पदार्थ – शुद्ध पदार्थ और मिश्रण

पदार्थ (Matter)

शुद्ध पदार्थ (Pure Substance)

"शुद्ध" शब्द का अर्थ होता है कि पदार्थ में कोई मिलावट न हो। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो हमारे आसपास की अधिकतर वस्तुएँ विभिन्न पदार्थों के मिश्रण से बनी होती हैं।

उदाहरण – जल, दूध, वसा आदि।

शुद्ध पदार्थ वह होता है जिसमें उपस्थित सभी कण एक ही प्रकार की रासायनिक प्रकृति के होते हैं।

अर्थात एक शुद्ध पदार्थ केवल एक ही प्रकार के कणों से बना होता है।

मिश्रण (Mixture)

मिश्रण वह पदार्थ है जो दो या दो से अधिक तत्वों या यौगिकों से मिलकर बना होता है, लेकिन ये रासायनिक रूप से आपस में जुड़े नहीं होते।

उदाहरण – वायु

  • ऑक्सीजन
  • नाइट्रोजन
  • आर्गन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • जल वाष्प

मिश्रण के प्रकार

मिश्रण मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं –

  1. समांगी मिश्रण (Homogenous Mixture)
  2. विषमांगी मिश्रण (Heterogenous Mixture)

समांगी मिश्रण (Homogenous Mixture)

ऐसे मिश्रण जिनमें पदार्थ पूरी तरह मिल जाते हैं और उन्हें अलग-अलग पहचानना संभव नहीं होता, उन्हें समांगी मिश्रण कहते हैं।

उदाहरण – पानी में चीनी

विषमांगी मिश्रण (Heterogenous Mixture)

ऐसे मिश्रण जिनमें पदार्थ अलग-अलग दिखाई देते हैं उन्हें विषमांगी मिश्रण कहते हैं।

उदाहरण – चीनी और बालू का मिश्रण।

विलयन (Solution)

विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण होता है।

उदाहरण – नींबू जल, सोडा जल

  • विलेय (Solute) – जो पदार्थ घुलता है
  • विलायक (Solvent) – जिसमें पदार्थ घुलता है

उदाहरण – पानी + चीनी

वास्तविक विलयन (True Solution)

  • कण बहुत छोटे होते हैं
  • नंगी आँखों से नहीं देख सकते
  • समांगी मिश्रण
  • छानन द्वारा अलग नहीं कर सकते
  • पारदर्शी
  • स्थायी विलयन
  • टिंडल प्रभाव नहीं दिखता
  • उदाहरण – पानी में चीनी

कोलाइडल विलयन (Colloidal Solution)

  • कणों का आकार मध्यम होता है
  • नंगी आँखों से नहीं देख सकते
  • सूक्ष्मदर्शी से देख सकते हैं
  • टिंडल प्रभाव दिखाई देता है
  • स्थायी विलयन
  • उदाहरण – दूध, रक्त

निलम्बन (Suspension)

  • कणों का आकार बड़ा होता है
  • नंगी आँखों से देख सकते हैं
  • विषमांगी मिश्रण
  • छानन द्वारा अलग किया जा सकता है
  • अस्थायी विलयन
  • कण समय के साथ नीचे बैठ जाते हैं
  • उदाहरण – पानी में बालू

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna