Class 9th science chapter 3 परमाणु और अनु



🔹 तत्वों के प्रतीक (Symbols)

  1. तत्व का प्रतीक क्या होता है?
    उत्तर: तत्व का संक्षिप्त नाम, जो उसकी पहचान बताता है।

  2. तत्वों के प्रतीक कैसे बनाए जाते हैं?
    उत्तर: अंग्रेजी नाम के पहले या पहले-दूसरे अक्षर से।

  3. Cl किस तत्व का प्रतीक है?
    उत्तर: क्लोरीन

  4. Zn किस तत्व का प्रतीक है?
    उत्तर: जिंक

  5. Fe किस तत्व का प्रतीक है और इसका लैटिन नाम क्या है?
    उत्तर: आयरन (लोहा), Ferrum

  6. Na किस तत्व का प्रतीक है और इसका लैटिन नाम क्या है?
    उत्तर: सोडियम, Natrium

  7. K किस तत्व का प्रतीक है और इसका लैटिन नाम क्या है?
    उत्तर: पोटैशियम, Kalium


🔹 परमाणु द्रव्यमान (Atomic Mass)

  1. परमाणु द्रव्यमान क्या होता है?
    उत्तर: किसी तत्व के एक परमाणु का द्रव्यमान।

  2. परमाणु द्रव्यमान का विचार किस वैज्ञानिक ने दिया?
    उत्तर: डाल्टन

  3. परमाणु द्रव्यमान की पुरानी इकाई क्या थी?
    उत्तर: amu

  4. परमाणु द्रव्यमान की नई इकाई क्या है?
    उत्तर: u

  5. 1 परमाणु द्रव्यमान इकाई (1u) की परिभाषा क्या है?
    उत्तर: कार्बन-12 के द्रव्यमान का 1/12 भाग।

  6. परमाणु द्रव्यमान को सीधे मापना कठिन क्यों है?
    उत्तर: क्योंकि परमाणु बहुत छोटे होते हैं।


🔹 कार्बन (Carbon) और आइसोटोप

  1. कार्बन क्या है?
    उत्तर: एक रासायनिक तत्व।

  2. कार्बन का प्रतीक क्या है?
    उत्तर: C


🔹 कार्बन-12 (Carbon-12)

  1. कार्बन-12 क्या है?
    उत्तर: कार्बन का एक समस्थानिक।

  2. कार्बन-12 में कितने प्रोटॉन होते हैं?
    उत्तर: 6

  3. कार्बन-12 में कितने न्यूट्रॉन होते हैं?
    उत्तर: 6

  4. कार्बन-12 का कुल द्रव्यमान कितना होता है?
    उत्तर: 12


🔹 कार्बन-12 को मानक क्यों चुना गया?

  1. परमाणु द्रव्यमान के लिए मानक क्यों जरूरी था?
    उत्तर: सही और एक समान मापन के लिए।

  2. कार्बन-12 को मानक कब चुना गया?
    उत्तर: 1961 में

  3. कार्बन-12 को मानक क्यों चुना गया? (एक कारण)
    उत्तर: यह स्थिर होता है।

  4. कार्बन-12 का दूसरा लाभ क्या है?
    उत्तर: यह आसानी से उपलब्ध है।

  5. कार्बन-12 का तीसरा लाभ क्या है?
    उत्तर: इससे गणना आसान होती है।


🔹 अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न

  1. 1u का अर्थ क्या है?
    उत्तर: कार्बन-12 के द्रव्यमान का 1/12 भाग

  2. प्रतीकों का उपयोग क्यों किया जाता है?
    उत्तर: पहचान आसान बनाने के लिए

  3. परमाणु द्रव्यमान किसकी तुलना में निकाला जाता है?
    उत्तर: कार्बन-12

  4. क्या कार्बन-12 एक तत्व है या यौगिक?
    उत्तर: तत्व

  5. समस्थानिक (Isotope) क्या होते हैं?
    उत्तर: एक ही तत्व के अलग द्रव्यमान वाले परमाणु



परमाणु एवं अणु

📘 परमाणु एवं अणु

🟢 तत्वों के प्रतीक (Symbols)

🔹 प्रतीक कैसे बनाए जाते हैं?

· कुछ तत्वों के प्रतीक उनके अंग्रेजी नाम के पहले अक्षर या पहले + दूसरे अक्षर से बनते हैं।

👉 उदाहरण:
क्लोरीन → Cl
जिंक → Zn

· कुछ तत्वों के प्रतीक लैटिन / ग्रीक नाम से लिए जाते हैं।

👉 उदाहरण:
Iron (लौह) → Fe (Ferrum से)
Sodium → Na (Natrium से)
Potassium → K (Kalium से)

👉 हर तत्व का एक अलग (unique) प्रतीक होता है।

📊 तत्वों की सारणी

क्रमांक तत्व का नाम (हिंदी) तत्व का नाम (अंग्रेजी) प्रतीक परमाणु द्रव्यमान (u)
1हाइड्रोजनHydrogenH1
2हीलियमHeliumHe4
3लिथियमLithiumLi7
4बेरिलियमBerylliumBe9
5बोरॉनBoronB11
6कार्बनCarbonC12
7नाइट्रोजनNitrogenN14
8ऑक्सीजनOxygenO16
9फ्लोरीनFluorineF19
10नियॉनNeonNe20
11सोडियमSodiumNa23
12मैग्नीशियमMagnesiumMg24
13एल्युमिनियमAluminiumAl27
14सिलिकॉनSiliconSi28
15फॉस्फोरसPhosphorusP31
16सल्फरSulphurS32
17क्लोरीनChlorineCl35.5
18आर्गनArgonAr40
19पोटैशियमPotassiumK39
20कैल्शियमCalciumCa40
21स्कैंडियमScandiumSc45
22टाइटेनियमTitaniumTi48
23वैनेडियमVanadiumV51
24क्रोमियमChromiumCr52
25मैंगनीजManganeseMn55
26आयरनIronFe56
27कोबाल्टCobaltCo59
28निकेलNickelNi58.5
29कॉपरCopperCu63.5
30जिंकZincZn65

🟣 परमाणु द्रव्यमान (Atomic Mass)

🔹 परमाणु द्रव्यमान क्या है?

· हर तत्व के परमाणु का एक निश्चित द्रव्यमान (mass) होता है, जिसे परमाणु द्रव्यमान कहते हैं।
· 👉 यह विचार सबसे पहले डाल्टन ने दिया था।

🟣 परमाणु द्रव्यमान की इकाई (Unit)

· पहले → amu (atomic mass unit)
· अब → u (unified mass unit)

🟢 मानक (Standard)

· कार्बन-12 (C-12) को standard माना गया है।

👉 1 परमाणु द्रव्यमान इकाई (1u) = कार्बन-12 के एक परमाणु के द्रव्यमान का 1/12 भाग

🔹 आसान उदाहरण (फल वाला)

जैसे कोई फल वाला:

· एक तरबूज को 12 बराबर भाग में काटता है।
· हर भाग को 1 unit मानता है।
· फिर बाकी फलों को उसी से तौलता है।

👉 वैसे ही वैज्ञानिक कार्बन-12 से बाकी तत्वों का द्रव्यमान मापते हैं।

🔹 समस्या क्या थी?

· एक-एक परमाणु का द्रव्यमान निकालना बहुत कठिन था।
· 👉 इसलिए वैज्ञानिकों ने तुलना (relative mass) से द्रव्यमान निकाला।

🟢 सापेक्ष परमाणु द्रव्यमान

किसी तत्व का परमाणु द्रव्यमान = उसके परमाणु का द्रव्यमान ÷ (कार्बन-12 का 1/12 भाग)

🟢 कार्बन (Carbon) क्या है?

· 👉 कार्बन एक तत्व (element) है।
· 👉 इसका प्रतीक C होता है।

⚠️ लेकिन ध्यान दो:
कार्बन के परमाणु हमेशा एक जैसे नहीं होते ❗
उनके अलग-अलग रूप हो सकते हैं।

🟣 कार्बन-12 (Carbon-12) क्या है?

· 👉 कार्बन-12, कार्बन का एक विशेष प्रकार (isotope) है।
· 👉 इसमें:
· 6 प्रोटॉन
· 6 न्यूट्रॉन
· 👉 इसलिए इसका द्रव्यमान = 12 (6 + 6)

🟢 वैज्ञानिकों ने कार्बन-12 को ही क्यों चुना?

· पहले वैज्ञानिक अलग-अलग तत्वों को आधार (standard) मान रहे थे 😕
👉 जैसे कुछ लोग ऑक्सीजन को मानते थे।
· इससे बहुत confusion हो रहा था ❌

🟢 इसलिए एक ही standard चुनना जरूरी था

· 👉 ताकि दुनिया भर के वैज्ञानिक एक ही तरीके से द्रव्यमान निकालें।

🟣 कार्बन-12 को चुनने के मुख्य कारण

क्रमकारणसमझाइश
1✔️ स्थिर (Stable) होता हैकार्बन-12 बहुत स्थिर होता है, जल्दी बदलता नहीं है।
2✔️ हर जगह आसानी से मिलता हैकार्बन लगभग हर चीज़ में पाया जाता है, इसलिए इसका उपयोग आसान है।
3✔️ गणना आसान होती हैकार्बन-12 का द्रव्यमान 12 है, इसे 12 भाग में बाँटना आसान है, इसलिए 1u = 1/12 लेना सरल हो गया।

🟢 महत्वपूर्ण तथ्य

👉 1961 में वैज्ञानिकों ने फैसला किया: कार्बन-12 को ही standard माना जाएगा।

“परमाणु का द्रव्यमान सीधे मापना कठिन होने के कारण वैज्ञानिकों ने इसे कार्बन-12 के सापेक्ष मापा, जिसे परमाणु द्रव्यमान इकाई (u) कहते हैं।”

Comments