Sci 9

क्या हमारे आसपास के पदार्थ शुद्ध हैं

अध्याय – क्या हमारे आसपास के पदार्थ शुद्ध हैं?

1. शुद्ध पदार्थ (Pure Substance)

सामान्य भाषा में “शुद्ध” शब्द का अर्थ होता है कि किसी पदार्थ में कोई मिलावट न हो। लेकिन वैज्ञानिक भाषा में इसका अर्थ थोड़ा अलग होता है। वैज्ञानिक दृष्टि से देखा जाए तो हमारे आसपास की अधिकांश वस्तुएँ अलग-अलग पदार्थों के मिश्रण से बनी होती हैं, इसलिए वे पूरी तरह शुद्ध नहीं होती। उदाहरण के लिये – जल, दूध, वसा आदि।
शुद्ध पदार्थ की परिभाषा जिस पदार्थ में मौजूद सभी कणों की रासायनिक प्रकृति समान होती है, उसे शुद्ध पदार्थ कहते हैं। अर्थात एक शुद्ध पदार्थ केवल एक ही प्रकार के कणों से मिलकर बना होता है।
पदार्थ एक प्रकार का द्रव्य है जिसे भौतिक प्रक्रियाओं द्वारा किसी अन्य प्रकार के द्रव्य में अलग नहीं किया जा सकता। इस प्रकार एक शुद्ध पदार्थ एक ही प्रकार के कणों से बना होता है।
सभी कण समान → शुद्ध पदार्थ
---

2. मिश्रण (Mixture)

मिश्रण वह पदार्थ है जो दो या दो से अधिक तत्वों या यौगिकों से मिलकर बना होता है लेकिन ये रासायनिक रूप से आपस में जुड़े नहीं होते।
उदाहरण – वायु वायु कई गैसों का मिश्रण है जैसे
  • ऑक्सीजन
  • नाइट्रोजन
  • आर्गन
  • कार्बन डाइऑक्साइड
  • जल वाष्प
अलग-अलग कण → मिश्रण
---

3. मिश्रण के प्रकार

मिश्रण मुख्य रूप से दो प्रकार के होते हैं: 1. समांगी मिश्रण (Homogeneous mixture) 2. विषमांगी मिश्रण (Heterogeneous mixture)
---

4. समांगी मिश्रण

वे मिश्रण जिनमें पदार्थ पूरी तरह से एक-दूसरे में मिल जाते हैं और अलग-अलग दिखाई नहीं देते, उन्हें समांगी मिश्रण कहते हैं। ऐसे मिश्रण में पूरे द्रव्यमान का संघटन एक समान होता है।
उदाहरण – पानी में चीनी का विलयन
---

5. विषमांगी मिश्रण

वे मिश्रण जिनमें पदार्थ पूरी तरह से नहीं मिलते बल्कि अलग-अलग दिखाई देते हैं, उन्हें विषमांगी मिश्रण कहते हैं। इस प्रकार के मिश्रण में पूरे द्रव्यमान का संघटन समान नहीं होता।
उदाहरण – शक्कर और बालू का मिश्रण इस मिश्रण के अलग-अलग भागों में शक्कर और बालू की मात्रा अलग-अलग हो सकती है।
द्रवों में ठोसों का निलम्बन (Suspension) भी विषमांगी मिश्रण का उदाहरण है।
---

6. विलयन (Solution)

विलयन दो या दो से अधिक पदार्थों का समांगी मिश्रण होता है।
उदाहरण
  • नींबू पानी
  • सोड़ा पानी
---

7. विलयन के घटक

किसी विलयन को दो भागों में बाँटा जाता है:
घटक अर्थ उदाहरण
विलेय (Solute) जो पदार्थ घुलता है शक्कर
विलायक (Solvent) जिसमें पदार्थ घुलता है पानी
---

8. वास्तविक विलयन (True Solution)

1. विलेय कणों का आकार बहुत छोटा होता है (10⁻⁹ m से भी छोटा)। 2. विलेय कण नंगी आँखों से दिखाई नहीं देते। 3. यह समांगी मिश्रण होता है। 4. छानन विधि से कणों को अलग नहीं किया जा सकता। 5. यह पारदर्शी होता है। 6. लंबे समय तक रखने पर भी कण नीचे नहीं बैठते। 7. टिंडल प्रभाव नहीं दिखाते। 8. कण छन्ना कागज से आसानी से निकल जाते हैं।
उदाहरण – पानी में चीनी
---

9. कोलाइडल विलयन (Colloidal Solution)

1. कणों का आकार वास्तविक विलयन से बड़ा और निलम्बन से छोटा होता है। 2. कण नंगी आँखों से नहीं दिखते लेकिन सूक्ष्मदर्शी से देखे जा सकते हैं। 3. देखने में समांगी लगता है लेकिन वास्तव में विषमांगी होता है। 4. यह स्थायी विलयन होता है। 5. टिंडल प्रभाव दिखाई देता है। 6. कण छन्ना कागज से पार नहीं निकलते।
उदाहरण – दूध, रक्त
---

10. निलम्बन (Suspension)

1. कणों का आकार बड़ा होता है। 2. कण नंगी आँखों से दिखाई देते हैं। 3. यह विषमांगी मिश्रण होता है। 4. छानन विधि से अलग किया जा सकता है। 5. यह अस्थायी विलयन होता है। 6. कुछ समय बाद कण नीचे बैठ जाते हैं।
उदाहरण – पानी में रेत या बालू

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna