10th
भारतीय रिजर्व बैंक और बैंकिंग - आसान नोट्स
प्रश्न 1: भारतीय रिजर्व बैंक अन्य बैंकों की गतिविधियों पर किस तरह नजर रखता है? यह जरूरी क्यों है?
- RBI देश की मौद्रिक नीति बनाता है।
- हर बैंक को कुछ हिस्सा नकद RBI में रखना होता है।
- ब्याज दर, बैंक दर, CRR, रेपो रेट आदि RBI तय करता है।
- RBI देखता है कि छोटे किसान और व्यापारी भी कर्ज ले सकें।
जरूरी क्यों: अगर RBI नजर नहीं रखेगा तो बैंक मनमानी करेंगे, अर्थव्यवस्था बिगड़ेगी और लोग शोषित होंगे।
प्रश्न 2: अतिरिक्त पैसा वाले और जरूरतमंद लोगों के बीच बैंक किस प्रकार मध्यस्थता करते हैं?
- दो तरह के लोग बैंक में आते हैं: जिनके पास ज्यादा पैसा है और जिन्हें पैसा चाहिए।
- बैंक इनके बीच मध्यस्थता करता है।
- पैसे वाले को बैंक ब्याज देता है और लेने वाले से बैंक ब्याज लेता है।
- बैंक बची हुई राशि से काम करता है और सभी को फायदा पहुँचता है।
निष्कर्ष: बैंक लोगों के पैसे को सुरक्षित रखते हैं, जरूरतमंद को कर्ज देते हैं और पूरे समाज का कल्याण करते हैं।
इतिहास के नोट्स
प्रश्न 1: 1815 ई. में सम्पन्न वियना सम्मेलन की मुख्य बातें
- राजतंत्र की बहाली: जिन राजतंत्रों को नेपोलियन ने हटाया था, उन्हें फिर से सत्ता में लाया गया।
- युद्ध रोकने के उपाय: यूरोप में नए युद्ध न हों, इसके लिए एक मजबूत और सर्वमान्य संविधान बनाया गया।
- क्षतिपूर्ति: पराजित देशों को नुकसान की भरपाई करनी थी। दास प्रथा को भी समाप्त किया गया।
- फ्रांस में राजतंत्र: फ्रांस में ब्रूवो वंश को फिर से शासन सौंपा गया।
निष्कर्ष: वियना सम्मेलन का मकसद यूरोप में शांति और स्थिरता बनाए रखना और पुराने राजतंत्र को बहाल करना था।
प्रश्न 2: रिंडरपेस्ट की बीमारी अफ्रीका में कब फैली और इसके प्रभाव
- रिंडरपेस्ट का समय: 1880 के दशक के आखिरी सालों में फैली। यह बीमारी एशियाई मवेशियों से अफ्रीकी मवेशियों में आई।
- मुख्य प्रभाव:
- बहुत सारे अफ्रीकी मवेशियों की मौत हो गई।
- लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी और खेती पर बुरा असर पड़ा।
- मवेशियों पर निर्भर रहने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई।
निष्कर्ष: रिंडरपेस्ट ने अफ्रीका में पशुपालन और अर्थव्यवस्था को बहुत प्रभावित किया।
Comments
Post a Comment