संसदीय शासन व्यवस्था - Class 8

संसदीय शासन व्यवस्था - Class 8

संसदीय शासन व्यवस्था - Class 8

1. राज्यसभा में कितने सदस्य राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं?

(a) 16

(b) 20

(c) 2

(d) 12

उत्तर - (d) 12

2. संघ सूची में राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर कानून कौन बनाता है?

(a) राज्य सरकार

(b) केन्द्र सरकार

(c) संयुक्त राष्ट्रसंघ

(d) केन्द्र शासित प्रदेश

उत्तर - (b) केन्द्र सरकार

3. कार्यपालिका किसके प्रति उत्तरदायी होता है?

(a) न्यायपालिका

(b) विधायिका

(c) संविधान

(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (b) विधायिका

4. किस वर्ष चार्टर अधिनियम में पहली बार विधान परिषद् के बीज दिखाई पड़े?

(a) 1835

(b) 1858

(c) 1935

(d) 1833

उत्तर - (d) 1833

5. भारत में कैसी शासन प्रणाली है?

(a) अध्यक्षात्मक

(b) संसदीय

(c) राजतांत्रिक

(d) सैनिक

उत्तर - (b) संसदीय

6. लोकसभा में अनुसूचित जाति (SC) के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?

(a) 65

(b) 84

(c) 107

(d) 148

उत्तर - (b) 84

7. लोकसभा में सदस्यों की कुल संख्या होती है?

(a) 552

(b) 562

(c) 504

(d) 548

उत्तर - (a) 552

8. लोक सभा में निर्वाचित सदस्यों की संख्या होती है?

(a) 552

(b) 562

(c) 504

(d) 548

उत्तर - (a) 552

9. राज्यसभा में सदस्यों की संख्या होती है?

(a) 215

(b) 240

(c) 250

(d) 260

उत्तर - (b) 240

10. लोकसभा में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कितनी सीटें आरक्षित हैं?

(a) 57

(b) 87

(c) 67

(d) 47

उत्तर - (a) 57

11. झारखंड कितने लोकसभा क्षेत्रों में बँटा हुआ है?

(a) 16

(b) 14

(c) 17

(d) 19

उत्तर - (b) 14

12. स्वतंत्र भारत में प्रथम आम चुनाव कब हुआ?

(a) 1950

(b) 1947

(c) 1952

(d) 1951

उत्तर - (c) 1952

13. झारखण्ड विधानसभा का चुनाव कितने वर्षों के बाद होता है?

(a) 4 वर्ष

(b) 5 वर्ष

(c) 6 वर्ष

(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (b) 5 वर्ष

14. लोकसभा का चुनाव कितने वर्षों के बाद होता है?

(a) 4 वर्ष

(b) 5 वर्ष

(c) 6 वर्ष

(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (b) 5 वर्ष

15. झारखण्ड के उत्तर में कौन-सा राज्य है?

(a) पश्चिम बंगाल

(b) बिहार

(c) मध्य प्रदेश

(d) उड़ीसा

उत्तर - (b) बिहार

16. इनमें से कौन भारतीय संसद तीनों अंगों से संबंधित है?

(a) मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रपति

(b) राष्ट्रपति, राज्यसभा, विधानसभा

(c) लोकसभा, राज्यसभा तथा राष्ट्रपति

(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (c) लोकसभा, राज्यसभा तथा राष्ट्रपति

17. किसको भारतीय संसद का उच्च सदन कहा जाता है?

(a) लोकसभा

(b) राज्यसभा

(c) राष्ट्रपति

(d) इनमें कोई नहीं

उत्तर - (b) राज्यसभा

18. केन्द्र में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल के पास कम-से-कम लोकसभा के कितनी सांसद का समर्थन चाहिए?

(a) 545

(b) 544

(c) 272

(d) 271

उत्तर - (c) 272

19. झारखण्ड राज्य में कितने सांसदों का चुनाव लोकसभा के लिए होता है?

(a) 6

(b) 10

(c) 82

(d) 14

उत्तर - (d) 14

20. किसी दल को बहुमत प्राप्त करने के लिए लोकसभा में कितने सदस्य होने चाहिए?

(a) 212

(b) 265

(c) 272

(d) 280

उत्तर - (c) 272

21. भारत में वोट देने की न्यूनतम उम्र है?

(a) 18 वर्ष

(b) 21 वर्ष

(c) 25 वर्ष

(d) 30 वर्ष

उत्तर - (a) 18 वर्ष

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर - संसदीय शासन

अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर

1. झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए लोकसभा की कितनी सीटें आरक्षित हैं?

उत्तर - झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए लोकसभा की पाँच सीटें आरक्षित हैं।

2. स्थायी सदन किसे कहा जाता है?

उत्तर - स्थायी सदन राज्य सभा को कहा जाता है।

3. राष्ट्रगान 'जन-जण-मन' किसके द्वारा रचित है?

उत्तर - राष्ट्रगान 'जन-जण-मन' रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित है।

4. भारत में कौन-सी संस्था कानून बनाती है?

उत्तर - भारत में संसद कानून बनाती है।

5. लोकसभा की बैठकों अध्यक्षता कौन करता है?

उत्तर - लोकसभा की बैठकों अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष करता है।

6. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी?

उत्तर - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 1885 ई० में हुई थी।

7. वर्तमान समय में महिलाओं का प्रतिशत लोकसभा तथा राज्यसभा में कितना है?

उत्तर - वर्तमान समय में महिलाओं का प्रतिशत लोकसभा में 14% तथा राज्यसभा में 11% है।

8. भारत में द्विसदनीय विधानमंडल कब बना?

उत्तर - 1919 के भारत सुधार अधिनियम द्वारा भारतीय विधान परिषद् के स्थान पर द्विसदनीय विधानमंडल (राज्य परिषद् और विधान सभा) बनाया गया।

9. संयुक्त राज्य अमेरिका में कौन-सी शासन प्रणाली है?

उत्तर - संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्यक्षात्मक शासन प्रणाली है।

10. भारतीय संसद के तीनों अंगों के नाम लिखें।

उत्तर - भारतीय संसद के तीन अंग हैं: राष्ट्रपति, राज्यसभा और लोकसभा।

11. सोलहवीं लोकसभा का चुनाव कब हुआ था?

उत्तर - सोलहवीं लोकसभा का चुनाव 2014 में हुआ था।

12. लोकप्रिय सदन किसे कहा जाता है?

उत्तर - लोकप्रिय सदन लोकसभा को कहा जाता है।

13. राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?

उत्तर - राष्ट्रपति द्वारा लोकसभा में 2 सदस्यों को मनोनीत किया जाता है।

14. संसद के कितने सदन होते हैं? प्रत्येक का नाम लिखें।

उत्तर - संसद के दो सदन होते हैं: (क) राज्यसभा, (ख) लोकसभा।

15. राज्यसभा के अध्यक्ष कौन होते हैं?

उत्तर - राज्यसभा के अध्यक्ष उपराष्ट्रपति होते हैं।

16. लोकसभा में बहुमत के लिए किसी भी दल के पास कम से कम कितने सदस्य होने चाहिए?

उत्तर - लोकसभा में किसी भी दल के पास कम-से-कम 272 सदस्यों का होना बहुमत के लिए जरूरी है।

17. विरोधी या विपक्षी दल किसे कहा जाता है?

उत्तर - संसद में बहुमत प्राप्त करने वाले दल या गठबंधन का विरोध करने वाले सभी राजनीतिक दल विरोधी या विपक्षी दल कहलाते हैं।

18. राज्यसभा में निर्वाचित और मनोनीत सदस्य कितने होते हैं? राष्ट्रपति द्वारा कितने सदस्यों को मनोनीत किया जाता है?

उत्तर - राज्यसभा में 233 निर्वाचित सदस्य होते हैं और 12 सदस्य राष्ट्रपति की ओर से मनोनीत किए जाते हैं।

19. आजकल संसद में महिलाओं की कितनी प्रतिशत संख्या है?

उत्तर - आजकल संसद में महिलाओं की संख्या लगभग 9% से जरा ऊपर है।

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna