शिल्प और उद्योग8

शिल्प और उद्योग

5. शिल्प और उद्योग

सही विकल्प का चयन करें

1. भारत में पहली सूती कपड़ा मिल 1854 ई० में कहाँ स्थापित हुई ?
(a) बम्बई   (b) सूरत   (c) बंगाल   (d) मद्रास
✅ उत्तर – (a) बम्बई
2. भारी अभियंत्रण संयंत्र (HEC) की स्थापना कब की गई ?
(a) 1930 ई०   (b) 1910 ई०   (c) 1919 ई०   (d) 1958 ई०
✅ उत्तर – (d) 1958 ई०
3. 1931 ई० में कांग्रेस के तिरंगे झंडे की बीच वाली पट्टी में क्या था ?
(a) अशोक चक्र   (b) चरखा   (c) सिंह   (d) कमल
✅ उत्तर – (b) चरखा
4. मस्लिन (मलमल) क्या है ?
(a) गरम मसाला   (b) बारीक सूती कपड़ा   (c) चंदन   (d) रेशमी कपड़ा
✅ उत्तर – (b) बारीक सूती कपड़ा
5. कैलिको अधिनियम किससे संबंधित था ?
(a) सूती कपड़े-छींट   (b) चंदन   (c) मसाला   (d) रेशमी कपड़ा
✅ उत्तर – (a) सूती कपड़े-छींट
6. ‘स्पिनिंग जेनी’ का आविष्कारक कौन था ?
(a) जेम्स वाट   (b) कुल्टर   (c) जॉन के   (d) एण्डरसन
✅ उत्तर – (c) जॉन के
7. वास्को-डि-गामा भारत में सबसे पहले कहाँ पहुँचा ?
(a) कालीकट   (b) सूरत   (c) कोच्चि   (d) कांडला
✅ उत्तर – (a) कालीकट
8. टीपू सुल्तान की तलवार किस स्टील से बनी थी ?
(a) वूट्ज़ (बुद्ध) स्टील   (b) स्टेनलेस   (c) लोहा   (d) कोई नहीं
✅ उत्तर – (a)
9. टिस्को में स्टील उत्पादन कब शुरू हुआ ?
(a) 1930   (b) 1912   (c) 1900   (d) 1905
✅ उत्तर – (b) 1912
10. जामदानी क्या है ?
(a) बंदरगाह   (b) लोहे की जाली   (c) कपड़ा   (d) बारीक मलमल
✅ उत्तर – (d) बारीक मलमल
11. भारत का मैनचेस्टर किसे कहा जाता है ?
(a) सूरत   (b) कोलकाता   (c) मुम्बई   (d) अहमदाबाद
✅ उत्तर – (d) अहमदाबाद
12. रंगीन छपे कपड़े बनाने वाले कारीगर को क्या कहते थे ?
(a) चिप्पीगर   (b) छापाकार   (c) भोटिया   (d) सभी
✅ उत्तर – (b) छापाकार
13. दक्षिण भारत के प्रसिद्ध बुनकर कौन थे ?
(a) मोमिन   (b) तांती   (c) कैकोल्लार   (d) सभी
✅ उत्तर – (c) कैकोल्लार

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

1. सूरत बंदरगाह किस राज्य में है ?
उत्तर – गुजरात
2. लौह अयस्क निकालने और लोहा बनाने का काम कौन करता था ?
उत्तर – अगरिया समुदाय
3. HEC झारखण्ड के किस शहर में है ?
उत्तर – राँची
4. सूरत बंदरगाह भारत के किस तट पर था ?
उत्तर – पश्चिमी तट
5. टाटा स्टील की स्थापना कब हुई ?
उत्तर – 1907 ई० (जमशेदपुर)
6. यूरोप में किस कपड़े की माँग अधिक थी ?
उत्तर – भारतीय सूती कपड़ों की
7. जामदानी क्या है ?
उत्तर – सजावटी डिज़ाइन वाला बारीक मलमल
8. बंडाना क्या है ?
उत्तर – छापेदार रंगीन गुलूबन्द
9. अगरिया कौन थे ?
उत्तर – लोहा गलाने वाले कारीगर
10. ब्रिटेन को ‘दुनिया का कारखाना’ क्यों कहा गया ?
उत्तर – औद्योगिक विकास के कारण

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna