ब्रिटिश काल में शिक्षा 8th


ब्रिटिश काल में शिक्षा – MCQs

7. ब्रिटिश काल में शिक्षा

1. एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल का गठन किसने किया ?
(a) जेम्स मिल
(b) विलियम जॉन्स
(c) विलियम जान्सन
(d) मैक्समूलर
उत्तर – (b) विलियम जॉन्स
2. राँची जिला स्कूल की स्थापना किसने की ?
(a) थॉमस मैकाले
(b) डब्ल्यू हंटर
(c) विलियम जोन्स
(d) जे० आर० ओसले
उत्तर – (d) जे० आर० ओसले
3. राँची जिला स्कूल की स्थापना कब हुई थी ?
(a) 1833 ई०
(b) 1839 ई०
(c) 1857 ई०
(d) 1835 ई०
उत्तर – (b) 1839 ई०
4. निम्न में कौन संस्कृत व फारसी रचनाओं का अंग्रेजी में अनुवाद कर रहे थे ?
(a) हैनरी टॉमस कोलब्रुक
(b) जेम्स मिल
(c) रिचर्ड थॉमस
(d) जेन पार्किन्स
उत्तर – (a) हैनरी टॉमस कोलब्रुक
5. एस० पी० जी० मिशन द्वारा ब्लाइंड स्कूल कब खोला गया ?
(a) 1895 ई०
(b) 1907 ई०
(c) 1885 ई०
(d) 1898 ई०
उत्तर – (a) 1895 ई०
6. "औपनिवेशिक शिक्षा ने भारतीयों के मस्तिष्क में हीनता का बोध पैदा कर दिया है" यह कथन किसका है ?
(a) दयानंद सरस्वती
(b) महात्मा गाँधी
(c) दादाभाई नौरोजी
(d) लाला लाजपत राय
उत्तर – (b) महात्मा गाँधी
7. कौन भारत को असभ्य देश मानता था ?
(a) विलियम जॉन्स
(b) थॉमस बैविंगटन मैकाले
(c) वारेन हेस्टिंग्स
(d) कोलब्रुक
उत्तर – (b) थॉमस बैविंगटन मैकाले
8. लॉर्ड मैकाले कैसी शिक्षा के पक्षधर थे ?
(a) संस्कृत
(b) प्राचीन
(c) पाश्चात्य
(d) पूर्वी
उत्तर – (c) पाश्चात्य
9. शांति निकेतन की स्थापना कब हुई थी ?
(a) 1901 ई०
(b) 1907 ई०
(c) 1898 ई०
(d) 1887 ई०
उत्तर – (a) 1901 ई०
10. संत जेवियर कॉलेज की स्थापना किस मिशन के द्वारा की गई ?
(a) रोमन कैथोलिक मिशन
(b) एस० पी० जी० मिशन
(c) डब्लिन मिशन
(d) गोसनर इवेंजेलिकल लूथरेन मिशन
उत्तर – (a) रोमन कैथोलिक मिशन
अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर – ब्रिटिश काल में शिक्षा

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

1. कलकत्ता में मदरसा की स्थापना किसने की ?
उत्तर – कलकत्ता में मदरसा की स्थापना वारेन हेस्टिंग्स ने की।
2. संत कोलम्बा कॉलेज की स्थापना किसके द्वारा की गयी थी ?
उत्तर – संत कोलम्बा कॉलेज की स्थापना डब्लिन मिशन के द्वारा की गयी थी।
3. दयानंद एंग्लो स्कूल की स्थापना किस संस्था द्वारा की गई ?
उत्तर – दयानंद एंग्लो स्कूल की स्थापना आर्य समाज द्वारा की गई।
4. ब्लाइंड स्कूल में पढ़ाई किससे होती है ?
उत्तर – ब्लाइंड स्कूल में पढ़ाई ब्रेल लिपि से होती है।
5. शांति निकेतन की स्थापना किसने की ?
उत्तर – शांति निकेतन की स्थापना रवीन्द्रनाथ टैगोर ने की।
6. विलियम जोन्स क्या थे ?
उत्तर – विलियम जोन्स जज एवं भाषाविद् थे।
7. वुड डिस्पैच कब जारी किया गया था ?
उत्तर – वुड डिस्पैच 1854 ई० में जारी किया गया था।
8. वारेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता में मदरसे की स्थापना क्यों की थी ?
उत्तर – अरबी-फारसी और इस्लामिक कानून के अध्ययन को बढ़ावा देने के लिए वारेन हेस्टिंग्स ने कलकत्ता में मदरसे की स्थापना की।
9. बनारस में हिन्दू कॉलेज की स्थापना क्यों की गई ?
उत्तर – प्राचीन सांस्कृतिक ग्रंथों की शिक्षा देने के लिए।
10. बनारस के संस्कृत कॉलेज और कलकत्ता मदरसा किस विचारधारा से समर्थित संस्थान थे ?
उत्तर – प्राच्यवादी विचारधारा से समर्थित संस्थान।
11. हंटर आयोग में कितने भारतीयों को शामिल किया गया था ?
उत्तर – हंटर आयोग में आठ भारतीयों को शामिल किया गया था।
12. हंटर आयोग का गठन क्यों किया गया था ?
उत्तर – शिक्षा के क्षेत्र में हुई प्रगति की समीक्षा के लिए हंटर आयोग का गठन किया गया था।
13. गोस्सनर विद्यालय की स्थापना किसके द्वारा की गई ?
उत्तर – गोस्सनर मिशन ने गोस्सनर विद्यालय की स्थापना की थी।
14. सैडलर आयोग का गठन क्यों किया गया था ?
उत्तर – विश्वविद्यालयों की समस्याओं के अध्ययन के लिए सैडलर आयोग का गठन किया गया था।
15. सैडलर आयोग में कौन-कौन से भारतीय सदस्य शामिल थे ?
उत्तर – सैडलर आयोग में डॉ० आशुतोष मुखर्जी एवं डॉ० जियाउद्दीन अहमद शामिल थे।
16. अंग्रेजों का सभ्यता मिशन से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर – अंग्रेज मानते थे कि उन्हें भारतीय समाज को सभ्य बनाना है। वे भारत को असभ्य देश मानते थे और पश्चिमी शिक्षा द्वारा भारतीय समाज को आधुनिक बनाना ही उनका सभ्यता मिशन था।
17. 'भाषाविद्' किन व्यक्तियों को कहा जाता है ?
उत्तर – जो व्यक्ति कई भाषाओं का जानकार या ज्ञाता होता है, उसे भाषाविद् कहा जाता है।
18. 'मदरसा' से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर – मदरसा अरबी शब्द है, जिसका अर्थ है शिक्षा का स्थान। यह स्कूल, कॉलेज अथवा शिक्षण संस्थान होता है।
19. 'प्राच्यवादी' किसे कहते हैं ?
उत्तर – एशिया की भाषा एवं संस्कृति का गहन ज्ञान रखने वाले व्यक्ति को प्राच्यवादी कहा जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna