संयोजकता और रासायनिक सूत्र class 9th science अनु ओर परमाणु

संयोजकता और रासायनिक सूत्र नोट्स

📘 संयोजकता और रासायनिक सूत्र

संयोजकता कैसे निकालते हैं?

👉 1. सबसे आसान तरीका (बाहरी इलेक्ट्रॉन से)

किसी तत्व की संयोजकता उसके outer shell (बाहरी कक्षा) के इलेक्ट्रॉनों से पता चलती है।

📌 नियम:

अगर बाहरी इलेक्ट्रॉन 1, 2, 3, 4 हैं

👉 तो संयोजकता = वही संख्या

अगर बाहरी इलेक्ट्रॉन 5, 6, 7, 8 हैं

याद रखने की ट्रिक:

1, 2, 3, 4 → वही संयोजकता

5, 6, 7 → 8 में से घटाओ

👉 तो संयोजकता = 8 − (बाहरी इलेक्ट्रॉन)

“8 पूरा करना है” नियम

तत्व 8 इलेक्ट्रॉन पूरा करना चाहता है

जितना कम है, वही उसकी संयोजकता है

1 से 20 तक तत्वों की संयोजकता

क्रमांकतत्वइलेक्ट्रॉनइलेक्ट्रॉन विन्यासबाहरी इलेक्ट्रॉनसंयोजकता
1H1111
2He2220
3Li32,111
4Be42,222
5B52,333
6C62,444
7N72,558−5 = 3
8O82,668−6 = 2
9F92,778−7 = 1
10Ne102,880
11Na112,8,111
12Mg122,8,222
13Al132,8,333
14Si142,8,444
15P152,8,558−5 = 3
16S162,8,668−6 = 2
17Cl172,8,778−7 = 1
18Ar182,8,880
19K192,8,8,111
20Ca202,8,8,222

रासायनिक सूत्र लिखने के नियम

रासायनिक सूत्र लिखते समय हमें कुछ जरूरी नियमों का ध्यान रखना चाहिए:

👉 1. धातु को पहले लिखते हैं

जैसे – सोडियम (Na), आयरन (Fe), कॉपर (Cu)

ये हमेशा बाईं तरफ लिखे जाते हैं।

👉 2. अधातु को बाद में लिखते हैं

🟢 बहुपरमाणुक आयन के नियम

👉 जब किसी यौगिक में बहुपरमाणुक आयन होते हैं, तो:

आयन को कोष्ठक ( ) में लिखते हैं

और उसकी संख्या को कोष्ठक के बाहर लिखते हैं

👉 उदाहरण:

Mg(OH)₂

👉 अगर आयन की संख्या 1 हो, तो कोष्ठक की जरूरत नहीं होती

उदाहरण: NaOH

🟢 सूत्र लिखने की विधि (Method)

पहले तत्वों के प्रतीक लिखते हैं

उनकी संयोजकता लिखते हैं

फिर संयोजकता को क्रॉस (cross over) करके नीचे लिखते हैं

अंत में सरल रूप में लिखते हैं

🟢 उदाहरण (Examples)

1. हाइड्रोजन क्लोराइड

H (1), Cl (1)

👉 सूत्र = HCl

2. हाइड्रोजन सल्फाइड

H (1), S (2)

👉 सूत्र = H₂S

3. कार्बन टेट्राक्लोराइड

C (4), Cl (1)

👉 सूत्र = CCl₄

4. मैग्नीशियम क्लोराइड

Mg (2+), Cl (1−)

👉 सूत्र = MgCl₂

👉 मतलब: 1 Mg के साथ 2 Cl जुड़े हैं

👉 आयनिक यौगिकों में:

कुल धनात्मक और ऋणात्मक आवेश बराबर होना चाहिए

पूरा यौगिक उदासीन (neutral) होता है

Comments

Popular posts from this blog

koshik question

संसाधन 8th

8th math rasiyo ki tulna