संविधान 8th

संविधान - प्रश्नोत्तर

संविधान - प्रश्नोत्तर

1. भारतीय संविधान के प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे?

(a) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
(b) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर
(c) पं० जवाहरलाल नेहरू
(d) लाल बहादुर शास्त्री

उत्तर - (b) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर

2. हमारे संविधान की मुख्य विशेषता है?

(a) राष्ट्रवाद, पंथनिरपेक्ष, साम्यवादी
(b) समाजवाद, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य
(c) साम्यवाद, राज्यधर्म, राजतंत्रात्मक
(d) संघात्मक, साम्यवादी, पंथनिरपेक्ष, राष्ट्रवाद

उत्तर - (b) समाजवाद, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक, गणराज्य

3. भारतीय संविधान में नागरिकों को दिये गये अधिकारों को क्या कहते हैं?

(a) राजकीय अधिकार
(b) मौलिक अधिकार
(c) सामाजिक अधिकार
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (b) मौलिक अधिकार

4. शिक्षा अधिकार अधिनियम में अनिवार्य एवं निःशुल्क शिक्षा बच्चों को दिया जाना है। इसकी अधिकतम उम्र सीमा क्या है?

(a) 12 वर्ष
(b) 14 वर्ष
(c) 15 वर्ष
(d) 16 वर्ष

उत्तर - (b) 14 वर्ष

5. मंत्री परिषद के अध्यक्ष को क्या कहते हैं?

(a) राष्ट्रपति
(b) उपराष्ट्रपति
(c) प्रधानमंत्री
(d) गृहमंत्री

उत्तर - (c) प्रधानमंत्री

6. संविधान द्वारा कितने मौलिक कर्त्तव्य प्रदत्त हैं?

(a) 10
(b) 8
(c) 7
(d) 11

उत्तर - (d) 11

7. शिक्षा किस सूची का विषय है?

(a) केंद्रीय
(b) संघ
(c) राज्य
(d) समवर्ती

उत्तर - (d) समवर्ती

8. स्वतंत्र भारत का संविधान कब लागू हुआ?

(a) 26 जनवरी, 1950
(b) 26 नवम्बर, 1949
(c) 15 अगस्त, 1947
(d) 26 जनवरी, 1947

उत्तर - (a) 26 जनवरी, 1950

9. राष्ट्रध्वज एवं राष्ट्रगान का आदर करना क्या कहलाता है?

(a) मौलिक कर्त्तव्य
(b) मौलिक अधिकार
(c) नैतिक कर्त्तव्य
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (a) मौलिक कर्त्तव्य

10. राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग का गठन कब किया गया?

(a) 1939
(b) 1965
(c) 1993
(d) 1936

उत्तर - (c) 1993

11. निम्न में से किसे मौलिक अधिकार से हटा दिया गया?

(a) समानता का अधिकार
(b) शोषण के विरुद्ध अधिकार
(c) स्वतंत्रता का अधिकार
(d) संपत्ति का अधिकार

उत्तर - (d) संपत्ति का अधिकार

12. 16वीं लोकसभा के गठन के लिए चुनाव कब हुए थे?

(a) 2014
(b) 2019
(c) 2009
(d) 2010

उत्तर - (a) 2014

13. वर्तमान में मौलिक अधिकार कितने हैं?

(a) एक
(b) छह
(c) पाँच
(d) सात

उत्तर - (b) छह

14. संविधान के किस भाग में मौलिक अधिकारों का वर्णन है?

(a) भाग दो
(b) भाग तीन
(c) भाग चार
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (b) भाग तीन

15. संविधान सभा का गठन कब किया गया?

(a) जनवरी 1946 ई०
(b) दिसम्बर 1946 ई०
(c) दिसम्बर 1947 ई०
(d) दिसम्बर 1948 ई०

उत्तर - (b) दिसम्बर 1946 ई०

16. संविधान सभा के अध्यक्ष कौन थे?

(a) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद
(b) डॉ० बी० आर० अम्बेडकर
(c) पं० जवाहरलाल नेहरू
(d) लाल बहादुर शास्त्री

उत्तर - (a) डॉ० राजेन्द्र प्रसाद

17. भारतीय संविधान धर्म को लेकर कैसा है?

(a) धर्मनिरपेक्ष
(b) किसी एक धर्म के प्रति कट्टर
(c) यहाँ सिर्फ हिन्दू धर्म के लोग रह सकते हैं
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (a) धर्मनिरपेक्ष

18. किस संविधान संशोधन द्वारा संपत्ति के अधिकार को हटा दिया गया?

(a) 42 वें संविधान संशोधन
(b) 44 वें संविधान संशोधन
(c) 46 वें संविधान संशोधन
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (b) 44 वें संविधान संशोधन

1. संविधान के निर्माण में कितना समय लगा था?

उत्तर - 2 वर्ष 11 माह 18 दिन

2. मानवाधिकार दिवस किस तिथि को मनाया जाता है?

उत्तर - 10 दिसम्बर

3. शिक्षा का अधिकार विधेयक को मंजूरी कब प्रदान की गई?

उत्तर - 4 अगस्त, 2009

4. अभिव्यक्ति की आजादी किस प्रकार का मौलिक अधिकार है?

उत्तर - स्वतंत्रता का अधिकार

5. आजादी के बाद भारत ने किस तरह की शासन पद्धति अपनाई?

उत्तर - संसदीय शासन पद्धति

6. किसी व्यक्ति को उसके जन्म से मिलने वाले अधिकार को क्या कहते हैं?

उत्तर - मानवाधिकार

7. किस समिति की रिपोर्ट के आधार पर संविधान में मूल कर्तव्य शामिल किए गए?

उत्तर - स्वर्ण सिंह समिति

8. भारतीय संविधान का जनक किन्हें कहा जाता है?

उत्तर - बाबा साहेब डॉ० अम्बेडकर

9. संपत्ति के अधिकार को कब हटाया गया?

उत्तर - 1978 में 44 संविधान संशोधन द्वारा

10. संविधान में अब तक कितने संशोधन हो चुके हैं?

उत्तर - 105

11. संविधान सभा के मुहर में कौन-सा प्रतीक चिह्न था?

उत्तर - हाथी

12. संविधान सभा के चुनाव में मुस्लिम लीग के कितने प्रतिनिधि चुने गए थे?

उत्तर - 73

13. संविधान सभा में कुल कितनी महिलाएँ चुनी गई थी?

उत्तर - 15

14. संविधान सभा में झारखण्ड से कुल कितने सदस्य थे?

उत्तर - 4

15. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार कौन थे?

उत्तर - डॉ० बी० एन० राव

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna