Sci class 9th chapter 2

शुद्ध पदार्थ और मिश्रण

शुद्ध पदार्थ और मिश्रण

शुद्ध पदार्थ (Pure Substance)

"शुद्ध" का मतलब है पदार्थ में कोई मिलावट न होना।

(लेकिन वैज्ञानिक दृष्टि से, धरती पर सभी वस्तुएँ किसी न किसी मिश्रण से बनी होती हैं।)

उदाहरण: जल, दूध, वसा आदि।

शुद्ध पदार्थ में सभी कण एक ही प्रकार के होते हैं।

इसका मतलब: एक शुद्ध पदार्थ केवल एक ही तरह के कणों से बना होता है।

शुद्ध पदार्थ को भौतिक प्रक्रियाओं (जैसे छानना, वाष्पीकरण) से अलग नहीं किया जा सकता।

मिश्रण (Mixture)

परिभाषा: मिश्रण वह पदार्थ है जिसमें दो या दो से अधिक पदार्थ मिलकर बने हैं, लेकिन ये रासायनिक रूप से जुड़े नहीं होते।

विशेषताएँ:

  • अलग-अलग पदार्थ अलग दिखाई देते हैं या अलग तरीके से महसूस होते हैं।
  • इसे भौतिक प्रक्रियाओं से अलग किया जा सकता है।
  • उदाहरण: वायु (ऑक्सीजन + नाइट्रोजन + अन्य गैसें), पानी में नमक, मिट्टी में रेत।

विलयन (Solution)

जब दो या दो से अधिक पदार्थ पूरा मिल जाएँ और अलग न दिखाई दें, तो वह विलयन कहलाता है।

यह समांगी मिश्रण होता है।

उदाहरण: पानी में चीनी घुला हुआ → चीनी का पानी, नींबू पानी, सोडा जल

ट्रिक याद रखने की: "पूरा मिलना = विलयन"

विलेय (Solute)

विलेय वह पदार्थ है जो घुलता है। यह विलायक में मिलकर विलयन बनाता है।

उदाहरण: पानी में चीनी घुल रही है → चीनी = विलेय, नींबू पानी में चीनी → चीनी = विलेय

ट्रिक याद रखने की: "जो घुलता है = विलेय"

विलायक (Solvent)

विलायक वह पदार्थ है जिसमें विलेय घुलता है। यह मुख्य पदार्थ होता है और ज्यादा मात्रा में होता है।

उदाहरण: पानी में चीनी → पानी = विलायक, नींबू पानी में पानी = विलायक

ट्रिक याद रखने की: "जिसमें घुलता है = विलायक"

सभी को जोड़कर आसान तरीका

विलयन = विलेय + विलायक

विलेय → जो घुलता है

विलायक → जिसमें घुलता है

उदाहरण: पानी + चीनी → पानी (विलायक) + चीनी (विलेय) = विलयन

💡 याद करने की ट्रिक: "जो घुलता है = विलेय", "जिसमें घुलता है = विलायक", "दोनों मिलकर = विलयन"

मिश्रण के प्रकार

1. समांगी मिश्रण (Homogenous Mixture)

इसमें सभी पदार्थ पूरी तरह मिल जाते हैं, अलग नहीं दिखाई देते।

पूरे मिश्रण में संघटन समान होता है।

उदाहरण: पानी में घुली चीनी।

याद रखने का तरीका: पूरी तरह मिल गया = एक जैसा = समांगी

2. विषमांगी मिश्रण (Heterogenous Mixture)

इसमें पदार्थ अलग-अलग दिखाई देते हैं, पूरी तरह नहीं मिलते।

छोटे कण, बूंदें या बुलबुले में फैला होता है।

पूरे मिश्रण में संघटन समान नहीं होता।

उदाहरण: शक्कर और बालू।

याद रखने का तरीका: अलग दिखाई दे रहा = अलग-अलग = विषमांगी

💡 ट्रिक: "पूरा मिला = समांगी", "अलग दिखाई दे = विषमांगी"

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna