प्रश्नावली 3.1

प्रश्नावली 3.1

प्रश्न 1 (i)

निम्न समस्याओं में रैखिक समीकरणों के युग्म बनाइए और उनके ग्राफीय विधि से हल ज्ञात कीजिए।

कक्षा X के 10 विद्यार्थियों ने एक गणित की पहेली प्रतियोगिता में भाग लिया। यदि लड़कियों की संख्या लड़कों की संख्या से 4 अधिक हो, तो प्रतियोगिता में भाग लिए लड़कों और लड़कियों की संख्या ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 1 (ii)

5 पेंसिल तथा 7 कलमों का कुल मूल्य ₹ 50 है, जबकि 7 पेंसिल तथा 5 कलमों का कुल मूल्य ₹ 46 है। एक पेंसिल का मूल्य तथा एक कलम का मूल्य ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 2 (i)

अनुपात a₁/a₂, b₁/b₂ और c₁/c₂ की तुलना कर ज्ञात कीजिए कि निम्न रैखिक समीकरण युग्म द्वारा निरूपित रेखाएँ एक बिंदु पर प्रतिच्छेद करती हैं, समांतर हैं अथवा संपाती हैं :

5x − 4y + 8 = 0
7x + 6y − 9 = 0

प्रश्न 2 (ii)

9x + 3y + 12 = 0
18x + 6y + 24 = 0

प्रश्न 2 (iii)

6x − 3y + 10 = 0
2x − y + 9 = 0

प्रश्न 3 (i)

अनुपात a₁/a₂, b₁/b₂ और c₁/c₂ की तुलना कर ज्ञात कीजिए कि निम्न रैखिक समीकरणों के युग्म संगत हैं या असंगत :

3x + 2y = 5 ; 2x − 3y = 7

प्रश्न 3 (ii)

2x − 3y = 8 ; 4x − 6y = 9

प्रश्न 3 (iii)

3/2 x + 5/3 y = 7 ; 9x − 10y = 14

प्रश्न 3 (iv)

5x − 3y = 11 ; −10x + 6y = −22

प्रश्न 3 (v)

4/3 x + 2y = 8 ; 2x + 3y = 12

प्रश्न 4 (i)

निम्न रैखिक समीकरणों के युग्मों में से कौन से युग्म संगत/असंगत हैं, यदि संगत हैं तो ग्राफीय विधि से हल ज्ञात कीजिए।

x + y = 5 ; 2x + 2y = 10

प्रश्न 4 (ii)

x − y = 8 ; 3x − 3y = 16

प्रश्न 4 (iii)

2x + y − 6 = 0 ; 4x − 2y − 4 = 0

प्रश्न 4 (iv)

2x − 2y − 2 = 0 ; 4x − 4y − 5 = 0

प्रश्न 5

एक आयताकार बाग, जिसकी लंबाई, चौड़ाई से 4 m अधिक है, का अर्धपरिमाप 36 m है। बाग की विमाएँ ज्ञात कीजिए।

प्रश्न 6

एक रैखिक समीकरण 2x + 3y − 8 = 0 दी गई है। दो चरों में एक ऐसी और रैखिक समीकरण लिखिए ताकि प्राप्त युग्म का ज्यामितीय निरूपण ऐसा हो कि :

(i) प्रतिच्छेद करती रेखाएँ हों।

(ii) समांतर रेखाएँ हों।

(iii) संपाती रेखाएँ हों।

प्रश्न 7

समीकरण x − y + 1 = 0 और 3x + 2y − 12 = 0 का ग्राफ खींचिए। x-अक्ष और इन रेखाओं से बने त्रिभुज के शीर्षों के निर्देशांक ज्ञात कीजिए और त्रिभुजाकार क्षेत्र को छायांकित कीजिए।

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna