पदार्थ – शुद्ध पदार्थ और मिश्रण

पदार्थ (Matter)

शुद्ध पदार्थ (Pure Substance)

"शुद्ध" शब्द का अर्थ होता है कि पदार्थ में कोई मिलावट न हो। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से हमारे आसपास की अधिकतर वस्तुएँ विभिन्न पदार्थों के मिश्रण से बनी होती हैं।

उदाहरण – जल, दूध, वसा आदि।

शुद्ध पदार्थ वह होता है जिसमें उपस्थित सभी कण एक ही प्रकार के होते हैं।

मिश्रण (Mixture)

मिश्रण वह पदार्थ है जो दो या दो से अधिक तत्वों या यौगिकों से मिलकर बना होता है।

उदाहरण – वायु

  • ऑक्सीजन
  • नाइट्रोजन
  • आर्गन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • जल वाष्प

मिश्रण के प्रकार

मिश्रण दो प्रकार के होते हैं –

  1. समांगी मिश्रण
  2. विषमांगी मिश्रण

समांगी मिश्रण

ऐसे मिश्रण जिनमें पदार्थ पूरी तरह मिल जाते हैं उन्हें समांगी मिश्रण कहते हैं।

उदाहरण – पानी में चीनी

विषमांगी मिश्रण

ऐसे मिश्रण जिनमें पदार्थ अलग-अलग दिखाई देते हैं।

उदाहरण – चीनी और बालू

विलयन (Solution)

विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण होता है।

  • विलेय – जो घुलता है
  • विलायक – जिसमें घुलता है

उदाहरण – पानी + चीनी

वास्तविक विलयन

  • कण बहुत छोटे होते हैं
  • नंगी आँखों से नहीं दिखते
  • समांगी मिश्रण
  • पारदर्शी
  • टिंडल प्रभाव नहीं दिखता

कोलाइडल विलयन

  • कण मध्यम आकार के होते हैं
  • सूक्ष्मदर्शी से देख सकते हैं
  • टिंडल प्रभाव दिखाई देता है
  • उदाहरण – दूध

निलम्बन (Suspension)

  • कण बड़े होते हैं
  • नंगी आँखों से दिखाई देते हैं
  • छानन द्वारा अलग कर सकते हैं
  • समय के साथ कण नीचे बैठ जाते हैं

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna