँसी, हैदराबाद, कानपुर और लखनऊ।
21. बख्त खान कौन थे ?
उत्तर – बख्त खान ने 1857 के विद्रोह में दिल्ली में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया।
22. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की मृत्यु कब और कैसे हुई ?
उत्तर – जून 1858 में अंग्रेजों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुईं।
23. मंगल पांडे कौन थे ?
उत्तर – मंगल पांडे ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना के सैनिक थे। उन्होंने मार्च 1857 में बैरकपुर में चर्बी वाले कारतूसों का प्रयोग करने से इनकार किया।
24. मंगल पांडे किस रेजीमेंट से संबंधित थे ?
उत्तर – 34वीं रेजीमेंट, बैरकपुर।
25. बहादुरशाह जफर की मृत्यु कहाँ हुई ?
उत्तर – रंगून की जेल में, 1862 ई० में।
Comments
Post a Comment