चुनावी राजनीति क्लास 9

चुनावी राजनीति - Class 9 MCQs

चुनावी राजनीति - Class 9 MCQs

1. भारत के चुनाव लोकतांत्रिक हैं. यह बताने के लिए इनमें कौन-सा वाक्य सही कारण नहीं देता?

(a) भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा मतदाता हैं।
(b) भारत में चुनाव आयोग काफी शक्तिशाली हैं।
(c) भारत में 18 वर्ष से अधिक उम्र का हर व्यक्ति मतदाता है।
(d) भारत में चुनाव हारने वाली पार्टियाँ जनादेश स्वीकार कर लेती हैं।

उत्तर - (a)

2. लोकसभा के लिए अनुसूची जाति के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?

(a) 79
(b) 41
(c) 78
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (a)

3. वोट देने का अधिकार किसे प्राप्त नहीं है?

(a) महिला
(b) प्राइवेट कंपनी में कार्यरत लोग
(c) विक्षिप्त एवं अपराधी लोग
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (c)

4. चुनाव में कौन खड़ा हो सकता है?

(a) जो मतदाता हो
(b) मतदाता जिसकी उम्र 25 वर्ष हो
(c) भारत का नागरिक हो
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (b)

5. चुनाव किस प्रकार लोकतांत्रिक बनता है?

(a) चयन का अधिकार
(b) स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव
(c) चयन की स्वतंत्रता
(d) इनमें सभी

उत्तर - (d)

6. भारत में प्रत्येक मतदाता को कितने मत डालने का अधिकार है?

(a) 1
(b) 2

उत्तर - (a)

7. लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?

(a) 79
(b) 25
(c) 41
(d) 40

उत्तर - (c)

8. सऊदी अरब में महिलाओं को मताधिकार दिया गया-

(a) 2005 में
(b) 2010 में
(c) 2015 में
(d) 2016 में

उत्तर - (c)

9. कागज का एक छोटा-सा टुकड़ा जिस पर सभी उम्मीदवारों के नाम और चुनाव चिह्न छपे होते हैं ताकि उस पर मोहर लगाकर वोटर अपनी पसंद जाहिर कर सके।

(a) भोजपत्र
(b) हस्त पत्र
(c) मत पत्र
(d) लेखा पत्र

उत्तर - (c) मत पत्र

10. कुछ राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या ज्यादा होती है?

(a) क्षेत्रफल बड़ा होने के कारण
(b) हल्ला ज्यादा होने के कारण
(c) नेता अधिक होने के कारण
(d) मतदाता (आबादी) अधिक होने के कारण

उत्तर - (d)

11. चुनाव के लिए वार्ड नामक निर्वाचन क्षेत्र बनाए जाते हैं-

(a) पंचायत और नगर निकाय के लिए
(b) विधानसभा के लिए
(c) विधान परिषद के लिए
(d) संसद के लिए

उत्तर - (a) पंचायत और नगर निकाय के लिए

12. जनमत संग्रह क्या है?

(a) एक महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दे पर सभी लोगों के वोट
(b) शिक्षित आबादी का वोट
(c) केवल पुरुषों का वोट
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (a)

13. किस नेता ने 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया?

(a) महात्मा गाँधी
(b) जवाहरलाल नेहरू
(c) इंदिरा गाँधी
(d) नरेन्द्र मोदी

उत्तर - (c) इंदिरा गाँधी

14. मुख्य निर्वाचन आयुक्त का चुनाव निम्न में कौन करता है?

(a) भारत के प्रधानमंत्री
(b) भारत के मुख्य न्यायधीश
(c) भारत के राष्ट्रपति
(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (c) भारत के राष्ट्रपति

15. झारखण्ड विधानसभा सीटों की संख्या कितनी है?

(a) 80
(b) 81
(c) 82
(d) 83

उत्तर - (c) 82

16. राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?

(a) 25 फरवरी
(b) 20 मार्च
(c) 23 अप्रैल
(d) 25 जनवरी

उत्तर - (d) 25 जनवरी

17. भारत को कितने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में बाँटा गया है?

उत्तर - 543

18. 'चुनाव घोषणा पत्र' कौन घोषित करता है?

उत्तर - राजनीतिक दल

19. चुनाव चिह्न कौन प्रदान करता है?

उत्तर - चुनाव आयोग

20. 1977 में किसने 'लोकतंत्र बचाओ' का नारा दिया था?

उत्तर - जयप्रकाश नारायण

चुनावी राजनीति - Class 9 MCQs

चुनावी राजनीति - Class 9 MCQs (21-36)

21. भारत में वयस्क मताधिकार की उम्र सीमा क्या है?

उत्तर - 18 वर्ष

22. भारत में चुनाव कराने का उत्तरदायित्व किसका है?

उत्तर - चुनाव आयोग का

23. चुनाव प्रणाली में किस प्रकार के मशीन का उपयोग आजकल हो रहा है?

उत्तर - इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन

24. 'एक व्यक्ति, एक वोट' का मतलब क्या है?

उत्तर - एक व्यक्ति को एक वोट और प्रत्येक वोट का एक मूल्य है

25. सार्वजनिक वयस्क मताधिकार का आधार है?

उत्तर - 'एक व्यक्ति एक वोट'

26. पंचायत तथा नगरपालिका के चुनावों में महिलाओं के लिए कितनी सीटें आरक्षित की गयी हैं?

उत्तर - एक तिहाई सीटें

27. निश्चित समय से पूर्व लोकसभा भंग होने पर पूरे देश में होने वाले चुनावों को क्या कहते हैं?

उत्तर - मध्यावधि चुनाव

28. क्षेत्र के अनुसार देश का सबसे छोटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है?

उत्तर - चाँदनी चौक

29. क्षेत्र के अनुसार देश का सबसे बड़ा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र कौन-सा है?

उत्तर - लद्दाख

30. कौन सा देश सबसे पहले अपने वयस्क नागरिकों को मतदान का अधिकार दिया?

उत्तर - न्यूजीलैंड

31. 'लोकतंत्र बचाओ' का नारा किस पार्टी ने दिया था?

उत्तर - जनता पार्टी

32. मतदान की योग्यता रखने वाले लोगों की सूची को क्या कहते हैं?

उत्तर - मतदाता सूची (वोटर लिस्ट)

33. चुनाव के उद्देश्य से देश को अनेक क्षेत्रों में बाँटा जाता है, इन्हें क्या कहते हैं?

उत्तर - निर्वाचन क्षेत्र या सीट

34. 1971 के लोकसभा के चुनाव में किस पार्टी ने 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया था?

उत्तर - काँग्रेस पार्टी

35. लोकसभा में अनुसूचित जनजातियों के लिए (26 जनवरी, 2019 के अनुसार) कितने सीटें आरक्षित हैं?

उत्तर - 47

36. प्रत्येक संसदीय क्षेत्र से चुने गये प्रतिनिधि क्या कहलाता है?

उत्तर - लोकसभा का सदस्य

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna